MPPSC Exam Calendar 2023: एमपीपीएससी ने जारी किया कैलेंडर, चेक करें और जुट जाएं तैयारी में
Advertisement
trendingNow11534107

MPPSC Exam Calendar 2023: एमपीपीएससी ने जारी किया कैलेंडर, चेक करें और जुट जाएं तैयारी में

MPPSC Exam Calendar 2023: एमपीपीएस ने साल 2023 में आयोजित होने वाली परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है. इस तरह आप पूरे साल की परीक्षाओं का शेड्यूल यहां देख सकते हैं. एमपीपीएस का टेंटेटिव कैलेंडर यहां चेक करें

MPPSC Exam Calendar 2023: एमपीपीएससी ने जारी किया कैलेंडर, चेक करें और जुट जाएं तैयारी में

MPPSC Exam Calendar 2023 Released: एमपीपीएस की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. दरअसल, मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने हाल ही में साल 2022- 23 के लिए विभिन्न भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कैलेंडर जारी किया है. जो कैंडिडेट्स इस साल की एमपीपीएससी की परीक्षाओं में शामिल होने का मन बना चुके हैं, वे चेक कर लें कि कौन सा एग्जाम किस तारीख को होने जा रहे हैं.

कैंडिडेट्स आयोग की वेबसाइट mppsc.mp.gov.in  पर जाकर परीक्षा कैलेंडर देख और डाउनलोड कर सकते हैं. एमपीपीएस द्वारा इस साल 14 परीक्षाओं का आयोजन किया जाना है, जिसके तहत हजारों पदों पर नियुक्तियों के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी. 

इस साल एमपीपीएस की बड़ी परीक्षाएं
आयोग द्वारा जारी किए गए एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक स्टेट फॉरेस्ट सर्विस मुख्य परीक्षा 2019 (स्पेशल एग्जाम) 19 मार्च 2023 को आयोजित की जाएगी. जबकि, स्टेट सर्विस मुख्य परीक्षा 2019 (स्पेशल एग्जाम) का आयोजन 15 से 20 अप्रैल 2023 के बीच होना है. इसके साथ ही कंप्यूटर प्रोग्रामर एग्जाम 2021 का आयोजन 30 अप्रैल 2023 को होगा. वहीं, स्टेट एलिजबिलिटी टेस्ट 2022 का आयोजन 4 जून 2023 को किया जाएगा. 

शेड्यूल में बदलाव संभव
एमपीपीएससी परीक्षा शेड्यूल टेंटेटिव है, जिसमें परिस्थितियों के मुताबिक बदलाव संभव है. एमपीपीएससी द्वारा इस संबंध में नोटिस जारी किया जाएगा. कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि लेटेस्ट अपडेट और के लिए समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहें.

यहां देखें एमपीपीएस एग्जाम का शेड्यूल
राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2019 (विशेष परीक्षा) – 19 मार्च 2023
राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2019 (विशेष परीक्षा) – 15 अप्रैल से 20 अप्रैल 2023 तक
कंप्यूटर प्रोग्रामर परीक्षा 2021 – 30 अप्रैल 2023
राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 – 21 मई 2023
राज्य पात्रता परीक्षा (सेट) 2022 – 4 जून 2023
सहायक निबंधक परीक्षा 2022 – 25 जून 2023
राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2021 – 17 से 22 जुलाई 2023
राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2021 – 20 अगस्त 2023
सहायक प्रोफेसर परीक्षा 2022 – सितंबर-अक्टूबर 2023
राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा 2022 – 8 अक्टूबर 2023
राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2022 – 30 अक्टूबर से 4 नवंबर 2023 तक
खेल अधिकारी/पुस्तकालयाध्यक्ष परीक्षा 2022 – 19 नवंबर 2023
राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2022 – 10 दिसंबर 2023
टैक्ससेशन असिस्टेंट परीक्षा 2022 – 17 दिसंबर 2023

Trending news