Advertisement
photoDetails1hindi

आलिया नहीं, इस एक्ट्रेस को भाभी बनाना चाहती थीं करिश्मा कपूर, रणबीर कपूर संग जुड़ा था नाम

Karisma Kapoor Ranbir Kapoor: करिश्मा कपूर ने एक बार कहा था कि वह रणबीर कपूर की शादी बॉलीवुड की एक एक्ट्रेस के साथ करवाना चाहती थीं. ये बात खुद 'कॉफी विद करण' में एक्ट्रेस ने खुलासा किया था. चलिए बताते हैं ये मजेदार किस्सा. 

किससे करिश्मा कपूर भाई रणबीर की शादी करवाना चाहती थीं

1/6
किससे करिश्मा कपूर भाई रणबीर की शादी करवाना चाहती थीं

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट की प्यारी सी जोड़ी है. हाल में ही दोनों की शादी को एक साल पूरा हुआ है.  लेकिन क्या आप जानते हैं रणबीर कपूर की कजिन करिश्मा कपूर भाई की शादी किसी और से करवाना चाहती थीं. चलिए बताते हैं ये मजेदार किस्सा. 

 

सोनम कपूर को भाई की दुल्हनिया बनाना चाहती थीं

2/6
सोनम कपूर को भाई की दुल्हनिया बनाना चाहती थीं

करिश्मा कपूर चाहती थीं कि सोनम कपूर भाई की दुल्हनिया बने. रणबीर कपूर और सोनम कपूर की जोड़ी उन्हें इतनी पसंद आई थीं कि वह उन्हें अपनी भाभी बनाना चाहती थीं.

 

सोनम कपूर और रणबीर कपूर का डेब्यू

3/6
सोनम कपूर और रणबीर कपूर का डेब्यू

सोनम कपूर और रणबीर कपूर ने 'सांवरियां' फिल्म से डेब्यू किया था. इस फिल्म को संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया था. इसके बाद दोनों ने 'संजू' फिल्म में भी काम किया था. डेब्यू के बाद तो रणबीर और सोनम कपूर का नाम भी जुड़ा था.

 

सोनम कपूर और करीना कपूर

4/6
सोनम कपूर और करीना कपूर

हुआ ये था कि 'कॉफी विद करण सीजन 5' के एक एपिसोड में सोनम कपूर और करीना कपूर साथ में आए थे.  तब करण जौहर ने पूछा था कि एक वक्त था जब सोनम कपूर का नाम रणबीर कपूर से जुड़ा था. तो क्या ये सच है?

सोनम कपूर ने बताया था

5/6
सोनम कपूर ने बताया था

तब सोनम कपूर ने इस सवाल पर जवाब देते हुए खुलासा किया था कि करिश्मा कपूर तो चाहती थीं कि वह रणबीर कपूर से शादी कर लें. हालांकि सच तो ये है कि रणबीर और वह सिर्फ और सिर्फ दोस्त थे.

 

राहा कपूर

6/6
राहा कपूर

खैर सोनम कपूर ने बिजनेसमैन आनंद आहूजा संग शादी की. अब वह भी एक बेटे की मां हैं. तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की भी एक बेटी हैं राहा.

ट्रेन्डिंग फोटोज़