SIIMA Awards: 'पुष्पा' बनने के चक्कर में रणवीर सिंह ने किया ये कारनामा, स्टेज पर उड़ी खिल्ली

SIIMA Awards: बता दें कि 10वें बेंगलुरु साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड्स में पहुंचे रणवीर सिंह को मोस्ट पॉपुलर हिंदी एक्टर इन साउथ इंडिया के अवॉर्ड से नवाजा गया है. अवॉर्ड नाइट को यादगार बनाने के लिए एक्टर ने किया खुद को स्टाइल.

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Sep 11, 2022, 04:33 PM IST
  • रणवीर सिंह ने अल्लू अर्जुन के साथ की बातचीत
  • 'पुष्पा' के धांसू स्टेप को कॉपी करते आए नजर
SIIMA Awards: 'पुष्पा' बनने के चक्कर में रणवीर सिंह ने किया ये कारनामा, स्टेज पर उड़ी खिल्ली

नई दिल्ली: SIIMA Awards के दसवें एडिशन में बॉलीवुड दिग्गज रणवीर सिंह को भी देखा गया. बता दें की बीती रात रणवीर सिंह साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड्स में नजर आए. अवॉर्ड शो में उनका अतरंगी अंदाज सबको बेहद पसंद आ रहा है. पूरे अवॉर्ड शो के दौरान रणवीर सिंह अल्लू अर्जुन के साथ गप्पें लड़ाते दिखे. वहीं स्टेज पर अल्लू अर्जुन की फिल्म के गाने पर धूम भी मचाई. 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

दो यार साथ में

रणवीर सिंह के दो वीडियो पर फैंस जमकर प्यार लूटा रहे हैं. एक वीडियो में रणवीर सिंह अल्लू अर्जुन के बगल में बैठकर उनसे गपशप कर रहे हैं. बगल में पूजा हेगड़े भी बैठी हुई हैं. वीडियो से ये समझ पाना तो मुश्किल है कि दोनों क्या बात कर रहे हैं लेकिन दोनों को साथ में देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं.

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

रणवीर का 'श्रीवल्ली' डांस

SIIMA अवॉर्ड्स से जुड़े एख और वीडियो में रणवीर सिंह स्टेडज पर होस्ट के साथ मस्ती करते हुए दिक रहे हैं. वहीं स्टेज पर उनसे श्रीवल्ली गाने पर डांस करवाया जाता है. इस डांस के दौरान रणवीर सिंह खुद अपना जूता उतार देते हैं. जो देखने में काफी फनी लग रहा है. फिर ऐसे ही टेढ़ी चाल चलते हुए वो अपना स्टेप पूरा करते हैं.

 
 
 
 

 
 
 

 

रणवीर सिंह को अवॉर्ड

बता दें कि 10वें बेंगलुरु साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड्स में पहुंचे रणवीर सिंह को मोस्ट पॉपुलर हिंदी एक्टर इन साउथ इंडिया के अवॉर्ड से नवाजा गया है. अवॉर्ड नाइट को यादागर बनाने के लिए एक्टर ने व्हाइट कलर के टक्सीडो सूट और लाइट ब्लू शर्ट से खुद को स्टाइल किया था.

ये भी पढ़ें: लॉरेंस बिश्नोई के कहने पर कपिल पंडित ने की थी रेकी, सलमान खान को निशाना बनाने का था इरादा

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

ट्रेंडिंग न्यूज़