Chandra Grahan 2022: 8 नवंबर को लगेगा साल का आखिरी चंद्रग्रहण,जानें समय,सूतक काल और प्रभाव
Advertisement

Chandra Grahan 2022: 8 नवंबर को लगेगा साल का आखिरी चंद्रग्रहण,जानें समय,सूतक काल और प्रभाव

Chandra Grahan 2022 Date and Time: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 08 नवंबर 2022 को है.चंद्र ग्रहण 08 नवंबर को शाम 05:32 बजे शुरू होगा

Lunar Eclipse 2022 Date and Time

Lunar Eclipse 2022 Date and Time: अभी हाल ही में दिवाली के दूसरे दिन साल का आखिरी सूर्य ग्रहण था.सूर्य ग्रहण के कुछ दिन बाद साल का आखिरी और दूसरा चंद्र ग्रहण नवंबर के महीने में है. यह चंद्रग्रहण इसलिए खास है क्योंकि जिस तरह सूर्यग्रहण दिवाली के दूसरे दिन था. उसी तरह ही यह चंद्र ग्रहण देव दीपावली के दिन है.बता दें कि देव दीपावली के दिन है.इसी के चलते देव दीपावली 1 दिन पहले यानी 7 नवंबर को मनाई गई.

चंद्र ग्रहण 2022 और सूतक का समय
Lunar Eclipse 2022 and Sutak Time: बता दें कि साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 08 नवंबर 2022 को है.चंद्र ग्रहण 08 नवंबर को शाम 05:32 बजे शुरू होगा और शाम 06.18 बजे खत्म होगा.वहीं इस चंद्र ग्रहण के लिए सूतक 8 नवंबर को 09:21 बजे शुरू होगा और सूतक काल शाम 06.18 बजे समाप्त होगा.

Happy Chhath Puja Wishes 2022: इन चुनिंदा मैसेज और खूबसूरत वॉलपेपर को भेजकर करीबियों को दें छठ पूजा की शुभकामनाएं!

कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण का प्रभाव? 
Where will the lunar eclipse be visible in India: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण का प्रभाव उत्तर-पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर क्षेत्र, अरब सागर, उत्तरी अमेरिका और दक्षिण अमेरिका महाद्वीप में दिखाई देगा. वहीं भारत में यह 8 नवंबर को रांची, गुवाहाटी, कोलकाता, सिलीगुड़ी और पटना जैसे शहरों में दिखेगा.

चंद्र ग्रहण क्या है?
What is lunar eclipse:चंद्र ग्रहण तब होता है, जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है. इसी के चलते, पृथ्वी सूर्य के प्रकाश को चंद्रमा की सतह तक पहुंचने से रोकती है और चंद्रमा पर अपनी छाया डालती है,यह पूर्णिमा के दिन होता है.

Chandra Grahan 2022: मेष राशि में लगेगा साल का आखिरी चंद्रग्रहण, इन राशियों पर पड़ेगा भारी

(Disclamer: यहां दी गई समस्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. zee media इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Trending news