KVS Admission: केवीएस क्लास 1 में एडमिशन की पहली लिस्ट जारी, इन डॉक्यूमेंट्स के साथ जाएं स्कूल
Advertisement

KVS Admission: केवीएस क्लास 1 में एडमिशन की पहली लिस्ट जारी, इन डॉक्यूमेंट्स के साथ जाएं स्कूल

KVS ADmission First List 2023: लिस्ट चेक करने के लिए सबसे पहले KVS की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाना होगा.

 

KVS Admission: केवीएस क्लास 1 में एडमिशन की पहली लिस्ट जारी, इन डॉक्यूमेंट्स के साथ जाएं स्कूल

KVS Admission 2023: केन्द्रीय विद्यालय संगठन ने केवीएस क्लास 1 एडमिशन रिजल्ट 2023 की घोषणा कर दी है. माता-पिता और अभिभावक अब आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर राउंड 1 के लिए एडमिशन लिस्ट देख सकते हैं. 

केवीएस पहली क्लास में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 27 मार्च को शुरू हुई और 17 अप्रैल 2023 को खत्म हुई. 6 साल की आयु वाले बच्चे कक्षा एक में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन के पात्र थे. जबकि कक्षा 2 में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन 3 अप्रैल से 12 अप्रैल 2023 तक आयोजित किया गया था. 

How to check KVS Class 1 Admission List 2023?

  • लिस्ट चेक करने के लिए सबसे पहले KVS की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाना होगा. 

  • वेबसाइट के होमपेज पर 'Announcement' सेक्शन में जाना होगा. 

  • इसके बाद KVS Class 1 admission list पर क्लिक करना होगा. 

  • इसके बाद एडमिशन लिस्ट की पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर खुल जाएगी. 

  • अब आप इसमें नाम चेक कर सकते हैं. 

  • इसके साथ ही आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंट आउट भी ले सकते हैं. 

माता-पिता ध्यान दें कि सीटों की उपलब्धता के आधार पर KVS राउंड 2 एडमिशन लिस्ट जारी की जाएगी. आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक, दूसरी एडमिशन लिस्ट 28 अप्रैल को जारी की जाएगी और तीसरी लिस्ट 4 मई, 2023 को जारी की जाएगी.

KVS CLASS 1 ADMISSION 2023 LOTTERY RESULTS: WEBSITES TO CHECK

kvsonlineadmission.kvs.gov.in
kvsangathan.nic.in
www.education.gov.in

इन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत

  • रिजल्ट यानि कि पहली लिस्ट की सूची

  • आधार कार्ड

  • जाति प्रमाण पत्र

  • आयु प्रमाण पत्र

  • सैनिकों के रिटायरमेंट का सर्टिफिकेट

  • फोटो

 यदि आवेदक रक्षा कर्मियों पर निर्भर है तो रिटायरमेंट सर्टिफिकेट जरूरी है. संसद सदस्यों या रिटायर पीएसयू कर्मचारियों के पोते-पोतियों के मामले में, बच्चे के माता-पिता के उनके साथ संबंध का प्रमाण आवश्यक है. केवीएस कर्मचारियों के पोते-पोतियों के मामले में बच्चे के माता-पिता के केवीएस कर्मचारी के साथ संबंध का प्रमाण प्रदान किया जाना चाहिए. 

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले ताज़ा ख़बर अभी पढ़ें सिर्फ़ Zee News Hindi पर| आज की ताजा ख़बर, लाइव न्यूज अपडेट, सबसे ज़्यादा पढ़ी जाने वाली सबसे भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ वेबसाइट Zee News हिंदी।

Trending news