Lok Sabha Election 2024: चिराग-पशुपति से बात नहीं बनी तो तेजस्वी ने उपेंद्र कुशवाहा पर डाले डोरे, 2019 में राजद के साथ रालोसपा के जले थे हाथ
Advertisement

Lok Sabha Election 2024: चिराग-पशुपति से बात नहीं बनी तो तेजस्वी ने उपेंद्र कुशवाहा पर डाले डोरे, 2019 में राजद के साथ रालोसपा के जले थे हाथ

Lok Sabha Election 2024: उजियारपुर सीट पर रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को 266628 यानी 27.51 वोट मिले थे तो भाजपा प्रत्याशी नित्यानंद राय ने 543906 यानी 56.11 प्रतिशत वोट पाकर उपेंद्र कुशवाहा को 277,278 वोटों से धूल चटाई थी.

उपेंद्र कुशवाहा और तेजस्वी यादव की तस्वीर

Lok Sabha Election 2024: पहले लोजपा आर को बिहार में 8 और यूपी में 2 सीटों की पेशकश, फिर पशुपति कुमार पारस को महागठबंधन में आने का आफर और अब उन दोनों से बात नहीं बनी तो फिर उपेंद्र कुशवाहा को तोड़ने की कोशिश. तेजस्वी यादव को सहयोगी ढूंढे नहीं मिल रहे हैं. बताया जा रहा है कि तेजस्वी यादव ने 2019 की तर्ज पर ही उपेंद्र कुशवाहा को महागठबंधन में शामिल होने का न्यौता दिया है. अब देखना यह है कि उपेंद्र कुशवाहा, तेजस्वी यादव की पेशकश को स्वीकार कर पाते हैं या फिर चिराग और पशुपति की तरह एनडीए में ही रहने का फैसला करते हैं. अब आइए जान लेते हैं कि जब 2019 में उपेंद्र कुशवाहा राजद के साथ थे तो उनकी पार्टी ने कैसा प्रदर्शन किया था. उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी 4 सीटों पर चुनाव लड़ी थी और 0 पर आउट हो गई थी. पार्टी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा खुद दो सीटों से चुनाव मैदान में थे लेकिन एक भी सीट बचाने में सफल नहीं रहे थे. उपेंद्र कुशवाहा की तब की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी पश्चिमी चंपारण, उजियारपुर, जमुई और काराकाट सीट से चुनाव मैदान में थी. 

पश्चिमी चंपारण सीट पर उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोसपा के प्रत्याशी बृजेश कुमार कुशवाहा को 309800 यानी 30.58 वोट मिले थे तो भाजपा के डा. संजय जायसवाल ने 603706 यानी 59.6 प्रतिशत वोट पाकर बृजेश कुमार कुशवाहा को 293,906 मतों से मात दी थी. 

उजियारपुर सीट पर रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को 266628 यानी 27.51 वोट मिले थे तो भाजपा प्रत्याशी नित्यानंद राय ने 543906 यानी 56.11 प्रतिशत वोट पाकर उपेंद्र कुशवाहा को 277,278 वोटों से धूल चटाई थी.

जमुई सुरक्षित सीट पर एनडीए प्रत्याशी के रूप में चिराग पासवान मैदान में थे और उन्हें 529134 यानी 55.75 वोट हासिल हुए थे. सामने टक्कर दे रहे थे राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के भूदेव चौधरी. भूदेव चौधरी को 2,88,085 यानी 30.35 प्रतिशत मत ही मिले और वे 241,049 वोटों से हार गए थे. 

यह भी पढ़ें: बिहार में चाचा-भतीजे का मेल मुश्किल! NDA में कैसे होगी सीट शेयरिंग, BJP की उलझन बढ़ी

उपेंद्र कुशवाहा काराकाट से भी चुनाव लड़ रहे थे और उन्हें टक्कर दे रहे थे जेडीयू के महाबली सिंह. महाबली सिंह ने 398408 यानी 45.86 प्रतिशत वोट पाकर उपेंद्र कुशवाहा को 84,542 मतों से हरा दिया. उपेंद्र कुशवाहा को केवल 313866 यानी 36.13 मत ही हासिल हुए थे.

Trending news