शुक्र गोचर 2023: 6 अप्रैल से बन रहा बेहद शुभ मालव्‍य योग, इन राशि वालों पर होगी धन और प्‍यार की बरसात!
Advertisement

शुक्र गोचर 2023: 6 अप्रैल से बन रहा बेहद शुभ मालव्‍य योग, इन राशि वालों पर होगी धन और प्‍यार की बरसात!

Shukra Gochar 2023 april: ज्‍योतिष के अनुसार धन-विलासिता, प्रेम-रोमांस के ग्रह शुक्र 6 अप्रैल 2023 को वृष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. शुक्र का गोचर मालव्य राजयोग बनाएगा जो 3 राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहेगा.

फाइल फोटो

Venus Transit 2023 Effects in Hindi: शुक्र ग्रह भौतिक सुख, धन, प्रेम, रोमांस, सौंदर्य, आकर्षण और यश देते हैं. इसलिए ये सब चीजें पाने के लिए कुंडली में शुक्र की अच्‍छी स्थिति होना जरूरी है. साथ ही समय-समय पर होने वाला शुक्र का राशि परिवर्तन सभी 12 राशि वालों के जीवन पर बड़ा असर डालता है. आने वाले 6 अप्रैल 2023 को शुक्र राशि परिवर्तन करके वृषभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. शुक्र का अपनी ही राशि वृषभ में प्रवेश करना मालव्‍य राजयोग बनाएगा. मालव्‍य राजयोग 3 राशि वालों को बेहद शुभ फल देगा. 

शुक्र गोचर देगा 3 राशि वालों को तगड़ा लाभ 

मेष राशि: मेष राशि वालों के लिए शुक्र गोचर से बन रहा मालव्‍य राजयोग तगड़ा लाभ देगा. कहीं से ढेर सारा पैसा मिल सकता है. कोई मनोकामना पूरी हो सकती है. बड़े फैसले ले पाएंगे. करियर में तरक्‍की मिलेगी. धन की बचत करने में भी सफल रहेंगे. 

कर्क राशि: शुक्र गोचर कर्क राशि वालों को कई तरह से लाभ देगा. कोई इच्‍छा पूरी होने से खुशी महसूस करेंगे. नया घर-गाड़ी या कोई कीमती चीज खरीद सकते हैं. घर-परिवार में शुभ-मांगलिक आयोजन हो सकता है. करियर में पदोन्‍नति, सैलरी में बढ़ोतरी मिलने के प्रबल योग हैं. व्‍यापार में लाभ होगा. 

सिंह राशि: सिंह राशि वालों के लिए शुक्र गोचर करियर में उन्‍नति और धन लाभ के प्रबल योग बनाएगा. इन जातकों की इनकम बढ़ सकती है. कहीं से पैसा मिल सकता है. नौकरी में बदलाव कर सकते हैं. व्‍यापार में नया काम शुरू हो सकता है. आपको कुछ अच्‍छे मौके मिलेंगे जो लाभदायी साबित होंगे. 

ये भी पढ़ें- आपके लिए कैसा रहेगा साल 2023, जानें अपना राशिफल

 

 मेष राशि का वर्षफल 2023  वृष राशि का वर्षफल 2023
 मिथुन राशि का वर्षफल 2023  कर्क राशि का वर्षफल 2023
 सिंह राशि का वर्षफल 2023  कन्या राशि का वर्षफल 2023
 तुला राशि का वर्षफल 2023  वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
 धनु राशि का वर्षफल 2023  मकर राशि का वर्षफल 2023
 कुंभ राशि का वर्षफल 2023  मीन राशि का वर्षफल 2023

अपनी फ्री कुंडली पाने के लिए यहां क्लिक करें

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ZEE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Trending news