राजसमंद में नव मतदाता अभियान को लेकर विशेष बैठक, तीन चरणों में होगा पूर्ण
Advertisement

राजसमंद में नव मतदाता अभियान को लेकर विशेष बैठक, तीन चरणों में होगा पूर्ण

राजस्थान के राजसमंद भाजपा कार्यालय में नव मतदाता अभियान और आगामी कार्यक्रमों को लेकर एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया. यह बैठक राजसमंद भाजपा जिलाध्यक्ष मा​नसिंह बारहठ की अध्यक्षता में आयोजित हुई.

राजसमंद में नव मतदाता अभियान को लेकर विशेष बैठक, तीन चरणों में होगा पूर्ण

Rajsamand News: राजसमंद भाजपा कार्यालय में नव मतदाता अभियान और आगामी कार्यक्रमों को लेकर एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया. यह बैठक राजसमंद भाजपा जिलाध्यक्ष मा​नसिंह बारहठ की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें जिलेभर के मंडल प्रभारियों सहित भाजपा नेताओं ने भाग लिया.

इस बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह बारहठ ने कहा कि भाजपा का नव मतदाता अभियान बहुत ही महत्वपूर्ण अभियान है और यह अभियान तीन चरणों में पूर्ण होगा. नव मतदाता अभियान ही भाजपा की आगे की दिशा तय करता हैं. हम सभी को मिलकर के इस अभियान को सफल बनाना है. 

यह भी पढे़ं- मौत से चंद मिनट पहले इतने खुश थे प्लेन में बैठे लोग, सामने आया हादसे का दर्दनाक Video

यहीं नव मतदाता भाजपा को दीर्घगामी परिणाम देंगे, हम सभी को मिलकर के राजसमंद जिले के प्रत्येक बूथ पर जो भी नए मतदाता बने हैं उनको भाजपा के साथ जोड़ करके उनके मतदाता पहचान कार्ड बनाना हैं तो वहीं बैठक को संबोधित करते हुए महेश शर्मा ने कहा कि इस अभियान के द्वारा ही भाजपा का जनाधार बनता है. हम आज गुजरात में मजबूत स्थिति में इस अभियान के कारण ही हैं तो वहीं नव मतदाता अभियान के ज़िला संयोजक आशीष पालीवाल ने बैठक में तैयारी की विस्तृत जानकारी दी और इसके बाद बैठक में पहुंचे सभी पदाधिकारियों ने एक एक करके सुझाव दिए. 

वहीं इसके बाद राजसमंद भाजपा ज़िलाध्यक्ष के नेतृत्व में राजसमंद स्थित नौ चौकी पाल पर भाजपा कार्यकर्ताओं और महिला मोर्चा के साथ मकर संक्रांति पर्व मनाया. 

बता दें कि इस पर्व के चलते कार्यकर्ताओं ने सितोलिया खेल करके मकर संक्रांति मनाई गई. इसके साथ ही यहीं पर महिला कार्यकर्ताओं के द्वारा भी सितोलिया और अन्य खेल खेल करके मकर संक्रांति मनाई गई. 

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अशोक रांका, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष जवाहर लाल जाट, संजय प्रजापत सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे. 

 

Trending news