Soy For Male Fertility: क्या सोया खाने से पुरुषों की फर्टिलिटी पर पड़ता है असर? जानिए क्या है एक्सपर्ट की राय
Advertisement

Soy For Male Fertility: क्या सोया खाने से पुरुषों की फर्टिलिटी पर पड़ता है असर? जानिए क्या है एक्सपर्ट की राय

Men's Health: शादी के बाद ज्यादातर पुरुषों की चाहत होती है कि वो पिता बने, लेकिन कुछ ऐसी डाइट खाने में घबराहट होती है क्योंकि उसे मेल फर्टिलिटी के लिए अच्छा नहीं माना जाता. 

Soy For Male Fertility: क्या सोया खाने से पुरुषों की फर्टिलिटी पर पड़ता है असर? जानिए क्या है एक्सपर्ट की राय

Does Soy Affect Male Fertility: सोया (Soy) हमारी रेगुलर डाइट का हिस्सा है, ये प्लांट बेस्ड प्रोटीन का रिच सोर्स है क्योंकि इसमें पौधों से मिलने वाले न्यूट्रिएंट्स और कई तरह की अमिनो एसि़ड्स पाए जाते हैं. ये जितना पोषक तत्वों से भरपूर है उतना ही विवादित फूड है. कई लोग ऐसा मानते हैं ये सोय मर्दों के लिए अच्छा नहीं होता, इसके लिबिडो और टेस्टोस्टेरॉन का लेवल कम होने लगता है, यही वजह है कि कई पुरुष इसे खाने से कतराते हैं, आखिर इस बात में कितना सच है, क्या इसका कोई साइंटिफिक आधार है, आइए एक्सपर्ट से इस बारे में डिटेल से जानते हैं. 

सोया को लेकर क्या है एक्सपर्ट की राय?
ग्रेटर नोएडा के GIMS अस्पताल में कार्यरत मशहूर डाइटीशियन डॉ. आयुषी यादव (Dr. Ayushi Yadav) ने ZEE NEWS को बताया कि सोया खाना पुरुषों के लिए फायदेमंद है या नहीं, क्या ये मेल फर्टिलिटी पर बुरा असर डालता है? क्या पुरुषों को सोय से दूरी बना लेनी चाहिए?

शाकाहारी लोगों की पसंद है सोया
सोया (Soy) उन लोगों के लिए प्रोटीन (Protein) का रिस सोर्स है जो शाकाहारी हैं. ये न्यूट्रिएंट मांस और अंडे जैसे नॉन वेज फूड्स (Non Veg Foods) में भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इसलिए वेजिटेरियन लोगों के लिए सोया एक बेहतरीन ऑप्शन है. 
 

fallback

पुरुषों को सोया खाना चाहिए या नहीं?
डॉ. आयुषी यादव (Dr. Ayushi Yadav) के मुताबिक सोया खाने से पुरुषों की प्रजनन क्षमता पर कोई असर नहीं पड़ता, उन्होंने कहा, 'कुछ एक्सपर्ट पुरुषों को इसलिए सोया न खाने की सलाह देते हैं क्योंकि इसमें फाइटोएस्ट्रोजन (phytoestrogens) पाया जाता है जाता है जो फीमेल हॉमोन एस्ट्रोजन (Estrogen) की नकल करने लगता है. कई लोग मानते हैं कि सोया में मौजूद आइसोफ्लेवोन  (Isoflavone) टेस्टोस्टेरॉन का लेवल (Testosterone Level) को कम कर देता है जिससमे मेल फर्टिलिटी कम हो जाती है.'
 

fallback

हालांकि कई रिसर्च के जरिए ये बात सामने आई है कि आइसोफ्लेवोन  (Isoflavone) और एस्ट्रोजन (Estrogen), दोनों का मैकेनिजम ऑफ एक्शन अलग-अलग होता है. इसलिए पुरुष सोया को बेफिक्र हो कर खाएं, ताकि शरीर में प्रोटीन (Protein) की कमी न हो.

 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by The Power Of Health (@ayu_shi1713)

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. इसे अपनाने से पहले चिकित्सीय सलाह जरूर लें. ZEE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

ये ख़बर आपने पढ़ी देश की नंबर 1 हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर

Trending news