JNU UG Admission 2022: आज जारी होगी पहली मेरिट लिस्ट, इस तारीख तक कर सकेंगे सीट ब्लॉक
Advertisement

JNU UG Admission 2022: आज जारी होगी पहली मेरिट लिस्ट, इस तारीख तक कर सकेंगे सीट ब्लॉक

JNU UG Admission 2022: जेएनयू इस साल कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के आधार पर अपने 300 यूजी पाठ्यक्रमों में छात्रों को एडमिशन दे रहा है.    

JNU UG Admission 2022: आज जारी होगी पहली मेरिट लिस्ट, इस तारीख तक कर सकेंगे सीट ब्लॉक

JNU UG Admission 2022: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (Jawaharlal Nehru University) शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए अपने अंडरग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए आज 17 अक्टूबर को पहली मेरिट लिस्ट (JNU Admission First Merit List) जारी करेगा. विश्वविद्यालय इस साल कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) के आधार पर अपने यूजी पाठ्यक्रमों (UG Courses) में छात्रों को एडमिशन दे रहा है. जेएनयू (JNU) में 300 से अधिक पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 अक्टूबर को बंद हो गई थी. बता दें कि जेएनयू द्वारा एडमिशन की पहली मेरिट लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट - jnu.ac.in पर जारी की जाएगी. 

छात्र 17 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2022 के बीच सीट को ब्लॉक करने के साथ-साथ अपना प्री इंरोलमेंट रजिस्ट्रेशन (Pre Enrollment Registration) और फीस का भुगतान कर सकते हैं. इसके बाद एडमिशन के लिए फिजिकल वेरिफिकेशन 1 से 4 नवंबर तक किया जाएगा. वहीं रजिस्ट्रेशन के बाद फाइनल लिस्ट 9 नवंबर को जारी की जाएगी.

जेएनयू द्वारा जारी किए गए एडमिशन शेड्यूल के अनुसार कक्षाएं 7 नवंबर से शुरू होंगी. विश्वविद्यालय अभी दो और मेरिट लिस्ट जारी करेगा. दूसरी मेरिट लिस्ट (JNU Second Merit List) 22 अक्टूबर को, जबकि तीसरी और सुपरन्यूमरी सीट लिस्ट (JNU Second Merit List) 27 अक्टूबर को जारी की जाएगी.

JNU UG Admission 2022: जेएनयू मेरिट लिस्ट जारी होने की तारीखें

1. पहली मेरिट लिस्ट जारी होने की तारीख - 17 अक्टूबर 2022
 - सीटों को ब्लॉक करने की तारीखें: 17 अक्टूबर - 19 अक्टूबर, 2022

2. दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होने की तारीख - 22 अक्टूबर 2022
 - सीटों को ब्लॉक करने की तारीखें: 22 अक्टूबर - 24 अक्टूबर, 2022

3. तीसरी और सुपरन्यूमरी सीट लिस्ट जारी होने की तारीख - 27 अक्टूबर, 2022
 - सीटों को ब्लॉक करने की तारीखें: 27 अक्टूबर - 29 अक्टूबर, 2022

Trending news