Oscars 2023: 62 साल के इतिहास में पहली बार होगा बड़ा बदलाव, ऑस्कर में नहीं बिछेगा रेड कारपेट, जानें क्यों?
Advertisement

Oscars 2023: 62 साल के इतिहास में पहली बार होगा बड़ा बदलाव, ऑस्कर में नहीं बिछेगा रेड कारपेट, जानें क्यों?

Oscars 2023 Red Carpet: साल 2023 का ऑस्कर कई मायनों में खास होने वाला है. ऑस्कर (95th Oscar Award) के 62 साल में पहली बार ऐसा हो रहा है कि इवेंट में रेड कारपेट नहीं बिछाया जाएगा.

ऑस्कर 2023

Oscars 2023 Live Telecast: ऑस्कर 2023 में 62 साल बाद एक ऐतिहासिक कदम उठाया जा रहा है. ऑस्कर (Oscars 2023) इवेंट में रेड कारपेट नहीं बिछाने का फैसला लिया गया है. अब तक हर इवेंट में रेड कारपेट बिछता आया है, जहां ग्लैमरस से ग्लैमरस अंदाज में सेलेब्स चलकर अपना अंदाज दिखाते हुए इवेंट का हिस्सा बनते थे. वही रेड कारपेट अब इवेंट का हिस्सा नहीं होगा. अब ऐसा क्यों हो रहा है, यहां हम आपको बताने जा रहे हैं.

62 साल बाद बदलेगा रेड कारपेट का रंग! 

1961 के ऑस्कर (Oscars 2023 Event) के बाद से हर बार रेड कारपेट बिछता आया है लेकिन इस बार ऐसा नहीं किया जाएगा. ऑस्कर (Oscars 2023 Live Telecast) आयोजित करने वाली एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स ने रेड की जगह इस बार चमकीले सफेद रंग यानी शैम्पेन कलर को चुना है. 

कई मायने में खास है ऑस्कर 2023! 

ऑस्कर 2023 (Oscars 2023 India Telecast Time) कई मायने में खास होने वाला है. 95वां ऑस्कर अवार्ड शो में भारतीय एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) शो प्रेजेंट करने वाली हैं. बता दें, दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone Oscars) तीसरी भारतीय महिला हैं जो ऑस्कर अवॉर्ड प्रेजेंट करने जा रही हैं. इससे पहले 2016 में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अवॉर्ड प्रेजेंट किया था.  भारत से इस साल फिल्म आरआरआर (RRR) का 'नाटू नाटू' (Naatu Naatu Song) गाना बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी के लिए नॉमिनेट हुआ है. 

कब होगा ऑस्कर 2023 का टेलीकास्ट? 

ऑस्कर 2023 अवार्ड फंक्शन लॉस एंजेलिस में 12 मार्च को आयोजित हो रहा है. यह इवेंट भारत में 13 मार्च की सुबह करीब 5.30 बजे से टेलीकास्ट होगा. 

हिंदी ख़बरों के लिए भारत की पहली पसंद ZeeHindi.com - सबसे पहले, सबसे आगे

Trending news