Advertisement
photoDetails1hindi

Raha Kapoor First Photo: राहा कपूर से लेकर वामिका कोहली तक, इन 'न्यू' स्टार किड्स की एक झलक से सोशल मीडिया पर मचा कोहराम! देखें तस्वीरें

Vamika Kohli Raha Kapoor Malti Marie Star Kids Photos: बॉलीवुड के स्टार किड्स की बात करें तो सभी के जबान पर जाह्नवी-सारा जैसे नाम दिमाग में आते हैं लेकिन अब स्टार किड्स की नई जेनेरेशन आ चुकी है जिसमें रणबीर-आलिया की बेटी राहा और अनुष्का-विराट की बेटी वामिका समेत कई सारे 'न्यू' स्टार किड्स शामिल हैं. आइए नजर डालते हैं इन नए स्टार किड्स की उस झलक पर, जिसने सोशल मीडिया पर कोहराम मचा दिया था...

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर

1/5
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर (Raha Kapoor) का जन्म 6 नवंबर, 2022 को हुआ था. पहली फोटो आलिया ने खुद शेयर की थी जिसमें एक्ट्रेस ने बेटी का नाम दुनिया के साथ शेयर किया था और दूसरी फोटो में राहा पिंक ड्रेस पहन, मम्मी-पापा और मौसी संग अपनी प्रैम में वॉक के लिए निकली हैं. 

वायु कपूर आहूजा है सोनम कपूर का बेटा

2/5
वायु कपूर आहूजा है सोनम कपूर का बेटा

एक्ट्रेस सोनम कपूर ने 20 अगस्त, 2022 को अपने बेटे, वायु कपूर आहूजा (Vayu Kapoor Ahuja) को जन्म दिया. सोनम ने अब तक वायु का चेहरा नहीं दिखाया है लेकिन उसकी झलक सोशल मीडिया पर वो जरूर शेयर करती हैं. पहली फोटो एन वायु अपने मम्मी-पापा के साथ है और दूसरी फोटो में वो अपने मामा हर्षवर्धन कपूर की गोद में खेल रहा है. 

बिपाशा बसु की बेटी की फोटो

3/5
बिपाशा बसु की बेटी की फोटो

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के घर 12 नवंबर, 2022 को उनकी बेटी, देवी बसु सिंह ग्रोवर (Devi Basu Singh Grover) का जन्म हुआ. पहली फोटो तब की है जब कपल ने देवी के होने का अनाउंसमेंट किया था और दूसरी फोटो में वो अपने पापा के साथ सो रही है. 

प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का चेहरा पहली बार दिखाया

4/5
प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का चेहरा पहली बार दिखाया

प्रियंका चोपड़ा ने सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस (Malti Marie Chopra Jonas) का जनवरी, 2022 में स्वागत किया था. आज पहली बार प्रियंका ने अपनी बेटी का चेहरा दुनिया को दिखाया है. 

विराट-अनुष्का की बेटी वामिका कोहली की तस्वीर

5/5
विराट-अनुष्का की बेटी वामिका कोहली की तस्वीर

विराट-अनुष्का ने 11 जनवरी, 2021 में अपनी बेटी वामिका कोहली (Vamika Kohli) का इस दुनिया में स्वागत किया था और तब से लेकर अब तक, दोनों ने ऑफिशियली बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है. 

ट्रेन्डिंग फोटोज़