Kota News: नगर निगम कोटा उत्तर के नए आयुक्त अशोक त्यागी ने किया पदभार ग्रहण
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan2446124

Kota News: नगर निगम कोटा उत्तर के नए आयुक्त अशोक त्यागी ने किया पदभार ग्रहण

Kota News: नगर निगम कोटा उत्तर के नए आयुक्त अशोक त्यागी ने आज पदभार ग्रहण किया. इस अवसर पर नगर निगम कोटा दक्षिण आयुक्त अनुराग भार्गव सहित निगम के अधिकारी व कर्मचारियों ने उनका माला पहनकर स्वागत किया.

मीडिया से बातचीत करते हुए अशोक त्यागी ने बताया कि नगर निगम में काम करने का पहले भी अच्छा अनुभव रहा है उन्होंने कहा कि ज्यादातर समस्याओं को प्राथमिक आधार पर जन सहयोग के माध्यम से दूर किया जा सकता है. इस पर विचार किया जाएगा नगर निगम में जो भी संसाधन है उनका भरपूर उपयोग किया जाएगा.

शहर में साफ सफाई प्रमुख प्राथमिकता रहेगी. जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र सहित अन्य विभागों में कार्य सुचारू रूप से हो सके, इसको लेकर अधिकारियों के साथ जल्दी ही बैठक करेंगे. आगामी दिनों में आयोजित होने वाले दशहरे मेले को लेकर उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर के मेले की साग पूरे देश मे बनी रहे इस तरह के कार्य किए जाएंगे.

सभी के सहयोग से मेला सुचारू रूप से आयोजित किया जा सके इस तरह के प्रयास रहेंगे. नगर निगम कोटा उत्तर में चल रहे निर्माण कार्य को लेकर उन्होंने बताया कि जो भी आवश्यक निर्माण है उनको संसाधनों से जल्द ही पूरा करने का प्रयास किया जाएगा.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Trending news