प्रियंका चोपड़ा ने की ससुराल वापसी, बेटी के साथ टाइम स्पेंड करती नजर आईं 'देसी मॉम'

Priyanka Chopra Birthday: मायके आईं प्रियंका चोपड़ा जल्द ही ससुराल वापसी कर गईं. अपनी बेटीं और पति से ज्यादा दूरी उन्हें बरदाश्त नहीं हुई. हाल ही में घर वापसी पर उन्होंने पोस्ट भी शेयर किया और अपने फैंस को मालती की झलक भी दी.

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Nov 10, 2022, 06:02 PM IST
  • प्रियंका चोपड़ा की गोद में खिलखिलाई मालती
  • निक जोनस देसी गर्ल को देख हुई बेहद खुश
प्रियंका चोपड़ा ने की ससुराल वापसी, बेटी के साथ टाइम स्पेंड करती नजर आईं 'देसी मॉम'

नई दिल्ली: 3 साल मायके लौटीं प्रियंका चोपड़ा भारत में काफी खुश दिखाई दीं. वो घर पर तो नहीं लेकिन सोशल वर्क करते हुए नजर आईं. घर वापिस पहुंचकर प्रियंका चोपड़ा ने अपनी फैमिली के एक झलक फैंस के साथ शेयर की है. हाल ही में प्रियंका ने हवाई जहाज की तस्वीर शेयर की कि वो एलए वापिस आ गई हैं. इसके बाद वो पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ भी दिखाई दीं.

गुड़िया के साथ दिखाई दीं प्रियंका

प्रियंका जैसे ही मुंबई से घर वापस पहुंची उन्होंने अपनी लाडली गुड़िया के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड किया. इन लम्हों को बयां करते हउए कैप्शन लिखती हैं होम. शायद ये शब्द अपने आप में उनकी खुशी को दर्शाता है. तस्वीर में सिर्फ मालती ही नहीं बल्कि अपनी बेटी और लेडी लव तो देखते हुए निक भी हैं.

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

निक हैं बेहद खुश

निक जोनस प्रियंका को फिर एक बार वापिस घर पर पाकर बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं. ये देख कर साफ पता चल रहा है कि मालती और निक ने प्रियंका को बेहद मिस किया. तस्वीर में प्रियंका अपनी बेटी को हवा में उठाए प्यार से निहार रही हैं. दोनों को देख एक अलग सा सुकून मिल रहा है.

आधे घंटे में लाखों लाइक्स

प्रियंका चोपड़ा और उनकी फैमिली की इस तस्वीर पर महज चंद घंटों में लाखों लाइक्स आए. मालती का चेहरा वैसे अभी तक दिखाया नहीं है. इन तस्वीरों से ये तो पता लग रही है कि मालती बेहद ही क्यूट हैं. वहीं कमेंट कर फैंस भी उन्हें घर वापसी की शुभकामनाएं दे रेह हैं और देसी मॉम कह रहे हैं.

ये भी पढ़ें: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर नन्हीं परी को लेकर लौटे घर, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

ट्रेंडिंग न्यूज़