GK Quiz: भारत में सबसे पहली फिल्म का प्रदर्शन कहां किया गया था?
Advertisement
trendingNow12002976

GK Quiz: भारत में सबसे पहली फिल्म का प्रदर्शन कहां किया गया था?

GK Question In Hindi: यहां हम आपके लिए एक सामान्य ज्ञान क्विज लेकर आए है, जो प्रतियोगी की परीक्षाओं के लिए तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के काम की हो सकती है. ये पढ़िए जीके के दिलचस्प सवाल और उनके जवाब.

GK Quiz: भारत में सबसे पहली फिल्म का प्रदर्शन कहां किया गया था?

Trending GK Quiz: देश के लाखों युवाओं का सपना सरकारी परीक्षा को पास कर नौकरी पाने का होता है. इंटरव्यू राउंड में पूछे गए सवाल उनके रास्ते की सबसे बड़ी बाधा बन जाते हैं. कई बार तो ये सवाल इतने आसान होते हैं, लेकिन उसे अलग तरह से पूछे जाने के कारण उम्मीदवार कंफ्यूज हो जाते हैं. आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही कुछ सवाल और उनके जवाब लेकर आए हैं, जो किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के लिए होने वाले इंटरव्यू में भी पूछे जा चुके हैं.

सवाल-  क्या आप जानते हैं भारत का सबसे पहला सिनेमाहॉल कौन सा था?

A. कैपिटल सिनेमाहॉल, मुंबई

B. एडवर्ड थियेटर, मुंबई

C. एल्फिंस्टन पिक्चर पैलेस, कलकत्ता

D. ओडियन सिनेमाहॉल, दिल्ली

जवाब-  C. एल्फिंस्टन पिक्चर पैलेस, कलकत्ता

सवाल- भारत में बनी सबसे पहली पंजाबी फिल्म का नाम क्या था?

A. जिन्हें मेरा दिल लुटीयां

B. दिल अपना पंजाबी

C. अज्ज दिया धियां

D. धरती

जवाब-  C. अज्ज दिया धियां

सवाल- भारत में बनी सबसे पहली अंग्रेजी फिल्म का नाम क्या था?

A. ए पैसेज ऑफ इंडिया

B. इंग्लिश

C. कोर्ट डांसर

D. हेवन ऑन अर्थ

जवाब-  C. कोर्ट डांसर

सवाल- दक्षिण भारत में बनी पहली फिल्म का नाम बताइए?

A. अन्ना

B. श्रीनिवासकल्यानम

C. कोर्ट डांसर

D. कीचकवधम्

जवाब-  D. कीचकवधम्

सवाल-  भारत में सबसे पहली फिल्म का प्रदर्शन कहां किया गया था?

A. ताज होटल, मुंबई

B. ओबेराय होटल, पुणे

C. फिल्म सिटी, मुंबई

D. वाट्सन होटल, मुंबई

जवाब-  D. वाट्सन होटल, मुंबई

सवाल- भारत में निर्मित प्रथम मराठी फिल्म का नाम क्या था?

A. विट्ठल

B. श्वांस

C. पुंडलिक

D. नटरंग

जवाब-  C. पुंडलिक

 

सवाल- भारत में गोल्डन जुबली मनाने वाली पहली फिल्म कौन सी थी?

A. कपाल कुंडला, बांग्ला

B. तुकाराम, मराठी

C. प्रेम सागर, हिन्दी

D. बालन, मलयालम  

जवाब-  B. तुकाराम, मराठी फिल्म

 

सवाल- फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित पहली विदेशी कौन सी थी?

A. नूरजहां

B. रेशमा

C. नाजिया हसन

D. सलमा आगा

जवाब- C. नाजिया हसन

Trending news