चंद्रयान-3 की सफलता पर बोले इसरो चीफ- पीढ़ियों की मेहनत का नतीजा

इसरो चीफ ने वैज्ञानिकों और टीम को धन्यवाद दिया. उन्होंने इस सफलता को पीढ़ियों की मेहनत का नतीजा बताया है.

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Aug 23, 2023, 09:25 PM IST
  • इसरो चीफ ने दी शुभकामनाएं.
  • पूर्व इसरो चीफ को दिया धन्यवाद.
चंद्रयान-3 की सफलता पर बोले इसरो चीफ- पीढ़ियों की मेहनत का नतीजा

बेंगलुरु. चंद्रयान-3 की सफलता के बाद इसरो चीफ एस. सोमनाथ ने इसे पीढ़ियों की मेहनत का नतीजा बताया है. उन्होंने कहा कि यह इसरो नेतृत्व और वैज्ञानिकों की पीढ़ियों की मेहनत का नतीजा है. सोमनाथ ने कहा कि यह सफलता व्यापक स्तर पर प्रोत्साहित करने वाली है. 

लैंडिंग के बाद इसरो टीम से सोमनाथ ने कहा, ‘माननीय प्रधानमंत्री ने मुझे फोन कॉल किया और अपनी शुभकामनाएं आप सभी को और आपके परिवारों को इसरो में किए गए आपके शानदार कार्य के लिए दी हैं. चंद्रयान-3 और ऐसे अन्य मिशन में सहयोग देने के लिए मैं उनको धन्यवाद ज्ञापित करता हूं. राष्ट्र के लिए हम जो प्रेरणादायक कार्य कर रहे हैं, उसे आगे बढ़ाने के लिए हमें प्रशंसा मिल रही है.’ 

चंद्रयान-1 और 2 की टीम को धन्यवाद
उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता का जश्न बनाने के साथ चंद्रयान-1 और चंद्रयान-2 बनाने वाली पूरी टीम के योगदान को याद किया जाना चाहिए. साथ ही उन टीमों को भी धन्यवाद देना चाहिए.’

पीएम ने की बातचीत
चंद्रयान3- की सफल लैंडिंग के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो चीफ सोमनाथ से फोन पर बातचीत की. पीएम ने कहा कहा कि वह जल्द ही बेंगलुरु का दौरा कर पूरी टीम को व्यक्तिगत रूप से शुभकामनाएं देंगे.

सामने आईं लेटेस्ट तस्वीरें
बता दें कि लैंडिंग के बाद लैंडर ने लेटेस्ट तस्वीरें भी भेज दी हैं.  इसरो ने अपने X अकाउंट पर लिखा है- सीच 3 लैंडर और MOX-ISTRAC बेंगलुरु के बीच लिंक स्थापित हो गया है. लैंडर हॉरिजेंटल वेलोसिटी कैमरे ने कुछ तस्वीरें भेजी हैं. 

यह भी पढ़ें: BJP ने साजिश करके 2022 में हमारी सरकार नहीं बनने दी थी, 2024 में सफाया कर देंगे: अखिलेश

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप. 

ट्रेंडिंग न्यूज़