Deepika Padukone: विदेशी मैगजीन में छाईं दीपिका पादुकोण, फोटोशूट देखकर आप भी कहेंगे- ये है बॉस लेडी अवतार
Advertisement

Deepika Padukone: विदेशी मैगजीन में छाईं दीपिका पादुकोण, फोटोशूट देखकर आप भी कहेंगे- ये है बॉस लेडी अवतार

Deepika Padukone विदेशी टाइम मैगजीन के कवर पेज पर आई हैं. इससे पहले 2022 में दीपिका पादुकोण को सिनेमा में उनकी उपलब्धियों और मेंटल हेल्थ में काम करने के लिए 'द टाइम 100 इम्पैक्ट अवार्ड' में नॉमिनेट भी किया गया था. 

दीपिका पादुकोण

Deepika Padukone Times Magazine: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) टाइम मैगजीन के कवर पेज पर आई हैं. इसके साथ ही एक्ट्रेस वैश्विक हस्तियों जैसे बराक ओबामा, ओपरा विन्फ्रे और कई अन्य हस्तियों के एलीट क्लब में शामिल हो गई हैं, जिन्होंने टाइम मैगजिन पर जगह बनाई है. इससे पहले 2022 में दीपिका पादुकोण को सिनेमा में उनकी उपलब्धियों और मेंटल हेल्थ में काम करने के लिए 'द टाइम 100 इम्पैक्ट अवार्ड' में नॉमिनेट भी किया गया था. 

फाइटर की तैयारी में बिजी एक्ट्रेस 
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) आखिरी बार स्क्रीन पर शाहरुख खान के साथ 'पठान' में नजर आई थीं जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई. वहीं अब अगली फिल्म 'फाइटर' की तैयारी कर रही हैं, जिसमें ऋतिक रोशन और अनिल कपूर के साथ नजर आएंगी. इसके अलावा प्रभास और अमिताभ बच्चन के साथ 'प्रोजेक्ट के' में भी दिखेंगी. 

 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @deepikapadukone

 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @deepikapadukone

 

 

रणवीर संग मन-मुटाव की खबरों पर कही ये बात

बीते कई दिनों ने दीपिका और रणवीर के बीच मन-मुटाव की खबरें आ रही हैं. इन खबरों के बीच दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने हाल ही में इंटरव्यू में शादी को लेकर कई बातें की. इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कहा- 'मुझे लगता है कि धैर्य या सहनशीलता महत्वपूर्ण चीज है जो आजकल के कपल्स में कम है. ये कुछ चीजें हैं जो हम उनसे सीख सकते हैं. सिर्फ रणवीर और मैं ही नहीं बल्कि उन्हें लगता है कि जितने उनके जैसे कपल्स हैं उन्हें एक पीढ़ी पहले से सीखने की जरूरत है. दीपिका पादुकोण का ये बयान उस वक्त आया है जब उनके और रणवीर के मन-मुटाव की खबरें आ रही हैं.' 

 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @deepikapadukone

 

2018 में की थी शादी
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इटली के लेक कोमो स्थित विला में शादी की थी. इस शादी में परिवार और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे. शादी की फोटोज जैसे ही दीपिका और रणवीर ने शेयर की थी तो रॉयल वेडिंग लुक ने सभी को इंप्रेस कर दिया था. यहां तक कि फैंस ने फोटोज पर खूब प्यार लुटाया था.

Trending news