BJP प्रवक्ता संबित पात्रा ने अजमेर में की प्रेस वार्ता, गहलोत और पायलट पर साधा निशाना
Advertisement
trendingNow11970225

BJP प्रवक्ता संबित पात्रा ने अजमेर में की प्रेस वार्ता, गहलोत और पायलट पर साधा निशाना

Rajasthan Election: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने अजमेर में पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार पर महिलाओं के सम्मान को चकनाचूर करने और शहीदों की भूमि को कलंकित करने का आरोप लगाया.  

 

फाइल फोटो.

Rajasthan Election: राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा सोमवार शाम को राजस्थान के अजमेर शहर पहुंचे. अजमेर के भाजपा मीडिया सेंटर पर प्रवक्ता संबित पात्रा ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए राज्य सरकार पर निशाना साधा. इसके साथ ही पत्रकार वार्ता के दौरान प्रवक्ता ने भाजपा के 'संकल्प पत्र' को लेकर बात की. 

यह भी पढ़े: जयपुर में  गोपाष्टमी का महापर्व धूमधाम से मनाया गया, श्रद्धालुओं ने इस तरह की पूजा

 

गहलोत सरकार राजस्थान को कलंकित किया
अजमेर शहर में पत्रकारों से रूबरू होते हुए प्रवक्ता संबित पात्रा ने  राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गहलोत सरकार ने महिलाओं के स्वाभिमान के लिए खुद के प्राण न्योछावर करने वाली भूमि राजस्थान को कलंकित कर दिया है.  

नाबालिक पीड़ितों के 15000 से ज्यादा दुष्कर्म के मामले
उन्होंने कहा कि पिछले 5 साल में 35000 से ज्यादा दुष्कर्म के मुकदमे दर्ज हुए है, जिसमें 15000 से ज्यादा दुष्कर्म के मामले में नाबालिक पीड़ितों के साथ घटना हुई है.  

यह भी पढ़े: पुष्कर मेले में आयोजित की गई कई प्रतियोगिताएं, विदेशी टीम पर हावी रहे देसी खिलाड़ी

भ्रष्टाचार और पेपर लीक
BJP प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि गहलोत सरकार के राज में भ्रष्टाचार और पेपर लीक की घटनाओं ने देश के सभी कीर्तिमान तोड़ दिए हैं, और कांग्रेस की नियत  भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण और जातिवाद को आगे बढ़ाना है.

महेंद्र सिंह रलावता पर लगाया आरोप 
पत्रकार वार्ता में संबित पात्रा ने उत्तर क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र सिंह रलावता पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि अजमेर के बहुत चर्चित अश्लील फोटो, ब्लैकमेल कांड के आरोपी नफीस चिश्ती के साथ दरगाह जियारत के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी का साथ रहना कांग्रेस की महिलाओं के सम्मान के प्रति मानसिकता को दर्शाता है.

यह भी पढ़े: अज्ञात व्यक्ति ने लगाई ठेके में आग, लाखों का शराब जलकर हुआ राख, राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप

भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण और जातिवाद के खिलाफ BJP
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट कभी साथ नहीं आ सकते. संबित पात्रा ने दावा किया के प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है और डबल इंजन की सरकार प्रदेश को विकास के नए आयाम पर ले जाएगी और भाजपा भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण और जातिवाद के खिलाफ लड़ना है. 

Trending news