Weekly Current Affairs: देखें 1 जनवरी 2023 से 8 जनवरी 2023 तक के टॉप करेंट अफेयर्स
Advertisement
trendingNow11519482

Weekly Current Affairs: देखें 1 जनवरी 2023 से 8 जनवरी 2023 तक के टॉप करेंट अफेयर्स

Weekly Current Affairs: हम कॉम्पिटेटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए Weekly Current Affairs की एक सिरीज लेकर आए हैं. आप इस सिरीज में दिए गए प्रशनों के जरिए कॉम्पिटेटिव एग्जाम के लिए आसानी से करेंट अफेयर्स की तैयारी कर सकते हैं.

 

Weekly Current Affairs: देखें 1 जनवरी 2023 से 8 जनवरी 2023 तक के टॉप करेंट अफेयर्स

Weekly Current Affair 1st January 2023 to 8th January 2023: हर साल लाखों छात्र कई तरह की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं. इन प्रतियोगी परीक्षाओं में करेंट अफेयर्स से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे जाते हैं और यही प्रश्न कई बार आपके सलेक्शन और रिजेक्शन का कारण भी बनते हैं. इसी को देखते हुए हम प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों व अभ्यर्थियों के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स (Weekly Current Affairs) से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवाल और उनके जवाब प्रस्तुत कर रहे है. आप इन सवालों के जरिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी आसानी से कर सकते हैं.

1st January 2023 Current Affairs: 1 जनवरी 2023 के करंट अफेयर्स

सवाल 1 - किस राज्य सरकार ने 'एन चंद्रशेखरन' को आर्थिक सलाहकार परिषद के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया है?
जवाब - महाराष्ट्र

सवाल 2 - किसने 'MOIL' के 'अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक' का पद भर ग्रहण किया है?
जवाब - अजीत सक्सेना

सवाल 3 - उत्तर प्रदेश की पहली महिला पुलिस कमिश्नर कौन बनी हैं?
जवाब - लक्ष्मी सिंह

सवाल 4 - किस राज्य के निजात अभियान को 'IACP 2022 पुरस्कार' मिला है?
जवाब - छत्तीसगढ़

सवाल 5 - किसने कर्नाटक के मांड्या में 'मेगा डेरी' का उद्घाटन किया है?
जवाब - अमित शाह

सवाल 6 - 'बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज' (BSE) ने किसे अपना नया MD & CEO नियुक्त किया है?
जवाब - सुंदरमन राममूर्ति

सवाल 7 - भारत के दूसरे सबसे लंबे केबल स्थित 8 लेन जुआरी ब्रिज का उद्घाटन कहां हुआ है?
जवाब - गोवा

सवाल 8 - भारत और किस देश ने रक्षा और सैन्य सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?
जवाब - सायप्रस

सवाल 9 - RTI क जवाब देने में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला राज्य कौन सा है?
जवाब - तमिलनाडु

सवाल 10 - ब्रिटिश इंडियन आर्मी का नया मेमोरियल कहां बनाया जाएगा?
जवाब - स्कॉटलैंड

2nd January 2023 Current Affairs: 2 जनवरी 2023 के करंट अफेयर्स

सवाल 1 - तेलंगाना पुलिस महानिदेशक के रूप में किसने पद भर संभाला है?
जवाब - अंजनी कुमार

सवाल 2 - किस देश ने प्राइज कैप का इस्तेमाल करने वाले देशों पर तेल आपूर्ति पर रोक लगाई है?
जवाब - रूस

सवाल 3 - हाल ही में 2022 के लिए 'एकलव्य पुरस्कार' किसे प्रदान किया गया है?
जवाब - पंकज आडवाणी

सवाल 4 - छठी एलीट राष्ट्रीय महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2022 में किसने स्वर्ण पदक जीता है?
जवाब - निकहत जरीन

सवाल 5 - पीएम मोदी ने 'डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय जल और स्वछता संस्थान' का उद्घाटन किस राज्य में किया है?
जवाब - पश्चिम बंगाल

सवाल 6 - किस कैथोलिक धर्मगुरु का 95 वर्ष की उम्र में निधन हुआ है?
जवाब - पोप बेनडिक्ट

सवाल 7 - कोरियाई प्रायद्वीप के पूर्व में समुद्र की ओर 3 बैलेस्टिक मिसाइल दागी गई है?
जवाब - उत्तर कोरिया

सवाल 8 - किस देश की सरकार ने ई-स्पोर्ट्स को मल्टी स्पोर्ट्स इवेंट के रूप में मान्यता दी है?
जवाब - भारत

सवाल 9 - भारत ने किस राज्य में शहरी सेवाओं के सुधार के लिए Asian Development Bank के साथ 125 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?
जवाब - तमिलनाडु

सवाल 10 - किस बैंक ने मार्च 2023 तक UPI पर रुपे क्रेडिट कार्ड ना जारी करने की घोषणा की है?
जवाब - यूको बैंक (UCO Bank)

3rd January 2023 Current Affairs: 3 जनवरी 2023 के करंट अफेयर्स

सवाल 1 - 'लुईस इंसियो लूला डा सिल्वा' ने किस देश के 39वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली है?
जवाब - ब्राजील

सवाल 2 - किसने भारतीय वायुसेना की पश्चिमी कमान संभाली है?
जवाब -  पंकज मोहन

सवाल 3 - किस देश ने Euro को अपनी ऑफिशियल करेंसी के रूप में अपना लिया है?
जवाब - क्रोएशिया

सवाल 4 - पुर्तगाल के स्ट्राइकर 'क्रिस्टियानो रोनाल्डो' किस फुलबॉल क्लब के साथ जुड़े हैं?
जवाब - अल नासर

सवाल 5 - किसने कर्नाटक के देवनहल्ली में 'सेंट्रल डिटेक्टिव ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट' की आधारशिला रखी है?
जवाब - अमित शाह

सवाल 6 - भारत के 78वें ग्रैंडमास्टर कौन बने हैं?
जवाब - कौस्तव चटर्जी

सवाल 7 - पशुओं के लिए भारत के पहले IVF मोबाइल युनिट की शुरूआत किस राज्य में की गई है?
जवाब - गुजरात

सवाल 8 - भारत की पहली अंडर वॉटर मेट्रो कहां शुरू हुई है?
जवाब - कोलकाता

सवाल 9 -  केंद्र सरकार ने किस राज्य की 'कलासा बंडूरी परियोजना' को मंजूरी दी है?
जवाब - कर्नाटक

सवाल 10 - 'अजय कुमार श्रीवास्तव' किस बैंक के MD & CEO बने हैं?
जवाब - इंडियन ओवरसीज बैंक

4th January 2023 Current Affairs: 4 जनवरी 2023 के करंट अफेयर्स

सवाल 1 - चुनाव आयोग ने 'मैथिली ठाकुर' को किस राज्य का स्टेट आइकॉन नियुक्त किया है?
जवाब - बिहार

सवाल 2 - किसने नई किताब 'ब्रेकिंग बैरियर' लिखी है?
जवाब - काकी माधव राव

सवाल 3 - चीन ने अपने एम्बेसडर 'चिन गांग' को अपना विदेश मंत्री बनाया है?
जवाब - अमेरिका

सवाल 4 - चुनाव आयोग द्वारा किस राज्य में 'मिशन-929' शुरू किया गया है?
जवाब - त्रिपुरा

सवाल 5 - किस राज्य में 'भारतीय पुस्तकालय कांग्रेस' का उद्घाटन किया गया है?
जवाब - केरल

सवाल 6 - हाल ही में कब DRDO द्वारा उनका स्थापना दिवस मनाया गया है?
जवाब - 01 जनवरी 2023 को

सवाल 7 - हाल ही में 'विंजेट वाहनों' के लिए अलग से रजिस्ट्रेशन करने वाला पहला राज्य कौन सा बना है?
जवाब - ओडिशा

सवाल 8 - किस देश ने 2023 के पहले 6 महीने के लिए यूरोपियन यूनियन (EU) की अध्यक्षता संभाली है?
जवाब - स्वीडन

सवाल 9 - 'सावित्रीबाई फूले' की 192वीं जयंती कब मनाई गई है?
जवाब - 03 जनवरी को

सवाल 10 - रेलवे ने कब तक 'शुद्ध शून्य कार्बन उत्सर्जन' हासिल करने के लिए योजना शुरू की है?
जवाब - 2030 तक

5th January 2023 Current Affairs: 5 जनवरी 2023 के करंट अफेयर्स

सवाल 1 - 'विश्व ब्रेल दिवस' कब मनाया गया है?
जवाब - 04 जनवरी को

सवाल 2 - 'BharatPe' ने CEO के रूप में किसे नियुक्त किया है?
जवाब - नलिन नेगी

सवाल 3 - 'अहमदाबाद - दिल्ली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस' का नाम बदलकर क्या रखा जाएगा?
जवाब - अक्षरधाम एक्सप्रेस

सवाल 4 - देश में बेरोजगारी दर दिसंबर में बढ़कर कितने प्रतिशत पहुंच गई है?
जवाब - 8.3%

सवाल 5 - 'सियाचिन' में तैनात होने वाली पहली महिला अधिकारी कौन बनी हैं?
जवाब - शिवा चौहान

सवाल 6 - किस राज्य सरकार ने 'राजस्व पुलिस व्यवस्था' को खत्म करने का फैसला किया है?
जवाब - उत्तराखंड

सवाल 7 - किस राज्य सरकार ने 'मटियाबाग हवा महल' का अधिग्रहण किया है?
जवाब - असम

सवाल 8 - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहां 'संविधान उद्यान' का उद्घाटन किया है?
जवाब - जयपुर

सवाल 9 - हाल ही में साडी मोहोत्सव 'विरासत' कहां शुरू हुआ है?
जवाब - नई दिल्ली 

सवाल 10 - प्रधानमंत्री मोदी ने कहां राष्ट्रीय जल और स्वच्छ्ता संस्थान का उद्घाटन किया है?
जवाब - कोलकाता

6th January 2023 Current Affairs: 6 जनवरी 2023 के करंट अफेयर्स

सवाल 1 - किस राज्य में दिसंबर के महीने में सबसे ज्यादा बेरोजगारी दर्ज की गई है?
जवाब - हरियाणा

सवाल 2 - किसने चीन के सहयोग से 'पोखरा रीजनल इंटरनेशनल एयरपोर्ट' का उद्घाटन किया है?
जवाब - नेपाल

सवाल 3 - प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी से कहां तक दुनिया के सबसे लंबे क्रूज 'गंगा विलास' को लांच करेंगे?
जवाब - डिब्रूगढ़

सवाल 4 - 'कुलदीप सिंह पठानिया' किस राज्य की विधानसभा के अगले स्पीकर नियुक्त हुए हैं?
जवाब - हिमाचल प्रदेश

सवाल 5 - 'वाल्टर कनिंघम' का निधन हुआ है, वे कौन थे?
जवाब - अंतरिक्ष यात्री

सवाल 6 - किस राज्य में 'वॉल ऑफ पीस म्यूरल' बनी है?
जवाब - केरल

सवाल 7 - किस देश ने एशियाई डाक संघ का नेतृत्व संभाला है?
जवाब - भारत 

सवाल 8 - 46वें अंतर्राष्ट्रीय कोलकाता पुस्तक मेले का थीम देश कौन सा बना है?
जवाब - स्पेन

सवाल 9 - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहां भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के 18वें राष्ट्रीय जंबोरे का उद्घाटन किया है?
जवाब - पाली

सवाल 10 - 'जेसन मू' को किस बैंक के CEO के रूप में नियुक्त किया गया है?
जवाब - बैंक ऑफ सिंगापुर

7th January 2023 Current Affairs: 7 जनवरी 2023 के करंट अफेयर्स

सवाल 1 - 'विश्व युद्ध अनाथ' दिवस कब मनाया गया है?
जवाब - 06 जनवरी 2023 को 

सवाल 2 - हाल ही में 'ह्यूमन ऐनाटॉमी' पुस्तक का विमोचन किया गया है, बताएं यह किसके द्वारा लिखी गई है?
जवाब - एके द्विवेदी

सवाल 3 - G-20 की पहली बैठक कहां आयोजित होगी?
जवाब - पुडुचेरी

सवाल 4 - किस देश ने संयुक्त राष्ट्र मिशन के लिए महिला शांति सैनिकों की पलटन भेजी है?
जवाब - भारत

सवाल 5 - कहां विश्व का पहला ताड के पत्तों का पांडुलिपी संग्रहालय खोला गया है?
जवाब - केरल

सवाल 6 - भारत किस देश को पीछे छोड़कर वैश्विक स्तर पर तीसरा सबसे बड़ा ऑटो बाजार बना है?
जवाब - जापान

सवाल 7 - किस राज्य सरकार ने 2022-23 के लिए अपने 'सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों' की घोषणा की है?
जवाब - असम

सवाल 8 - कौन सा राज्य ग्रामीण क्षेत्रों में 122 नए खेल परिसर स्थापित करेगा?
जवाब - महाराष्ट्र

सवाल 9 - केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 120 फीट उंची 'पोलो प्रतिमा' का उद्घाटन कहां किया है?
जवाब - मणिपुर

सवाल 10 - ISRO ने स्पेसटेक स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए किसके साथ समझौता किया है?
जवाब - Microsoft

8th January 2023 Current Affairs: 8 जनवरी 2023 के करंट अफेयर्स

सवाल 1 - भारत के 79वें ग्रैंडमास्टर कौन बने हैं?
जवाब - प्राणेश एम. 

सवाल 2 - देश भर में महिलाओं को रोजगार देने के मामले में कौन सा शहर शीर्ष पर रहा है?
जवाब - चेन्नई

सवाल 3 - किसने अपनी किताब 'अम्बेडकर: ए लाइफ' का विमोचन किया है?
जवाब - शशि थरूर

सवाल 4 - कौन पहली बार फॉर्मूला ई वर्ल्ड चैंपियनशिप रेस की मेजबानी कर रहा है?
जवाब - हैदराबाद

सवाल 5 - एशियाई प्रशांत डाक संघ के महासचिव के रूप में किसने कार्यभार संभाला है?
जवाब - डॉ विनय प्रकाश सिंह

सवाल 6 - कौन सा देश 'बॉइस ऑफ द ग्लोबल साउथ समिट' की मेजबानी करेगा?
जवाब - भारत

सवाल 7 - किस देश के फुटबॉल खिलाड़ी 'जियानलुका वियाली' का निधन हुआ है?
जवाब - इटली

सवाल 8 - 'बेली सस्पेंशन ब्रिज' का उद्घाटन किस प्रदेश में किया गया है?
जवाब - जम्मू कश्मीर

सवाल 9 - देश के पहले 'पर्पल फेस्ट' का आयोजन कहां किया जा रहा है?
जवाब - गोवा

सवाल 10 - किसने 'पुर्वोत्तर कृषि कुंभ 2023' का उद्घाटन किया है?
जवाब - नरेंद्र सिंह तोमर

Trending news