Today Panchang: जानिए क्या है आज का पंचांग, अमावस्या के साथ की पितरों का करें विसर्जन
Advertisement

Today Panchang: जानिए क्या है आज का पंचांग, अमावस्या के साथ की पितरों का करें विसर्जन

Panchang 2022: आज के पंचांग के अनुसार, पूरे दिन अमावस्या तिथि रहने वाली है. राहुकाल सायं 4.30 से 6:00 बजे तक रहेगा. इस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं करने चाहिए. 

 

आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang 25 September: हिंदू पंचांग पांच के पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण हैं. इसके जरिए समय और काल की गणना की जाती है. आज के पंचांग की बात करें तो चंद्रमा सिंह राशि में सुबह 11:22 बजे तक रहेंगे, उसके बाद कन्या राशि में आ जाएंगे. वहीं, आज पूरे दिन उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र है. 

संवत्सर- 2079 

दिनांक- 25.09.2022

माह- आश्विनी कृष्ण पक्ष 

दिन- रविवार 

तिथि- आज पूरे दिन अमावस्या तिथि रहने वाली है.

चंद्रमा- सिंह राशि में सुबह 11:22 बजे तक रहेंगे, उसके उपरांत कन्या राशि में आ जाएंगे.

नक्षत्र- आज पूरे दिन उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र है. 

सूर्य- कन्या राशि में है.

योग- शुभ-योग, स्वामी-लक्ष्मी, स्वभाव-शुभ, सुबह 9:06 बजे तक रहेगी, उसके उपरांत शुक्ल-योग, स्वामी-पार्वति, स्वभाव-शुभ, कार्यों में शुभता रहेगी.

राहुकाल- रविवार- सायं- 4.30 से 6:00 बजे तक रहेगा. इस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं करने चाहिए.  

दिशाशूल- रविवार- इस दिन भी आपको पश्चिम दिशा की ओर यात्रा या शहर से बाहर जाने से बचना चाहिए.

त्योहार- स्नानदान श्राद्धादि की अमावस्या, पितृविसर्जन, सर्वपैत्री

पंचक- आज  नहीं है.

भद्रा- आज नहीं है.

सूर्योदय- प्रातः 06:11 बजे. 

सूर्यास्त- सायं 06:16 बजे.

अपनी निःशुल्क कुंडली पाने के लिए यहाँ तुरंत क्लिक करें

Trending news