Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग 28 नवंबर 2022, जानिए शुभ-अशुभ मुहूर्त व राहु काल

Vivah Panchami 2022: ग्रहों का प्रभाव जीवन पर किसी न किसी रूप में अवश्य पड़ता है. यह इस बात पर भी विशेष तौर पर निर्भर करता है कि आपकी कुंडली ग्रहों की दशा क्या है. उसके अनुसार भी आपके जीवन पर ग्रहों का प्रभाव पड़ता है. 

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Nov 28, 2022, 07:13 AM IST
  • जानिए आज का शुभ मुहूर्त
  • आनिए आज का राहु काल
Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग 28 नवंबर 2022, जानिए शुभ-अशुभ मुहूर्त व राहु काल

नई दिल्ली: ग्रहों का प्रभाव जीवन पर किसी न किसी रूप में अवश्य पड़ता है. यह इस बात पर भी विशेष तौर पर निर्भर करता है कि आपकी कुंडली ग्रहों की दशा क्या है. उसके अनुसार भी आपके जीवन पर ग्रहों का प्रभाव पड़ता है. अगर कुंडली में ग्रहों की दशा ठीक है तो आपके दैनिक जीवन पर उसका प्रभाव दिखता है. लेकिन ग्रहों की दशा खराब चल रही है तो जीवन कई परशानियों से तब तक घिरा रहता है जब तक कि आप उसका निदान नहीं कर देते.

इसी तरह मनुष्य को शुभ काम शुरू करने से पहले एक बार विचार करना चाहिए. मनुष्य के जीवन में हर दिन कुछ बदलाव आता है और इन बदलावों के पीछे ग्रह-नक्षत्रों का भी योगदान होता है. इस लिहाज से आपको जीवन में शुभ मुहूर्त और राहुकाल जैसी समयावधि का ध्यान रखना चाहिए.

आज का पंचांग
मार्गशीर्ष - शुक्ल पक्ष- पंचमी तिथि 01.35 बजे तक, इसके उपरांत षष्ठी तिथि - सोमवार
नक्षत्र - उत्तरषाढ़ा नक्षत्र
महत्वपूर्ण योग - वृद्धि योग
चंद्रमा का मकर राशि पर संचरण
आज का शुभ मुहूर्त - सर्वार्थ सिद्ध योग 10.28 बजे से
आज का राहु काल - 08.13 से 09.33 बजे तक

आज का त्योहार
सोमवार व्रत, विवाह पंचमी, श्री पंचमी, बिहारी पंचमी, श्री बांके बिहारी जी का प्राकट्य उत्सव
भगवान विष्णु के कहने पर क्षीर सागर में समु्द्र मंथन किया गया. इसमें 14 रत्नों के साथ ही अमृत और विष भी निकला. समुद्र मंथन के दौरान ही मां लक्ष्मी की भी उत्पत्ति हुई थी. जिसे भगवान विष्णु द्वारा अपनी अर्धांगिनी के रूप में धारण किया गया.

गुप्त मनोकामना की पूर्ति के लिए उपाय
21 पीपल के पत्ते का लाल कलावे से एक माला बनाएं और अभिजीत मुहूर्त मे श्रीराम को पहनाते हुए अपनी मनोकामना का स्मरण करें.  

आज की भविष्यवाणी
भारत के अन्य देशों के साथ अंतर्राष्ट्रीय संबंध भले ही बेहतर हो रहे हैं. लेकिन भारत अंतरराष्ट्रीय गुटबाजी का शिकार हो सकता है. रूस से बिगड़ सकते हैं भारत के संबंध.

यह भी पढ़िए- Vastu Tips: घर में सौभाग्य लाता है ये खूबसूरत पौधा, ये एक गलती बिगाड़ देती है आर्थिक स्थिति

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

ट्रेंडिंग न्यूज़