आलिया भट्ट और रणबीर कपूर नन्ही परी को लेकर लौटे घर, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Alia Bhatt and Ranbir Kapoor returned Home: अप्रैल में शादी के बंधन में बंधे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपने फैंस के बीच एक और खुशखबरी शेयर की है. दोनों की लाइफ में एक नन्ही परी की एंट्री हुई है.

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Nov 16, 2022, 04:36 PM IST
  • आलिया भट्ट हुईं अस्पताल से डिस्चार्ज
  • रणबीर कपूर की रेंज रोवर में आईं नजर
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर नन्ही परी को लेकर लौटे घर, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Alia Bhatt Discharged: बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर हाल ही में पैरेंट्स बने. उनके घर पर लक्ष्मी ने कदम रखे. ऐसे में बॉलीवुड में उन्हें बधाई देने का सिलसिला भी चल पड़ा. सभी कपूर और भट्ट फैमिली को की खुशी में शामिल हुए और खूब जश्न मनाया गया. बता दें कि आलिया भट्ट की डिलीवरी अंबानी अस्पताल में हुई थी.

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

अस्पताल से हुईं डिस्चार्ज

रणबीर कपूर की रेंज रोवर को अंबानी अस्पताल के बाहर आज सुबह स्पॉट किया गया. यहां से रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी लाडली को गोद में उठाए कार में सवार हुए. इसके बाद रणबीर कपूर अपनी क्यूट सी फैमिली को लेकर कपूर हाउस के लिए रवाना हुए. कार में बेटी को ले जाने की वाडियो तो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है लेकिन बेटी की और नई मां की कोई झलक अभी तक नहीं मिली है.

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

अप्रैल में हुई थी शादी

बता दें कि ब्रह्मास्त्र के सेट से शुरू हुआ दोनों का ये प्यार शादी के बंधम में अप्रैल 2022 में बंध गया. शादी के दो महीनों के बाद ही आलिया भट्ट ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर सबके साथ शेयर की थी. बकायदा सोशल मीडिया के जरिए खुशखबरी अपने फैंस के बीच शेयर की थी. बता दें कि बीते संड आलिया भट्ट ने अंबानी अस्पताल में बेटी को जन्म दिया.

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

रणबीर और आलिया हैं बिजी

वर्कफ्रंट बात करें तो आलिया भट्ट बैक टू बैक फिल्मों में बेहद बिजी हैं. डिलीवरी से पहले भी उन्होंने काफी जरूरी प्रोजेक्ट्स की शूटिंग कंप्लीट की. आलिया भट्ट हाल ही में करण जौहर की 'रॉकी रानी की प्रेम कहानी' लेकर आएंगी. वहीं रणबीर कपूर के खाते में लव रंजन की अनटाइल्ड फिल्म शामिल है.

ये भी पढ़ें: Bday Special: हर्षवर्धन कपूर ने जब बताया था अपना स्ट्रगल, कैसे पाई-पाई जोड़कर लाना चाहते थे अपनी पसंदीदा कार

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

ट्रेंडिंग न्यूज़