Jharkhand Lok Sabha Chunav Highlight : झारखंड की चारों सीटों पर समाप्त हुआ मतदान, गिरिडीह सबसे आगे
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar2262448

Jharkhand Lok Sabha Chunav Highlight : झारखंड की चारों सीटों पर समाप्त हुआ मतदान, गिरिडीह सबसे आगे

Jharkhand Lok Sabha Election 2024: धनबाद और गिरिडीह पर एनडीए के लिए लगातार चौथी जीत दर्ज करने के लिए उतरा है, तो वहीं रांची और जमशेदपुर में हैट्रिक लगाने का मौका है. हालांकि, सभी जगहों पर इस बार एनडीए को इंडी गठबंधन से कड़ी टक्कर मिल रही है.

लोकसभा चुनाव 2024
LIVE Blog

Jharkhand Lok Sabha Chunav Phase 6: लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के लिए आज (शनिवार, 23 मई) देशभर की 58 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है. इनमें झारखंड की 4 सीटें भी शामिल हैं. प्रदेश की जिन 4 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं उनमें- धनबाद, गिरिडीह, रांची और जमशेदपुर आती हैं. इन सभी सीटों पर इस वक्त एनडीए का कब्जा है. धनबाद और गिरिडीह पर एनडीए के लिए लगातार चौथी जीत दर्ज करने के लिए उतरा है, तो वहीं रांची और जमशेदपुर में हैट्रिक लगाने का मौका है. हालांकि, सभी जगहों पर इस बार एनडीए को इंडी गठबंधन से कड़ी टक्कर मिल रही है.

25 May 2024
18:05 PM

Jharkhand Lok Sabha Chunav Phase 6: झारखंड की चारों सीटों पर शाम 5 बजे तक 61.41 प्रतिशत मतदान
झारखंड में रांची, जमशेदपुर, गिरिडीह और धनबाद की चार लोकसभा सीटों पर मतदान का उत्साह सुबह से देखा जा रहा है. इस महापर्व में लोगों ने बढ़ चढ़कर मतदान किया. अगर बात करें चारों सीटों पर तो शाम 5 बजे तक 61.41 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया.

 

17:59 PM

Jharkhand Lok Sabha Chunav Phase 6: धनबाद में हुआ 58.90 प्रतिशत मतदान
झारखंड में धनबाद लोकसभा सीट के लिए शाम 5 बजे तक 58.90 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया.

 

17:57 PM

Jharkhand Lok Sabha Chunav Phase 6: गिरिडीह में हुआ 64.75 प्रतिशत मतदान
झारखंड में गिरिडीह लोकसभा सीट के लिए शाम 5 बजे तक 64.74 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया.

 

17:55 PM

Jharkhand Lok Sabha Chunav Phase 6: जमशेदपुर में हुआ 64.30 प्रतिशत मतदान
झारखंड में जमशेदपुर लोकसभा सीट के लिए शाम 5 बजे तक 64.30 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया.

 

17:53 PM

Jharkhand Lok Sabha Chunav Phase 6: रांची में हुआ 58.73 प्रतिशत मतदान 
झारखंड में रांची लोकसभा सीट के लिए शाम 5 बजे तक 58.73 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया.

 

17:47 PM

Jharkhand Lok Sabha Chunav Phase 6: झारखंड की चार लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है. शाम 5 बजे तक का मतदान इस प्रकार है.

1. गिरीडीह- 57.11%

2. जमशेदपुर- 56.14%

3. रांची- 54.25%

4. धनबाद- 50.69%

17:08 PM

Jharkhand Lok Sabha Chunav Live: कल्पना मुर्मू सोरेन ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी-आजसू के लोगों ने कभी भी झारखण्डी मुद्दों को सदन में नहीं उठाया. इसलिए अब झारखण्डवासी चुनेगा अपने मुद्दों के लिए, अपने हक-अधिकारों के लिए. दिल्ली में झामुमो है जरूरी और दिल्ली में INDIA गठबंधन है जरूरी. हम INDIA वाले दिल्ली आ रहे हैं!

15:51 PM

Jharkhand Lok Sabha Chunav Live: 3 बजे तक झारखंड में मतदान 54.34 वोटर टर्न आउट रांची लोकसभा -54.25% धनबाद लोकसभा - 50.69% जमशेदपुर लोकसभा -56.14% गिरिडीह लोकसभा - 57.11% आदि 

 

12:44 PM

Jharkhand Lok Sabha Chunav Phase 6: दोपहर 1 बजे तक 42.54 फीसदी वोटिंग

  1. रांची लोकसभा- 41.83%
  2. धनबाद लोकसभा- 39.83%
  3. जमशेदपुर लोकसभा- 43.44%
  4. गिरिडीह लोकसभा- 45.82%
11:49 AM

Jharkhand Lok Sabha Chunav Phase 6: JMM प्रत्याशी समीर कुमार मोहंती ने वोट डाला

घाटशिला में झामुमो प्रत्याशी समीर कुमार मोहंती ने अपनी पत्नी नयना मोहंती और परिवार के साथ चाकुलिया के अभ्यास मध्य विद्यालय बूथ नम्बर 50 पर मतदान किया. इस दौरान उन्होंने जनता से बढ़ चढ़कर मतदान करके योग्य उम्मीदवार को चुनने की अपील की.

09:51 AM

Jharkhand Lok Sabha Chunav Phase 6: सुबह 11 बजे तक 27.80% हुई वोटिंग

  1. रांची लोकसभा- 28.06% 
  2. धनबाद लोकसभा- 26.06% 
  3. जमशेदपुर लोकसभा- 28.45% 
  4. गिरिडीह लोकसभा- 29.00%
09:28 AM

Jharkhand Lok Sabha Chunav Phase 6: सुबह 9 बजे तक 11.74% पड़े वोट

  1. रांची लोकसभा- 12.19% 
  2. धनबाद लोकसभा- 11.75% 
  3. जमशेदपुर लोकसभा- 10.05% 
  4. गिरिडीह लोकसभा- 12.91% 
07:55 AM

Jharkhand Lok Sabha Chunav Phase 6: धनबाद में ईवीएम में खराब, मतदान रुका

धनबाद के निरसा के चिरकुंडा में बूथ संख्या 361, 362 में ईवीएम में खराबी आने से मतदान शुरू नहीं हो सका है. 

07:50 AM

Jharkhand Lok Sabha Chunav Phase 6: मतदान के लिए सुबह से लगीं लंबी कतारें

धनबाद संसदीय क्षेत्र में मतदान बूथों पर सुबह से महिलाओं और पुरुषों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही है. यहां इस बार 25 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. हालांकि, मुख्य मुकाबला भाजपा के ढुल्लू महतो और कांग्रेस की अनुपमा सिंह के बीच माना जा रहा है. धनबाद लोकसभा क्षेत्र में 22 लाख 85 हजार 237 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. 

07:39 AM

Jharkhand Lok Sabha Chunav Phase 6: बोकारो प्लांट ने मतदान के लिए पेड लीव दी

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के बोकारो स्थित प्लांट के कर्मचारियों को मतदान के लिए पेड लीव देने की घोषणा की है. यहां आज यानी 25 मई को मतदान हो रहा है. 

07:37 AM

Jharkhand Lok Sabha Chunav Phase 6: चारो सीटों पर 82 लाख से ज्यादा वोटर

झारखंड की 4 लोकसभा सीटों पर कुल 82,16,506 मतदाता हैं. इसमें सर्वाधिक 22,85,237 मतदाता धनबाद संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में हैं, जबकि सबसे कम 18,64,660 मतदाता गिरिडीह संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में हैं.

07:34 AM

Jharkhand Lok Sabha Chunav Phase 6: 8,963 मतदान बूथ पर चल रही वोटिंग

देश में छठे और झारखंड में तीसरे चरण में प्रदेश की 4 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. चुनाव आयोग की ओर से इन चारो संसदीय क्षेत्रों में कुल 8,963 मतदान बूथ बनाए गए हैं.

07:33 AM

Jharkhand Lok Sabha Chunav Phase 6: जमशेदपुर में BJP की राह आसान नहीं!

जमशेदपुर सीट पर BJP ने लगातार दो टर्म जीतने वाले सांसद विद्युत वरण महतो पर तीसरी बार भी भरोसा जताया है. यहां उनका मुकाबला JMM के समीर मोहंती से है, जो फिलहाल इसी संसदीय सीट के अंतर्गत आने वाले बहरागोड़ा क्षेत्र के विधायक हैं. 

07:31 AM

Jharkhand Lok Sabha Chunav Phase 6: रांची सीट के कैसे हैं समीकरण?

रांची सीट पर 1991 से लेकर अब तक जितने भी चुनाव हुए हैं, उसमें परंपरागत रूप से कांग्रेस और भाजपा के बीच टक्कर रही है. इस बार भी वही तस्वीर है. यहां भाजपा के संजय सेठ और कांग्रेस की यशस्विनी सहाय एक-दूसरे के आमने-सामने हैं.

07:26 AM

Jharkhand Lok Sabha Chunav Phase 6: किस सीट पर किसके बीच है टक्कर?

 

गिरिडीह

चंद्रप्रकाश चौधरी (आजसू पार्टी)                 

मथुरा प्रसाद महतो (जेएमएम)

 

धनबाद

ढुल्लू महतो (बीजेपी)

अनुपमा सिंह (कांग्रेस)

 

रांची

संजय सेठ (बीजेपी)

यशस्विनी सहाय (कांग्रेस)

 

जमशेदपुर         

विद्युत वरण महतो (बीजेपी) 

समीर मोहंती (जेएमएम)

 

07:21 AM

Jharkhand Lok Sabha Chunav Phase 6: कुल 93 उम्मीदवार मैदान में

इस चरण में कुल 93 उम्मीदवारों की किस्मत आज ईवीएम में बंद होने वाली है. रांची में सबसे ज्यादा 27 उम्मीदवार तो गिरिडीह में सबसे कम 16 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं. धनबाद और जमशेदपुर में 25-25 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. 

Trending news