Navratri 2023: कब से शुरू होंगी चैत्र नवरात्रि? जानें घटस्‍थापना का मुहूर्त और रामनवमी की तारीख
Advertisement
trendingNow11551440

Navratri 2023: कब से शुरू होंगी चैत्र नवरात्रि? जानें घटस्‍थापना का मुहूर्त और रामनवमी की तारीख

Chaitra Navratri 2023 Kab Hai: साल 2023 में चैत्र नवरात्रि 22 मार्च से शुरू होंगी और इन 9 दिनों के दौरान ग्रह-नक्षत्र दुर्लभ संयोग बनाएंगे. नवरात्रि में शनि, मंगल, सूर्य की स्थिति और सर्वार्थ सिद्धि योग मिलकर बेहद शुभ संयोग बनाएंगे. 

फाइल फोटो

Navratri 2023 Dates in Hindi: चैत्र नवरात्रि के पर्व का इंतजार मां दुर्गा के भक्‍तों को बेसब्री से रहता है. मां दुर्गा के 9 रूपों की आराधना का यह समय हिंदू धर्म में बहुत पवित्र और खास माना गया है. इस साल 8 मार्च 2023 को होली मनाई जाएगी और फिर 22 मार्च 2023 को चैत्र प्रतिपदा से नवरात्रि शुरू होंगी. इसी दिन घटस्‍थापना होगी. 30 मार्च को रामनवमी के दिन नवरात्रि समाप्‍त होंगी. चैत्र नवरात्रि के पहले दिन से ही हिंदू नववर्ष की शुरुआत होती है. मान्यता है कि नवरात्रि में सच्चे मन से देवी दुर्गा की पूजा-आराधना करने से माता अपने भक्तों पर विशेष कृपा बरसाती हैं. 

चैत्र नवरात्रि शुभ मुहूर्त  

2023 में चैत्र नवरात्रि का आरंभ 22 मार्च से होगा.हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 21 मार्च 2023 की रात 10:52 बजे से शुरू होगी और 22 मार्च 2023 की रात 8:20 मिनट पर समाप्‍त होगी. उदया तिथि के अनुसार चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 22 मार्च 2023 से होगी. इस दिन घटस्‍थापना का शुभ मुहूर्त 22 मार्च की सुबह 06:29 बजे से सुबह 07:39 बजे तक रहेगा केवल 1 घंटा 10 मिनट का ही रहेगा. वहीं घटस्थापना का अमृत काल - सुबह 11:07 बजे से 12:35 बजे तक रहेगा. 

नवरात्रि पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग 

इस बार चैत्र नवरात्रि पर ग्रह-नक्षत्र का दुर्लभ संयोग बन रहा है. चैत्र नवरात्रि के दौरान शनि और मंगल मकर राशि में रहेंगे. शनि की राशि मकर में शनि-मंगल की युति पराक्रम बढ़ाने वाला रहेगा. इसके अलावा इन 9 दिनों में रवि पुष्य नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग भी बनेंगे जो नवरात्रि की शुभता को और बढ़ाएंगे. इस दौरान किए गए शुभ काम, पूजा-अनुष्‍ठान कामों में सफलता दिलाएंगे और सारी मनोकामनाएं पूरी करेंगे. वहीं गुरु और शुक्र का कुंभ राशि में होना. मीन में सूर्य-बुध की युति बुधादित्‍य योग बनाएगी. मेष राशि के चंद्रमा, वृषभ में राहु, वृश्चिक में केतु विराजमान रहेंगे.  

चैत्र नवरात्रि के 9 दिन के मां के स्वरूपों की पूजा 

चैत्र नवरात्रि प्रथम दिन (22 मार्च 2023) - प्रतिपदा तिथि, मां शैलपुत्री पूजा, घटस्थापना  
चैत्र नवरात्रि दूसरा दिन (23 मार्च 2023) - द्वितीया तिथि, मां ब्रह्मचारिणी पूजा  चैत्र नवरात्रि तीसरा दिन (24 मार्च 2023) - तृतीया तिथि, मां चंद्रघण्टा पूजा  चैत्र नवरात्रि चौथा दिन (25 मार्च 2023) - चतुर्थी तिथि, मां कुष्माण्डा पूजा  चैत्र नवरात्रि पांचवां दिन (26 मार्च 2023) - पंचमी तिथि, मां स्कंदमाता पूजा  चैत्र नवरात्रि छठा दिन (27 मार्च 2023) - षष्ठी तिथि, मां कात्यायनी पूजा  चैत्र नवरात्रि सातवां दिन (28 मार्च 2023) - सप्तमी तिथि, मां कालरात्री पूजा  चैत्र नवरात्रि आठवां दिन (29 मार्च 2023) - अष्टमी तिथि, मां महागौरी पूजा, महाष्टमी  चैत्र नवरात्रि नवां दिन (30 मार्च 2023) - नवमी तिथि, मां सिद्धीदात्री पूजा, दुर्गा महानवमी 

नवरात्रि में नौ देवियों के बीज मंत्र  

शैलपुत्री: ह्रीं शिवायै नम:.  
ब्रह्मचारिणी: ह्रीं श्री अम्बिकायै नम:.
चन्द्रघण्टा: ऐं श्रीं शक्तयै नम:.
कूष्मांडा: ऐं ह्री देव्यै नम:.
स्कंदमाता: ह्रीं क्लीं स्वमिन्यै नम:.
कात्यायनी: क्लीं श्री त्रिनेत्रायै नम:.
कालरात्रि: क्लीं ऐं श्री कालिकायै नम:.
महागौरी: श्री क्लीं ह्रीं वरदायै नम:.
सिद्धिदात्री: ह्रीं क्लीं ऐं सिद्धये नम:.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ZEE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

अपनी फ्री कुंडली पाने के लिए यहां क्लिक करें

Trending news