Churu News : रफीक मंडेलिया के 62वे जन्मदिन पर चूरू कांग्रेस कमेटी ने किए कार्यक्रम
Advertisement

Churu News : रफीक मंडेलिया के 62वे जन्मदिन पर चूरू कांग्रेस कमेटी ने किए कार्यक्रम

Churu News : राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष और चूरू विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी रफीक मंडेलिया के 62वे जन्म दिवस पर शनिवार को चूरू शहर व देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से शहर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये. 

 

रफीक मंडेलिया के 62वे जन्मदिन पर चूरू कांग्रेस कमेटी ने किए कार्यक्रम.

Churu : राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष और चूरू विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी रफीक मंडेलिया के 62वे जन्म दिवस पर शनिवार को चूरू शहर व देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से शहर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये.

मंडेलिया हाउस स्थित कांग्रेस कार्यालय में चूरू शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष असलम खोखर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए कार्यक्रम में सैंकडों कार्यकर्ताओं ने केक काटकर और मिठाई बांटकर कांग्रेस नेता रफीक मंडेलिया के उज्जवल भविष्य एवं दीर्घायू की कामना की. इस अवसर पर पूर्व सभापति गोविन्द महनसरिया ने कहा कि रफीक मंडेलिया के जन्मदिन पर हमें बूथ स्तर तक कांग्रेस संगठन को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए. 

उप सभापति प्रतिनिधि रमजान खान ने कहा कि अब कार्यकर्ताओं को लोकसभा चूनाव में जुट जाना चाहियें. कांग्रेस नेता सीताराम खटीक ने मंडेलिया को चूरू का सबसे लोकप्रिय नेता बताया. मिडिया प्रभारी जमील चौहान ने भी पार्टी संगठन को मजबूत बनाने की आवश्यकता बतायी. चूरू जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सुबोध मासूम ने भी विचार व्यक्त कियें. 

इसके पश्चात कार्यकर्ताओं ने हनुमानगढी स्थित गौशाला में गायों को गुड खिलाया तथा आपणी पाठशाला में कांग्रेस नेता सीताराम खटीक की अगुवाई में नगरपरिषद के पार्षदों की ओर से बच्चों को भोजन कराया गया. पूर्व मनोनित पार्षद शिवकुमार शर्मा एवं शकिल छिम्पा, कालूराम महर्षि ने वार्ड नम्बर 41 में रजाई व कंबल वितरण कियें.  

Reporter- Navratan Prajapat

Trending news