गिरिराज सिंह बोले-मुसलमानों के लिए हिंदुओं की हकमारी कर रही कांग्रेस, लालू-तेजस्वी चुप क्यों?
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar2224288

गिरिराज सिंह बोले-मुसलमानों के लिए हिंदुओं की हकमारी कर रही कांग्रेस, लालू-तेजस्वी चुप क्यों?

Bihar News: केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय संसदीय क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी गिरिराज सिंह ने शनिवार को कांग्रेस और राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस मुसलमानों के लिए हिंदुओं की हकमारी कर रही है.

(फाइल फोटो)

बेगूसराय: Bihar News: केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय संसदीय क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी गिरिराज सिंह ने शनिवार को कांग्रेस और राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस मुसलमानों के लिए हिंदुओं की हकमारी कर रही है.

'कांग्रेस चाहती है कि देश में गृह युद्ध हो'

उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि कर्नाटक में जहां ओबीसी का अधिकार छीनकर मुसलमानों को दे दिया जा रहा है, उस पर राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव चुप क्यों हैं. पत्रकारों से चर्चा करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि एक तरह से कांग्रेस मुसलमानों के लिए हिंदुओं का गला काट रही है. कांग्रेस चाहती है कि देश में गृह युद्ध हो जाए.

गिरिराज सिंह ने पूछा राजद से पूछा सवाल

केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय संसदीय क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी गिरिराज सिंह ने कहा कि कर्नाटक में मुसलमानों को ओबीसी का दर्जा देकर कांग्रेस क्या चाहती है. कर्नाटक में जहां ओबीसी के साथ हकमारी की जा रही है, इस मुद्दे पर लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव चुप क्यों है. इस मुद्दे पर तेजस्वी यादव का मुंह बंद हो जाता है. वो बताएं क्यों ओबीसी का हक मारा जा रहा है.

बेगूसराय संसदीय क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस जिस तरह की राजनीति कर रही है, वह तुष्टिकरण की पराकाष्ठा है. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि आज मुसलमान अल्पसंख्यक नहीं बहुसंख्यक है. मुसलमानों को अब अल्पसंख्यक कहना हिंदुओं के साथ नाइंसाफी है.

औरंगजेब से की ओवैसी की तुलना

ओवैसी के औरंगजेब से तुलना के बयान उन्होंने कहा कि इस देश में जो लोग आज जिन्ना और औरंगजेब की भाषा बोल रहे हैं, यह भारत के हित में नहीं है. भारत के हिंदुओं को ललकारा जा रहा है, यह उचित नहीं है.

(इनपुट आईएएनएस के साथ)

Trending news