Year Ender 2023: राम चरण से लेकर रुबीना दिलैक तक इन सेलेब्स के घर गूंजी किलकारी, साल 2023 ये कपल्स बने पैरेंट्स

Year Ender 2023: साल 2023 कई स्टार्स के लिए बेहद खास रहा है. बॉलीवुड, साउथ सिनेमा से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक कई सेलेब्स पैरेंट्स बने हैं. आइए जानते हैं उन स्टार्स के बारे में.   

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Dec 28, 2023, 04:50 PM IST
  • साल 2023 में इन सेलेब्स के घर गूंजी किलकारी
  • राम चरण से लेकर रुबीना दिलैक ये सेलेब्स बनें पैरेंट्स
Year Ender 2023: राम चरण से लेकर रुबीना दिलैक तक इन सेलेब्स के घर गूंजी किलकारी, साल 2023 ये कपल्स बने पैरेंट्स

नई दिल्ली Year Ender 2023: साल 2023 कई सेलेब्स के लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहा तो वहीं कुछ सेलेब्स के लिए यह साल बेहद खास रहा है. कुछ स्टार्स ने प्रोफेशनल लाइफ में अच्छा किया तो वहीं कुछ स्टार्स की पर्सनल लाइफ काफी अच्छी रही है. बॉलीवुड, साउथ सिनेमा से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक कई सेलेब्स इस साल माता-पिता बने हैं, 

स्वरा भास्कर 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Swara Bhasker (@reallyswara)

स्वरा भास्कर साल 2023 में फाहद अहमद से शादी की और इसी साल दोनों नन्हीं परी के माता पिता बनें. 23 सितंबर को स्वरा ने बेटी को जन्म दिया. स्वरा ने बेटी का नाम राबिया रखा. 

राम चरण और उपासना

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ram Charan (@alwaysramcharan)

राम चरण और उपासना के लिए साल 2023 बेहद खास रहा है. कपल 2023 में 11 साल बाद पैरेंट्स बने हैं. 20 जून को दोनों की लाइफ बेबी गर्ल आई है. कपल ने बेटी का नाम क्लिन कारा कोनिडेला रखा है. कपल ने अभी तक बेटी का चेहरा रिवील नहीं किया. 

इलियाना डीक्रूज 

इलियाना डीक्रूज ने 2023 में बेटे को जन्म दिया. इलियाना ने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट कर सबकों हैरान कर दिया क्योंकि उस समय तक इलियाना के पार्टनर के बारे में नहीं पता था. बाद में इलियाना ने बाद में अपने स्पेशल इंसान का नाम माइकल डोलन बताया. 

रुबीना दिलैक-अभिनव शुक्ला 

टीवी जगत की पॉपुलर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक और एक्टर अभिनव शुक्ला इस साल 2023 दो बेटियों के माता पिता बने हैं. कपल ने बेटी के एक महीने होने पर फैंस के साथ खबर शेयर की है. कपल ने बेटी का जीवा और ऐधा रखा है. 

दीपिका कक्कड़ और शोएब 
टीवी जगत की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम भी इस साल 2023 को पैरेंट्स बने हैं. उन्होंने बेटे का नाम रुहान रका है. 

सुगंधा मिश्रा-संकेत भोसले 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by  (@drrrsanket)

सुगंधा मिश्रा और संकेत 15 दिसबंर को पैरेंट्स बने हैं. सुगंधा ने बेटी को जन्म दिया है. 

गौहर खान- जैद दरबार 
जानी मानी एक्ट्रेस गौहर खान और जैद दरबार ने मई में पैरेंट्स बने हैं. कपल ने बेटे का नाम जेहान रखा है. 

दिशा परमार-राहुल वैध 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by  (@rahulvaidyarkv)

टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार और सिंगर राहुल वैध भी इस साल माता-पिता बने हैं. दिशा ने 20 सितंबर को बेटी को जन्म दिया. कपल ने बेटी का नाम नव्या रखा. 

गौतम रोड़े-पंखुड़ी 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Gautam Rode (@rodegautam)

टीवी एक्टर गौतम रोड़े और एक्ट्रेस पंखूड़ी भी इस साल पैरेंट्स बने हैं. 26 जुलाई को पंखूड़ी के बेटी और बेटे को जन्म दिया. 

रोशेल-कीथ 

बिग बॉस में नजर आ चुकी रोशेळ राव और कीथ सिकेरा भी इस साल पैरेंट्स बने हैं. कपल ने 1 अक्टूबर 2023 को बेटी का स्वागत किया. 

इसे भी पढ़ें: VIRAL VIDEO: रणबीर कपूर को भारी पड़ा 'जय माता दी' बोलना, दर्ज हो गई शिकायत! 

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

ट्रेंडिंग न्यूज़