MP Daily Current Affairs December 2022: ये हैं आज के करेंट अफेयर्स के इम्पोर्टेन्ट क्वेश्चन
Advertisement
trendingNow1/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh1505500

MP Daily Current Affairs December 2022: ये हैं आज के करेंट अफेयर्स के इम्पोर्टेन्ट क्वेश्चन

Madhya Pradesh Today Current Affairs Daily Quiz: देश दुनिया से कनेक्ट होने और कॉम्पिटेटिव एक्जाम में अच्छा स्कोर करने के लिए पढ़िए 29 दिसंबर 2022 के इंपोर्टेंट करंट अफेयर्स के प्रश्न.

Madhya Pradesh Today Current Affairs Daily Quiz

MP Daily Current Affairs 29 December 2022: आज के समय में सरकारी नौकरी पाना कितना कठिन है. यह बात आप बहुत अच्छी तरह से समझते हैं. कॉन्पिटेटिव एग्जाम वही व्यक्ति क्रेक कर सकता है. जो दिन रात एक कर के पूरी लगन के साथ पढ़ाई करता है क्योंकि आज के समय में पहले के मुकाबले एग्जाम का लेवल बहुत ही ज्यादा टफ हो गया है. अब करंट अफेयर्स भी बहुत डीप में पूछे जाते हैं. इसलिए आपको डेली करंट अफेयर्स पढ़ने चाहिए तो चलिए आपको बताते हैं आज के कुछ महत्वपूर्ण क्वेश्चंस.

1.हाल ही में सीहोर जिले के डोबी गांव में 106 करोड़ 35 लाख रुपये की सूक्ष्म लिफ्ट सिंचाई परियोजना का भूमिपूजन किसने किया है?
उत्तर:मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

2.हाल ही में श्याम सुंदर दुबे को 2021 के लिए राष्ट्रीय कबीर सम्मान मिला, वह किस जिले से हैं?
उत्तर: दमोह (हटा)

3.किस जिले का मैहर, त्रिपुरा में जन्‍में प्रसिद्ध सरोद वादक उस्ताद अलाउद्दीन खां की कर्मस्थली रहा है?
उत्तर: सतना

4.राजराजेश्वरी का मंदिर मंडला दुर्ग के अंदर स्थित है, इसे किसके द्वारा बनवाया गया था?
उत्तर:निजामशाह

5.कपड़ा उत्पादन के कारण मध्यप्रदेश के किस शहर को 'बुनकरों का शहर' भी कहा जाता है?
उत्तर: बुरहानपुर

6.तानसेन का जन्म मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुआ था, उनके बचपन का क्या नाम था?
उत्तर: रामतनु पाण्डेय

7.सेंवढ़ा में 'कंहरगढ़ किला'  ('Kanhargarh Fort') मध्य प्रदेश के किस जिले में स्थित है?
उत्तर:दतिया

8.RBI ने सूर्योदय लघु वित्त बैंक के CEO के रूप में किसकी पुनर्नियुक्ति को मंजूरी दी?
उत्तर: बस्कर बाबू

9.भारतीय सेना का अगला इंजीनियर-इन-चीफ किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर: लेफ्टिनेंट जनरल अरविंद वालिया

10.भारत में इस साल टीबी के मामलों (Reduction in TB cases in 2022)  में कितनी कमी दर्ज की गई?
उत्तर: 18%

Trending news