राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के खत्म होने पर चिड़ावा में कांग्रेस ने फहराया झंडा
Advertisement

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के खत्म होने पर चिड़ावा में कांग्रेस ने फहराया झंडा

jhunjhunu News: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के समापन पर आज पूरे राजस्थान में हर कांग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया. इसी क्रम में झुंझुनूं के चिड़ावा में भी कांग्रेस कार्यालय विधायक निवास पर ब्लॉक अध्यक्ष मेहर कटारिया के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ध्वजारोहण किया और भारत माता की जय के नारे लगाए. 

 

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के खत्म होने पर चिड़ावा में कांग्रेस ने फहराया झंडा

jhunjhunu, Chirawa: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के समापन पर आज पूरे राजस्थान में हर कांग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया. इसी क्रम में झुंझुनूं के चिड़ावा में भी कांग्रेस कार्यालय विधायक निवास पर ब्लॉक अध्यक्ष मेहर कटारिया के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ध्वजारोहण किया और भारत माता की जय के नारे लगाए. 

इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष मेहर कटारिया ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के जरिए राहुल गांधी ने पूरे देश को नफरत छोड़, सद्भावना का संदेश देने का काम किया है. हम इस संदेश को हर व्यक्ति तक पहुंचाने का काम कांग्रेस कार्यकर्ता करेगा. इसलिए हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम दो महीने तक चलेगा. इस मौके पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को भी उनकी पुण्यतिथि के मौके पर याद किया गया. 

कार्यक्रम में हाथ से हाथ जोड़ो पिलानी प्रभारी रणजीत चंदेलिया, सरपंच फोरम अध्यक्ष विनोद डांगी, सरपंच सूबेदार महावीर, सरपंच संदीप इंदौरिया, समाजसेवी सुरेंद्र सैनी, कांग्रेस जिला सचिव महेश कटारिया, जिला परिषद् सदस्य नरेंद्र चौधरी, सहवृत्त सदस्य हनुमान सैनी, कमलेश कांगड़ा, नथमल अरड़ावतिया, कांग्रेस वरिष्ठ नेता राधेश्याम सुखाड़िया, सोशल मीडिया ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश सैनी, कांग्रेस सेवादल प्रदेश सचिव संजय नूनियां, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष कप्तान शंकरलाल महरानिया, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष राकेश सोनी, विजय मील, बाबूलाल माखरिया, रणवीर धायल, विधायक निजी सहायक सुरेश डांगी, सूबेदार संत कुमार, वीरेंद्र लांबा, राजीव नूनियां, राजेंद्र सैनी, सुभाष भांबू, सौरभ शर्मा, उम्मेद मान, डॉ. यूसुफ कुरैशी, तेजप्रकाश सोनी, विशाल सैनी, ओमप्रकाश जैदिया, ओमप्रकाश कालुंडिया, सुरेश चंदेलिया, अभिषेक शर्मा, शंभूदयाल चंदेलिया, बुधराम कांगड़ा आदि साथी उपस्थित रहे.

Trending news