Holi 2024: सितारों पर चढ़ा होली का खुमार, रवीना टंडन से लेकर शिल्पा शेट्टी तक, रंगों से रंगे दिखे सभी स्टार्स
Advertisement
trendingNow12173676

Holi 2024: सितारों पर चढ़ा होली का खुमार, रवीना टंडन से लेकर शिल्पा शेट्टी तक, रंगों से रंगे दिखे सभी स्टार्स

Celebrities Holi Viral Videos: होली ही मस्ती में सितारे झूम रहे हैं. कोई गुलाल लगा रहा है. तो कोई पिचकारी से पानी डालता नजर आया. दिशा पटानी से लेकर रवीना टंडन तक, सभी सेलेब्स के होली सेलिब्रेशन के वीडियोज वायरल हो रहे हैं. आप भी देखें कमाल वीडियोज. 

Holi 2024: सितारों पर चढ़ा होली का खुमार, रवीना टंडन से लेकर शिल्पा शेट्टी तक, रंगों से रंगे दिखे सभी स्टार्स

Celebrities Holi Viral Videos: होली की धूम पूरे भारत में मची हुई है. बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के सितारे भी होली को धूमधाम से मना रहे हैं. इंटरनेट पर एक-एक कर सभी सितारों के वीडियोज छा गए हैं. कोई पिचकारी से पानी डालता दिख रहा है, तो कोई अपने पार्टनर को रंग लगाता नजर आया. फैंस को भी सितारों का होली वाला अंदाज बहुत पसंद आ रहा है. आप भी देखें सभी सेलेब्स के होली सेलिब्रेशन के वायरल वीडियोज. 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

बेटी संग होली मनाती दिखीं रवीना टंडन

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन को होली पर बेटी संग मस्ती करते हुए देखा गया. दोनों एक साथ रंगों से इतनी रंगी दिखीं कि उन्हें पहचानना तक मुश्किल हो रहा था. फैंस को मा-बेटी का होली वाला अंदाज बहुत पसंद आ रहा है. 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

दिशा पटानी का होली सेलिब्रेशन

दिशा पटानी जल्द ही 'बड़े मियां छोटे मियां' में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आने वाली हैं. ऐसे में उन्होंने होली भी सितारों के साथ ही मनाई. तीनों एक साथ रंगों से मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं.

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

शिल्पा शेट्टी ने की मस्ती 

शिल्पा शेट्टी का होली सेलिब्रेशन भी बहुत खास है. एक्ट्रेस ने घर पर बच्चों के साथ होली मनाई है. फूल, पानी, रंग और गुब्बारों के साथ एक्ट्रेस बच्चों संग मस्ती करती दिखाई दीं.

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

सोहा अली खान का वायरल वीडियो 

सोहा अली खान पर होली की मस्ती का खुमार चढ़ा हुआ है. बच्चों और पति पर पानी और रंग डाल एक्ट्रेस होली मनाती दिखाई दीं. 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

अंकिता और विक्की की होली पार्टी 

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन को भी एक साथ होली मनाते हुए देखा गया. दोनों होली वाले अंदाज में कमाल दिखे और एक दूसरे के गालो पर पीला रंग लगाते दिखे.कपल एक साथ बहुत कमाल दिख रहा है. 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

चारु असोपा की फूलों वाली होली 

चारु असोपा अपनी बेटी संग फूलों वाली होली खेलती दिखाई दीं. दोनों मां बेटी वीडियो में ट्वीनिंग करती एक दूसरे पर फूल डालती दिखाई दे रही हैं. 

 

Trending news