Karwa Chauth Moonrise Time In Jharkhand: आज करवा चौथ व्रत, जानें रांची, देवघर समेत अन्य जिलों में कब होगा चांद का दीदार
Advertisement

Karwa Chauth Moonrise Time In Jharkhand: आज करवा चौथ व्रत, जानें रांची, देवघर समेत अन्य जिलों में कब होगा चांद का दीदार

Karwa Chauth Moonrise Time In Jharkhand: आज राजधानी रांची में चांद 7 बजकर 06 मिनट पर अपना दीदार देगा. चंद्रमा को अर्घ देकर महिलाएं अपना व्रत खोल सकेंगी. 

Karwa Chauth Moonrise Time In Jharkhand: आज करवा चौथ व्रत, जानें रांची, देवघर समेत अन्य जिलों में कब होगा चांद का दीदार

पटनाः Karwa Chauth Moonrise Time In Jharkhand: आज करवा चौथ का पर्व मनाया जा रहा है. हिंदू धर्म में करवा चौथ के पर्व को बहुत महत्व दिया जाता है. हर साल करवा चौथ का व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है. सुखमय दांपत्य जीवन के लिए यह पर्व बेहद जरूरी माना जाता है. इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत करती हैं. करवा चौथ पर हर महिला को चांद निकलने का बेसब्री से इंतजार रहता है. 

रांची में कितने बजे दिखेगा चांद 
करवा चौथ के व्रत में शिव, पार्वती, कार्तिकेय, गणेश और चंद्रमा के पूजन का विधान है. इस व्रत में सुहागिन महिलाएं 16 श्रृंगार कर छलनी से चांद को देख अपना व्रत खोलती हैं. जिसके चलते आज राजधानी रांची में चांद 7 बजकर 06 मिनट पर अपना दीदार देगा. चंद्रमा को अर्घ देकर महिलाएं अपना व्रत खोल सकेंगी. आइए जानें आपके जिले में कितने बजे होगा चांद का दीदार. 

यह भी पढ़ें- Love Tarot Card Rashifal: आज करवा चौथ के दिन पूरी होगी इन 5 राशि के कपल्स की मुराद, टैरो कार्ड से जानें लव राशिफल

जानें आपके जिले में कब होगा चांद का दीदार  
राजधानी रांची में चांद 7 बजकर 06 मिनट पर दिखाई देगा.      
जमशेदपुर में चांद 7 बजकर 03 मिनट पर दिखाई देगा.   
बोकारो में चांद 7 बजकर 01 मिनट पर दिखाई देगा.   
डाल्टनगंज में चांद 7 बजकर 06 मिनट पर दिखाई देगा.   
देवघर में चांद 6 बजकर 56 मिनट पर दिखाई देगा.   
दुमका में चांद 6 बजकर 54 मिनट पर दिखाई देगा.   
चाईबासा में चांद 7 बजकर 04 मिनट पर दिखाई देगा.   
गिरिडीह में में चांद 6 बजकर 58 मिनट पर दिखाई देगा.   
धनबाद में चांद 7 बजकर 01 मिनट पर दिखाई देगा.   
गढ़वा में चांद 7 बजकर 02 मिनट पर दिखाई देगा.   
कोडरमा में चांद 7 बजकर 03 मिनट पर दिखाई देगा.   
गोड्डा में चांद 7 बजकर 04 मिनट पर दिखाई देगा.   
सरायकेला खरसावां में चांद 7 बजकर 03 मिनट पर दिखाई देगा.   
साहिबगंज में चांद 7 बजकर 02 मिनट पर दिखाई देगा.        

यह भी पढ़ें- Karwa Chauth Moon Rise Time: कल करवा चौथ, जानें आपके शहर में कितने बजे दिखेगा चांद

Trending news