Draupadi Murmu: राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली के भाजपा नेताओं से की मुलाकात
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar1254411

Draupadi Murmu: राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली के भाजपा नेताओं से की मुलाकात

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली के भाजपा नेता और सभी सांसदों से मुलाकात कर समर्थन करने का आग्रह किया. इधर, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली भाजपा द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति उम्मीदवार के रूप में पूर्ण समर्थन करती है. उनसे हुई बातचीत काफी प्रेरणादायी है और वे एक कुशल व्यक्तित्व की धनी महिला हैं. 

 

Draupadi Murmu: राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली के भाजपा नेताओं से की मुलाकात

रांचीः Draupadi Murmu: झारखंड की पूर्व उपराज्यपाल और एनडीए के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली के भाजपा नेता और सभी सांसदों से मुलाकात की. उन्होंने कहा कि दिल्ली देश का दिल है और यह हम सब के लिए बड़े गर्व की बात है. मुर्मू ने मुलाकात के दौरान सभी सांसदों और विधायकों से उनका समर्थन करने का आग्रह किया.

देश की सेवा के लिए हमेशा रहूंगी तैयार
राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने प्रदेश भाजपा नेताओं के साथ एक शिष्टाचार मुलाकात में कहा कि एक आदिवासी महिला को राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार चुनना बहुत बड़ी बात है. आदिवासी महिला के रूप में कभी नहीं सोचा था कि इस पद का उम्मीदवार बनाया जाएगा. आजीवन महिला, गरीब, आदिवासियों के लिए काम किया है. जिंदगी में जो भी चुनौती आई है, उसे स्वीकार किया है और हमेशा अच्छा बनने का प्रयास किया है. देश के लिए हमेशा काम करने के लिए तैयार थी, हूं और रहूंगी.

मुर्मू का समर्थन करेंगे दिल्ली के सांसद व विधायक
मुलाकात के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली भाजपा द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति उम्मीदवार के रूप में पूर्ण समर्थन करती है. उनसे हुई बातचीत काफी प्रेरणादायी है और वे एक कुशल व्यक्तित्व की धनी महिला हैं. उन्होंने आगे कहा कि जनजाति वर्ग से आने वाली महिला को देश के सर्वोच्च पद पर नामित करने का निर्णय नरेंद्र मोदी जैसे प्रधानमंत्री ही ले सकते हैं. जीवन में आने वाली तमाम समस्याओं के बावजूद द्रौपदी मुर्मू सामाजिक सेवा करने से पीछे नहीं हटीं. स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार किसी आदिवासी महिला को सर्वोच्च पद पर नामित करना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिया एक ऐतिहासिक निर्णय है.

शिष्टमंडल में ये नेता रहे उपस्थित
जानकारी के लिए बता दें कि शिष्टमंडल में सांसद मीनाक्षी लेखी, डॉ. हर्षवर्धन, नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी, सांसद मनोज तिवारी, सांसद गौतम गंभीर, रमेश बिधूड़ी, प्रवेश साहिब सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, विधायक विजेंद्र गुप्ता, अनिल बाजपेयी, मोहन सिंह बिष्ट, जितेंद्र महाजन, अजय महावर व अभय वर्मा शामिल थे.

ये भी पढ़िए- PM Modi Live Updates: मोदी बोले-शिलान्यास और उद्घाटन दोनों ही हम करते हैं'

Trending news