Dream Meaning: नवरात्रि में ये सपने देते हैं भविष्य की ओर शुभ संकेत, जीवन में होते हैं बड़े बदलाव
Advertisement

Dream Meaning: नवरात्रि में ये सपने देते हैं भविष्य की ओर शुभ संकेत, जीवन में होते हैं बड़े बदलाव

Swapna Shastra: स्वप्नशास्त्र में बताया गया है कि हम अक्सर वही चीजें सपने में देखते हैं जिसमें हमारा पूरा समय जाता है. अगर आप नवरात्रि के पावन दिनों में सपने में दुर्गा माता से जुड़ी कुछ खास चीजें देखते हैं तो यह भविष्य में होने वाले शुभ घटना का इशारा माना जाता है.

नवरात्रि पर इन सपनों को देखना माना गया है शुभ

Chaitra Navratri 2023 Dream Interpretation: नवरात्रि (Navratri) के नव दिनों के शुरुआत हो चुकी है. हमारे आस-पास का वातावरण काफी धार्मिक हो गया है.  नवरात्रि के दौरान सभी भक्त माता की भक्ति में लीन रहते हैं. ऐसे में आपको नवरात्रि से जुड़े सपने आना स्वभाविक है. स्वप्नशास्त्र में भी बताया गया है कि हम अक्सर वही चीजें सपने में देखते हैं जिसमें हमारा पूरा समय जाता है. अगर आप नवरात्रि के पावन दिनों में सपने में दुर्गा माता से जुड़ी कुछ खास चीजें देखते हैं तो यह भविष्य में होने वाले शुभ घटना का इशारा माना जाता है.तो चलिए जानते हैं कि स्वप्नशास्त्र के अनुसार किन्हें सपने में देखना शुभ माना गया है. 

नवरात्रि में इन चीजों को माना गया है शुभ (navratri dream interpretation): 

- स्वप्नशास्त्र के अनुसार नवरात्रि के दिनों में यदि आप सपने में कन्या देख रहे हैं तो यह इस बात का संकेत करता है कि आप पर मां दुर्गा की कृपा बनी हुई है और जल्द ही आपको शुभ परिणामों की प्राप्ति होगी. 

- नवरात्रि के दिनों में यदि आप स्वप्न में जलता हुआ दीपक देखते हैं तो यह आपको अधिक मात्रा में धनलाभ होने का संकेत माना जाता है. 

- नवरात्रि में दिनों में अगर आप सपने में शेर देखते हैं तो इसका मतलब अगर आप कोर्ट-कचहरी के मामलों में फंसे हुए हैं तो उसमें विजय प्राप्ति का संकेत है तथा कार्य क्षेत्र में अधिकारियों से मदद मिलने तथा नौकरी में आपका प्रभाव बढ़ने का संकेत समझा जा सकता है. 

ये भी पढ़ें- आपके लिए कैसा रहेगा साल 2023, जानें अपना राशिफल

 मेष राशि का वर्षफल 2023  वृष राशि का वर्षफल 2023
 मिथुन राशि का वर्षफल 2023  कर्क राशि का वर्षफल 2023
 सिंह राशि का वर्षफल 2023  कन्या राशि का वर्षफल 2023
 तुला राशि का वर्षफल 2023  वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
 धनु राशि का वर्षफल 2023  मकर राशि का वर्षफल 2023
 कुंभ राशि का वर्षफल 2023  मीन राशि का वर्षफल 2023

- अगर सपने में आप खुद को नवरात्रि पूजा में शामिल होते देखते हैं तो यह एक शुभ स्वप्न है. यह कार्य क्षेत्र में तरक्की दिलाने वाला तथा कोई रुका हुआ कार्य जल्दी ही पूर्ण होने का संकेत समझा जा सकता है.

-नवरात्रि में यदि मां दुर्गा आपको सपने में लाल वस्त्र धारण किए हुए कन्या दिखाई देती हैं तो यह सपना अतिशुभ माना जाता है.इसका मतलब है कि भविष्य में आपके साथ कुछ शुभ होने वाला है.

अपनी फ्री कुंडली पाने के लिए यहां क्लिक करें

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ZEE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Trending news