जमवारामगढ़: गठवाड़ी पहुंची जन आक्रोश यात्रा, नुक्कड़ सभा का हुआ आयोजन
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1481040

जमवारामगढ़: गठवाड़ी पहुंची जन आक्रोश यात्रा, नुक्कड़ सभा का हुआ आयोजन

यात्रा के साथ चल रहे जमवारामगढ़ पूर्व प्रधान रघुवीर सिंह चौधरी ने कांग्रेस सरकार की विफलताओं को गिनाते हुए कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प दिलाया.

जमवारामगढ़: गठवाड़ी पहुंची जन आक्रोश यात्रा,  नुक्कड़ सभा का हुआ आयोजन

Jamwa Ramgarh, Jaipur News: कांग्रेस सरकार की विफलताओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निकाली जा रही भाजपा की जन आक्रोश यात्रा देर शाम गठवाड़ी कस्बे में पहुंची. यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने यात्रा के साथ चल रहे रथ का जिला देहात उपाध्यक्ष बाबूलाल मीणा, पंसस दीपक शर्मा व अंकित शर्मा के नेतृत्व में पुष्प वर्षा कर स्वागत किया. इस दौरान कस्बे के राउमावि के सामने नुक्कड़ सभा का आयोजन हुआ. 

सभा के दौरान पूर्व विधायक जगदीश नारायण मीणा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने राजस्थान में सरकार आने के बाद 10 दिन में किसानों का कर्जा माफ करने की घोषणा की थी, लेकिन वह घोषणा किसानों के लिए छलवा बन कर रह गई. किसानों के किसी प्रकार के कर्जे को माफ नहीं किया गया. किसान आज भी कर्ज के नीचे दबा पड़ा है. सरकार को किसानों की किसी प्रकार की चिंता नहीं है. अगर चिंता है, तो केवल अपनी कुर्सी बचाने की.

यात्रा के साथ चल रहे जमवारामगढ़ पूर्व प्रधान रघुवीर सिंह चौधरी ने कांग्रेस सरकार की विफलताओं को गिनाते हुए कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प दिलाया. साथ ही, कहा आज प्रदेश में कानून नाम की कोई व्यवस्था नहीं है, आए दिन लूट डकैती हत्या जैसी घटनाएं हो रही हैं. गहलोत सरकार अपराध पर लगाम लगाने पर नाकाम साबित हो रही है और आज राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं. कोई राहुल व कांग्रेस से पूछे इनको भारत जोड़ो यात्रा निकालने की आवश्यकता कहा पड़ गई थी, जो आज भारत जोड़ने की बात कर रहे हैं. 

इससे पहले यात्रा बोबाड़ी, जयचंदपुरा, ताला, राजपुरवास ताला व भुरानपुरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पहुंची. मौके पर भाजपा नेता महेन्द्रपाल मीणा, एसटी मोर्चा जिला देहात अध्यक्ष रामस्वरूप मीणा, जिला पार्षद विजय मीणा, नटाटा सरपंच राजेन्द्र मीणा, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अजय लाटा, अशोक शर्मा, जन आक्रोश यात्रा मीडिया प्रभारी राजेन्द्र शर्मा, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष साधुराम राठी, कैलाश लोछब, घनश्याम लाटा सहित कार्यकर्ता मौजूद थे. 

Reporter- Amit Yadav 

Trending news