Weekly Current Affairs: देखें 9 जनवरी से 16 जनवरी 2023 तक के टॉप करेंट अफेयर्स
Advertisement
trendingNow11530354

Weekly Current Affairs: देखें 9 जनवरी से 16 जनवरी 2023 तक के टॉप करेंट अफेयर्स

Weekly Current Affairs: हम कॉम्पिटेटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए Weekly Current Affairs की एक सिरीज लेकर आए हैं. आप इस सिरीज में दिए गए प्रशनों के जरिए कॉम्पिटेटिव एग्जाम के लिए आसानी से करेंट अफेयर्स की तैयारी कर सकते हैं.

Weekly Current Affairs: देखें 9 जनवरी से 16 जनवरी 2023 तक के टॉप करेंट अफेयर्स

Weekly Current Affair 9th January 2023 to 16th January 2023: हर साल लाखों छात्र कई तरह की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं. इन प्रतियोगी परीक्षाओं में करेंट अफेयर्स से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे जाते हैं और यही प्रश्न कई बार आपके सलेक्शन और रिजेक्शन का कारण भी बनते हैं. इसी को देखते हुए हम प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों व अभ्यर्थियों के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स (Weekly Current Affairs) से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवाल और उनके जवाब प्रस्तुत कर रहे है. आप इन सवालों के जरिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी आसानी से कर सकते हैं.

9th January 2023 Current Affairs: 9 जनवरी 2023 के करंट अफेयर्स

सवाल 1 - किसे 'अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव' के अगले अध्यक्ष के रूप में चुना गया है?
जवाब - केविन मैक्कार्थी

सवाल 2 - ओडिशा के किस शहर में 'अत्याधुनिक हॉकी स्टेडियम' का उद्घाटन किया गया है?
जवाब - राउरकेला

सवाल 3 - संस्कृति मंत्रालय ने कितने ASI संग्रक्षित स्मारकों के लापता होने की रिपोर्ट दी है?
जवाब - 50

सवाल 4 - किसने अपनी नई किताब 'क्रांतिकारी' का विमोचन किया है?
जवाब - संजीव सान्याल

सवाल 5 - अंतर्राष्ट्रीय हॉकी संघ ने किसे अपना ग्लोबल पार्टनर बनाया है?
जवाब - JSW

सवाल 6 - किसने भारतीय सेना के लिए 'लो स्मोक सुपीरियर केरोसिन ऑयल' लांच किया है?
जवाब - BRPL

सवाल 7 - हाल ही में 2021 के लिए कहां की पुलिस ने 'सर्वश्रेष्ठ पुलिस यूनिट' का पुरस्कार जीता है?
जवाब - जालना और नागपुर

सवाल 8 - किस राज्य की मुख्यमंत्री ने 'गंगा सागर मेले' को राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग की है?
जवाब - पश्चिम बंगाल

सवाल 9 - किस रेलवे स्टेशन को FSSAI से 'ईट राइट स्टेशन' का प्रमाणपत्र मिला है?
जवाब - वाराणसी कैंट

सवाल 10 - किस लेखक ने 'ओडक्कुझल पुरस्कार' जीता है?
जवाब - अम्बिकासुथन मंगड

10th January 2023 Current Affairs: 10 जनवरी 2023 के करंट अफेयर्स

सवाल 1 - 'अंतर्राष्ट्रीय पतंग मोहोत्सव' कहां शुरू हुआ है?
जवाब - अहमदाबाद

सवाल 2 - किस राज्य के पूर्व राज्यपाल 'केशिनाथ त्रिपाठी' का निधन हुआ है?
जवाब - पश्चिम बंगाल

सवाल 3 - किसे 'अवॉर्ड ऑफ ग्लोबल लीडरशिप' से सम्मानित किया जाएगा?
जवाब - डी वाई चंद्रचूड़

सवाल 4 - उस्मानाबाद जिला अदालत किस राज्य की पहली 'ई-कोर्ट' बन गई है?
जवाब - महाराष्ट्र

सवाल 5 - BCCI की चयन समिति के नए अध्यक्ष कौन बने हैं?
जवाब - चेतन शर्मा

सवाल 6 - 'मनप्रीत मोनिका सिंह' ने किस देश में पहली महिला सिख न्यायाधीश के रूप में शपथ ली है?
जवाब - अमेरिका

सवाल 7 - न्यूयॉर्क फ़िल्म क्रिटिक्स सर्कल में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार किसने जीता है?
जवाब - एसएस राजामौली

सवाल 8 - प्रधानमंत्री मोदी ने 'प्रवासी भारतीय दिवस 2023' सम्मेलन का उद्घाटन कहां किया है?
जवाब - इंदौर

सवाल 9 - किस भारतीय टेनिस खिलाड़ी ने पेशेवर टेनिस से सन्यास की घोषणा की है?
जवाब - सानिया मिर्जा

सवाल 10 - किस देश ने 600 किमी. की रेंज वाली एशिया की पहली सेमि हाई स्पीड हैड्रोजन ट्रेन लांच की है?
जवाब - चीन

11th January 2023 Current Affairs: 11 जनवरी 2023 के करंट अफेयर्स

सवाल 1 - 'विश्व हिंदी दिवस' कब मनाया गया है?
जवाब - 10 जनवरी को

सवाल 2 - किस राज्य के JAGA मिशन ने यूएन हैबिटैट का 'वर्ल्ड हैबिटैट अवॉर्ड 2023' जीता है?
जवाब - ओडिशा

सवाल 3 - किसे 'पतंगराव कदम पुरस्कार' मिला है?
जवाब - अदार पूनावाला

सवाल 4 - पूर्व चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने किस राज्य के मुख्यमंत्री की डायरी का विमोचन किया है?
जवाब - असम

सवाल 5 - हाल ही में NASA के नए मुख्य प्रौद्योगिकीविद के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
जवाब - ए सी चरानिया

सवाल 6 - दिसंबर 2022 के लिए 'ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड' किसे मिला है?
जवाब - हैरी ब्रूक और एश गार्डनर

सवाल 7 - किसने अपने करियर का 92वां टूर खिताब जीता है?
जवाब - नोवाक जोकोविच

सवाल 8 - देश का पहला पूरी तरह से डिजिटल बैंकिंग राज्य कौन सा बना है?
जवाब - केरल

सवाल 9 - किसने 'केके अब्दुल गफ्फार' की आत्मकथा का विमोचन किया है?
जवाब - एम. एस. धोनी

सवाल 10 - भारत और किस देश ने 'यंग प्रोफेशनल्स स्कीम' शुरू की है?
जवाब - ब्रिटेन

12th January 2023 Current Affairs: 12 जनवरी 2023 के करंट अफेयर्स

सवाल 1 - खेलो इंडिया सीनियर राष्ट्रीय महिला खो-खो लीग कहां आयोजित की जा रही है?
जवाब - चंडीगढ़

सवाल 2 - किसे 'जयपुर फिल्म फेस्टिवल में 'लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' से नवाजा गया है?
जवाब - अपर्णा सेन

सवाल 3 - DRDO ने कहां कम दूरी की बैलेस्टिक मिसाइल पृथ्वी 2 का सफल परीक्षण किया है?
जवाब - ओडिशा

सवाल 4 - किस देश के पूर्व और अंतिम राजा कांस्टेनटाइन का निधन हुआ है?
जबाब - ग्रीस

सवाल 5 - ECIL के CMD के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
जवाब - अनुराग कुमार

सवाल 6 - हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत का सबसे प्रदूषित शहर कौन सा रहा है?
जवाब - दिल्ली

सवाल 7 - सुदर्शन पटनायक ने कहां दुनिया की सबसे बड़ी हॉकी स्टिक बनाई है?
जवाब - ओडिशा

सवाल 8 - किस राज्य के राज्यपाल ने महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी में 30% आरक्षण को मंजूरी दी है?
जवाब - उत्तराखंड

सवाल 9 - भारत का सबसे तेज भुगतान एप कौन सा लांच किया गया है?
जवाब - PayRup

सवाल 10 - हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2023 में कौन टॉप पर रहा है?
जवाब - जापान

13th January 2023 Current Affairs: 13 जनवरी 2023 के करंट अफेयर्स

सवाल 1 - प्रधानमंत्री मोदी ने कहां '26वें राष्ट्रीय युवा मोहोत्सव' का उद्घाटन किया है?
जवाब - हुबली

सवाल 2 - दिल्ली के लाल किले में 'जय हिंद द न्यू लाइट एंड साउंड प्रोग्राम' का उद्घाटन किसने किया है?
जवाब - अमित शाह

सवाल 3 - किसे 'प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार 2023' से सम्मानित किया गया है?
जवाब - थिरु एस नदेसन

सवाल 4 - किस देश की सरकार ने पब्लिक स्कूलों में 'पंजाबी' भाषा को शामिल करने का फैसला किया है?
जवाब - ऑस्ट्रेलिया

सवाल 5 - 'मेटा' ने किसे भारत में वैश्विक व्यापार के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया है?
जवाब - विकास पुरोहित

सवाल 6 - किसके द्वारा लिखित पुस्तक 'जादूनामा' को लांच किया गया है?
जवाब - जावेद अख्तर

सवाल 7 - 'वर्ल्ड स्पाइस कांग्रेस' का 14वां संस्करण कहां आयोजित किया जाएगा?
जवाब - मुंबई

सवाल 8 - स्वदेश दर्शन 2.0 योजना के तहत चयनित 'कुमारकोम और बेपोर' किस राज्य में स्थित हैं?
जवाब - केरल

सवाल 9 - सुखोई लड़ाकू विमान उड़ाने वाली भारत की पहली महिला पायलट कौन बनी हैं?
जवाब - अवनी चतुर्वेदी

सवाल 10 - 'प्रिंस हैरी' ने किस शीर्षक से अपना संस्करण जारी किया है?
जवाब - स्पेयर (Spare)

14th January 2023 Current Affairs: 14 जनवरी 2023 के करंट अफेयर्स

सवाल 1 - किस देश ने सेवानिवृत्ति की उम्र 62 से बढ़ाकर 64 कर दी है?
जवाब - फ्रांस

सवाल 2 - किसने नई दिल्ली में 'Revolutionaries - The other Story of How India Won it's Freedom' नामक पुस्तक का विमोचन किया है?
जवाब - अमित शाह

सवाल 3 - किसने 'स्वदेशी कैमरा ड्रोन' लांच किया है?
जवाब - महेंद्र सिंह धोनी

सवाल 4 - कौन सी राज्य सरकार अपने स्कूलों के लिए 'वर्चुअल बुक फेयर' का आयोजन कर रही है?
जवाब - दिल्ली

सवाल 5 - किसने अगरतला में लोगिस्टिक्स जलमार्ग और संचार स्कूल का उद्घाटन किया है?
जवाब - सर्बानंद सोनोवाल

सवाल 6 - अमेरिकी सरकार ने कहां के 6 पैगाह मकबरों के संरक्षण के लिए फंड देने की घोषणा की है?
जवाब - हैदराबाद

सवाल 7 - किस राज्य ने गोल करने के लिए 'गिनीस बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स' में नाम दर्ज कराया है?
जवाब - केरल

सवाल 8 - पेट्रोलियम मंत्रालय ने 01 अप्रैल 2023 से पेट्रोल में कितने प्रतिशत इथेनॉल मिलाने की घोषणा की है?
जवाब - 20%

सवाल 9 - प्रधानमंत्री ने कहां 'एमवी गंगा विलास क्रूज' का शुभारंभ किया है?
जवाब - वाराणसी

सवाल 10 - भारत का सबसे बड़ा छात्र संचालित उत्सव 'सारंग' किस IIT ने शुरू किया है?
जवाब - IIT मद्रास

15th January 2023 Current Affairs: 15 जनवरी 2023 के करंट अफेयर्स

सवाल 1 - सातवां सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस कब मनाया गया है?
जवाब - 14 जनवरी को

सवाल 2 - ऑनलाइन गेमिंग में भारत के पहले उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना कहां की जाएगी?
जवाब - शिलॉग

सवाल 3 - किसने 'ब्रेकिंग ए वायरल स्टॉर्म: इंडियाज कोविड 19 वैक्सीन स्टोरी' नामक पुस्तक का विमोचन किया है?
जवाब - मनसुख मंडाविया

सवाल 4 - फलक मुमताज ने '23वीं नेशनल स्के चैंपियनशिप' में कौन सा पदक जीता है?
जवाब - स्वर्ण पदक

सवाल 5 - कौन सा देश 3 लोगों को समुद्र तल से 6000 मीटर नीचे भेजेगा?
जवाब - भारत

सवाल 6 - UN की COP 28 जलवायु वार्ता का नेतृत्व करने के लिए किसे चुना गया है?
जवाब - सुल्तान अल जबर

सवाल 7 - BRO में तैनात होने वाली पहली महिला अधिकारी कौन बनी हैं?
जवाब - सुरभि जखमोला

सवाल 8 - अभिनव 5G उयोग मामलों को जमीनी स्तर पर परखने वाला भारत का पहला जिला कौन सा बना है?
जवाब - विदिशा

सवाल 9 - 15वें हॉकी विश्वकप का उद्घाटन कहां हुआ है?
जवाब - कटक

सवाल 10 - किसने अपनी नई पुस्तक "इरफान खान: ए लाइफ इन मूवीज" की घोषणा की है?
जवाब - शुभ्रा गुप्ता

16th January 2023 Current Affairs: 16 जनवरी 2023 के करंट अफेयर्स

सवाल 1 - 'इंडियन आर्मी डे' कब मनाया गया है?
जवाब - 15 जनवरी को

सवाल 2 - पुरानी पेंशन योजना बहाल करने वाला चौथा राज्य कौन सा बना है?
जवाब - हिमाचल प्रदेश

सवाल 3 - किसने स्टार्टअप मेंटोरशिप के लिए 'MAARG' पोर्टल लांच किया है?
जवाब - पीयूष गोयल

सवाल 4 - किसने प्रतिष्ठित 'गोल्डन पीकॉक CSR अवॉर्ड' जीता है?
जवाब - जिंदल स्टील

सवाल 5 - साल 2022 में किस देश के साथ भारत का व्यापार पहली बार 100 अरब डॉलर के पार पहुंचा है?
जवाब - चीन

सवाल 6 - कहां के वैज्ञानिकों ने फेफड़ों के कैंसर का पूर्वानुमान लगाने का लिए AI टेक्नोलॉजी विकसित की है?
जवाब - MIT

सवाल 7 - कौन सा देश 'सूयोज एमएस - 23 अंतरिक्ष यान' इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से भेजेगा?
जवाब - रूस

सवाल 8 - किसने अमेरिका के 'कंसास' राज्य में सेनेट के रूप में शपथ ली है?
जवाब - उषा रेड्डी

सवाल 9 - किस देश ने 2023 तक सेना को आधा करने की योजना बनाई है?
जवाब - श्री लंका 

सवाल 10 - टाटा पावर 'हाउसिंग सोसाइटी' के लिए भारत का पहला सोलर प्लांट कहां स्थापित करेगी?
जवाब - मुंबई

Trending news