CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स के चौथे दिन भी होगी पदक की बारिश, जानें कब होंगे भारतीय खिलाड़ियों के मैच

CWG 2022 Day 4 Schedule: बर्मिंघम में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में 6 पदक जीत चुके भारतीय दल को खेलों के चौथे दिन बैडमिंटन, टेबल टेनिस और वेटलिफ्टिंग से पदक की उम्मीद होगी. सोमवार को होने वाले मैचों में भारतीय खिलाड़ियों का शेड्यूल इस प्रकार से है.

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Aug 1, 2022, 07:49 AM IST
  • वेटलिफ्टिंग से एक और पदक आने की उम्मीद
  • बैडमिंटन, टीटी और बॉक्सिंग पर भी होंगी निगाह
CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स के चौथे दिन भी होगी पदक की बारिश, जानें कब होंगे भारतीय खिलाड़ियों के मैच

CWG 2022 Day 4 Schedule: बर्मिंघम में खेले जा रहे 22वें राष्ट्रमंडल गेम्स के तीन दिन बीत चुके हैं और भारतीय खिलाड़ियों ने देश के लिये 3 गोल्ड, 2 सिल्वर और एक ब्रॉन्ज के साथ पदकतालिका में छठे पायदान पर कब्जा जमा लिया है. अब सोमवार को जब चौथे दिन का खेल शुरू होगा तो भारतीय खिलाड़ी पदकों की संख्या को बढ़ाने का प्रयास करते नजर आयेंगे. भारत के लिये अब तक वेटलिफ्टिंग में ही पदक हासिल करने का कारनामा किया है लेकिन सोमवार को अन्य खेलों में भी पदक आने की संभावना रहेगी.

आइये एक नजर कॉमनवेल्थ गेम्स के चौथे दिन के खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के कार्यक्रम पर डालते हैं और भारतीय फैन्स भारत में कितने बजे से इन मैचों का प्रसारण देख सकते हैं.

तैराकी: पुरूषों की 100 मीटर बटरफ्लाइ हीट 6 : साजन प्रकाश (दोपहर 3.51) 

टेबल टेनिस: पुरूष टीम सेमीफाइनल (रात 11 . 30)

मुक्केबाजी : 
48 से 51 किलो अंतिम 16 : अमित पंघाल (दोपहर 4 . 45) 
54 से 57 किलो अंतिम 16 : हुसामुद्दीन मोहम्मद (शाम छह बजे से) 
75 से 80 किलो : आशीष कुमार (रात एक बजे से) 

साइकिलिंग :
महिला की रेस पहला दौर : त्रियक्षा पॉल, शशिकला अगाशे , मयूरी लुटे (शाम 6.30 से) 
पुरूषों की 40 किमी प्वाइंट रेस क्वालीफाइंग : नमन कपिल, वी केंगलकुट्टी, दिनेश कुमार, विश्वजीत सिंह (शाम 6.52 से) 
पुरूषों का सौ मीटर टाइम ट्रायल फाइनल : रोनाल्डो एल , डेविड बैकहम (रात 9.37 से) 
महिलाओं की 10 किमी स्क्रैच रेस फाइनल : मीनाक्षी (रात 9.37 से) 

हॉकी : पुरूषों का पूल बी : भारत बनाम इंग्लैंड (रात 8.30 से) 

वेटलिफ्टिंग : 
पुरूषों का 81 किलो : अजय सिंह (दोपहर दो बजे से) 
महिलाओं का 71 किलो : हरजिंदर कौर (रात 11 बजे से) 

जूडो :
पुरूषों का 66 किलो एलिमिनेशन अंतिम 16 : जसलीन सिंह सैनी (दोपहर 2.30 से) 
पुरूषों का 60 किलो एलिमिनेशन अंतिम 16 : विजय कुमार यादव (दोपहर 2.30 से) 
महिलाओं का 48 किलो क्वार्टर फाइनल : सुशीला देवी (दोपहर 2 . 30 से) 
महिलाओं का 57 किलो एलिमिनेशन अंतिम 16 : सुचिका टी (दोपहर 2 . 30 से) 

स्क्वाश :
महिला एकल प्लेट क्वार्टर फाइनल : सुनयना कुरूविला (दोपहर 4 . 30 से) 
महिला एकल क्वार्टर फाइनल : जोशना चिनप्पा (शाम छह बजे से) 

लॉन बॉल : महिला चार सेमीफाइनल (एक बजे से)

इसे भी पढ़ें- CWG 2022: भारत के लिये 'गोल्डन' रहा रविवार, 2 गोल्ड के साथ इन खेलों में भी हासिल की जीत

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

ट्रेंडिंग न्यूज़