Anant Ambani Watch: अनंत अंबानी पहनते हैं इतनी महंगी घड़ी, इतने करोड़ों का तो भारत में लाखों कंपनियों का टर्नओवर भी नहीं
Advertisement
trendingNow11638781

Anant Ambani Watch: अनंत अंबानी पहनते हैं इतनी महंगी घड़ी, इतने करोड़ों का तो भारत में लाखों कंपनियों का टर्नओवर भी नहीं

NMACC (Nita Mukesh Ambani Cultural Centre) को अंबानी परिवार ने लॉन्च किया है. इस दौरान उन्हें एक शानदार इवेंट भी रखा, जिसमें देश और विदेश से कई नामचीन हस्तियां शामिल हुईं. इस दौरान NMACC गाला डे 2 के लिए अनंत अंबानी ने काले रंग की एक ड्रेस पहनी जो कि काफी खूबसूरत लग रही थी.

Anant Ambani Watch: अनंत अंबानी पहनते हैं इतनी महंगी घड़ी, इतने करोड़ों का तो भारत में लाखों कंपनियों का टर्नओवर भी नहीं

Anant Ambani Watch Price: देश में घड़ियों के शौकिन कई लोग हैं. लोग अपने-अपने बजट के हिसाब से घड़ियां खरीदते हैं. वहीं देश के सबसे ज्यादा अमीर शख्स मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी को भी घड़ियों में काफी दिलचस्पी है. अब अनंत अंबानी की एक तस्वीर सामने आई है, जिनमें वो एक घड़ी पहने हुए दिखाई दे रहे हैं. हालांकि अनंत अंबानी ने जो घड़ी पहनी हुई है, उनकी कीमत जानकर अच्छे-अच्छों के होश उड़ जाए. वहीं अनंत अंबानी ने जो घड़ी पहनी हुई थी उतना तो भारत में लाखों कंपनियों का टर्नओवर भी नहीं होगा.

अनंत अंबानी की घड़ी
दरअसल, अंबानी परिवार ने NMACC (Nita Mukesh Ambani Cultural Centre) को लॉन्च किया है. इस दौरान उन्हें एक शानदार इवेंट भी रखा, जिसमें देश और विदेश से कई नामचीन हस्तियां शामिल हुईं. इस दौरान NMACC गाला डे 2 के लिए अनंत अंबानी ने काले रंग की एक ड्रेस पहनी जो कि काफी खूबसूरत लग रही थी लेकिन लोगों की नजरें अनंत अंबानी के हाथ की घड़ी पर टिक गई.

                                                                                                                                                                                                             

इंडियन रेलवे पुरानी पेंशन योजना
7th पे कमीशन PPF स्कीम अपडेट
गोल्ड प्राइस टुडे नितिन गडकरी टोल टैक्स

घड़ी की कीमत
बता दें कि अनंत अंबानी ने जो घड़ी पहनी हुई थी उसकी कीमत हजारों-लाखों में नहीं बल्कि करोड़ों रुपये में हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनंत अंबानी के जरिए पहनी गई घड़ी की कीमत करीब 18 करोड़ रुपये है. अनंत अंबानी ने Grandmaster Chime by Patek Philippe को पहना हुआ था. Patek Philippe की इस घड़ी को अब तक की सबसे कॉम्पलिकेडेट घड़ी के रूप में जाना जाता है.

घड़ी की खासियतें
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घड़ी की कई खासियतें हैं. इसमें 20 कॉम्प्लिकेशन हैं. एक रिवर्सिबल केस और दो इंडिपेंडेंट डायल और छह पेटेंटेड इनोवेशन हैं. साथ ही इसमें विकास, उत्पादन और असेंबली प्रक्रिया में 100,000 घंटे का चौंका देने वाला समय शामिल है. नीता मुकेश अंबानी कल्चर सेंटर के भव्य लॉन्च के मौके पर अनंत को ये घड़ी पहने हुए देखा गया था.

पाठकों की पहली पसंद Zeenews.com/Hindi - अब किसी और की ज़रूरत नहीं

Trending news