JEE Advanced 2022 Answer Key: 3 सितंबर को Answer Key तो 11 सितंबर को जारी होगा Result
Advertisement
trendingNow11325274

JEE Advanced 2022 Answer Key: 3 सितंबर को Answer Key तो 11 सितंबर को जारी होगा Result

JEE Advanced 2022 Answer Key: छात्र शनिवार, 03 सितंबर 2022 के सुबह 10 बजे से रविवार, 04 सितंबर 2022 के शाम 5 बजे तक इस पोर्टल https://jeeadv.ac.in के माध्यम से आंसर की पर अपनी आपत्ती दर्ज करवा सकेंगे.

JEE Advanced 2022 Answer Key: 3 सितंबर को Answer Key तो 11 सितंबर को जारी होगा Result

JEE Advanced 2022 Answer Key: आईआईटी बॉम्बे (IIT Bombay) की तरफ से आज सोमवार, 29 अगस्त 2022 को जेईई एडवांस्ड 2022 (JEE Advanced 2022) के प्रश्न पत्र (Question Paper) इस ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जारी कर दिए गए हैं.

इन दिन जारी होगी JEE Advanced 2022 Answer Key 
इसके अलावा, जेईई एडवांस 2022 की आंसर की (JEE Advanced 2022 Answer Key) 3 सितंबर 2022 को जारी की जाएगी. वहीं ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, आईआईटी जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट (IIT JEE Advanced Result 2022) 11 सितंबर 2022 को जारी किया जाएगा.

दो शिफ्ट में हुआ था परीक्षा का आयोजन
बता दें कि जेईई एडवांस्ड 2022 की परीक्षा रविवार, 28 अगस्त को दो शिफ्ट में हुई थी. पेपर 1 के लिए लिखित परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई थी. वहीं, पेपर 2 की परीक्षा का आयोजन दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक किया गया था.

NEET UG Answer Key 2022 Date & Time: कल इतने बजे जारी होगी Answer Key, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

इस दो दिनों के बीच ही दर्ज करवा सकेंगे आंसर की पर आपत्ती  
जेईई एडवांस्ड 2022 के पेपर 1 और पेपर 2 के लिए उपस्थित होने वाले छात्रों के लिए परीक्षा की आंसर की 3 सितंबर 2022 से इस ऑफिशियल वेबसाइट https://jeeadv.ac.in पर उपलब्ध होंगी. छात्र शनिवार, 03 सितंबर 2022 के सुबह 10 बजे से रविवार, 04 सितंबर 2022 के शाम 5 बजे तक इस पोर्टल के माध्यम से आंसर की पर अपनी आपत्ती दर्ज करवा सकेंगे.

इस दिन जारी होगी जेईई एडवांस 2022 फाइनल आंसर की और रिजल्ट
इसके अलावा जेईई एडवांस 2022 की फाइनल आंसर की और रिजल्ट (JEE Advance Final Answer Key & Result) रविवार, 11 सितंबर, 2022 को इस वेबसाइट https://jeeadv.ac.in पर जारी किया जाएगा. छात्र की मेरिट लिस्ट पेपर 1 और पेपर 2 दोनों के लिए उपस्थित होने वाले छात्रों के आधार पर तैयार की जाएगी. केवल एक पेपर देने वाले छात्र को मेरिट लिस्ट में जगह नहीं दी जाएगी.

Trending news