Uttarakhand Electricity tariffs : 1 अप्रैल से उत्तराखंड में बढ़ेंगी बिजली की दरें, जानिए किस पर पड़ेगा कितना बोझ
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand1615540

Uttarakhand Electricity tariffs : 1 अप्रैल से उत्तराखंड में बढ़ेंगी बिजली की दरें, जानिए किस पर पड़ेगा कितना बोझ

उत्तराखंड में बिजली की दरें  1 अप्रैल से बढ़ जाएंगी. 23 मार्च को बिजली की नई दरें जारी कर दी जाएंगी. इससे पहले के संकट को देखते हुए सीएम धामी ने केंद्र के साथ कई दौर की वार्ता की है.

 Uttarakhand Electricity tariffs : 1 अप्रैल से उत्तराखंड में बढ़ेंगी बिजली की दरें, जानिए किस पर पड़ेगा कितना बोझ

देहरादून : एक तरफ उत्तर प्रदेश में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है. वहीं पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में भी बिजली के दाम बढ़ने से ग्राहकों पर दबाव  बढ़ेगा. ऊर्जा निगमों ने बिजली दरों में बढ़ोतरी किये जाने के लिए विद्युत नियामक आयोग को प्रस्ताव दिया था. सूत्रों के मुताबिक विद्युत नियामक आयोग ने नई दरों पर मुहर लगा दी है. हालांकि पावर टैरिफ में कितना इजाफा होगा यह 23 मार्च को साफ हो पाएगा. माना जा रहा है कि 1 अप्रैल से बिजली की नई दरें लागू  हो जाएंगी. इस बढ़ोतरी से प्रदेश के 27 लाख 50 हजार 872 उपभोक्ता प्रभावित होंगे.

इस साल यूपीसीएल ने नियामक आयोग के सामने बिजली दरों में 16.96 फीसदी, यूजेवीएनएल ने लगभग 2.43 फीसदी, और पिटकुल ने 9.27 फीसदी बढ़ोतरी का प्रस्ताव नियामक आयोग के सामने रखा था. आयोग ने इन सभी प्रस्तावों पर राज्य भर में जनसुनवाई कर हितधारकों और तीनों ऊर्जा निगमों की बातें सुनीं. इसके बाद आयोग ने बोर्ड की मीटिंग कर सभी के प्रस्तावों पर चर्चा की है. सूत्रों के मुताबिक नियामक आयोग ने यूपीसीएल के टैरिफ में लगभग 12 फीसदी बढ़ोतरी का फैसला लिया है.

किस श्रेणी के कितने कंज्यूमर पर पड़ेगा असर
 श्रेणी                                        कंज्यूमर
बीपीएल                                   4,30,201
घरेलू                                     19,64,440
व्यावसायिक                             2,89,867
एलटी इंडस्ट्री                            14,071
एचटी इंडस्ट्री                            2,402
प्राइवेट ट्यूबवेल                        42,718
मिक्स लोड                                81
अन्य राज्य                                04
इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन  03
स्ट्रीट लाइट                               2963
राजकीय सिंचाई                        1924
वाटर वर्क्स                             2196
रेलवे ट्रैक्शन                             02
कुल                                  27,50,872 

बिजली की दरों में प्रस्तावित वृद्धि से मछली पालकों को राहत दी जा सकती है. बताया जा रहा है कि जनसुनवाई में राज्य भर के मछली पालकों ने अपना दर्द बयां किया था. प्रदेश भर में 7 हजार मत्स्य पालक हैं.

Watch: पेट्रोल पंप कर्मचारियों और युवकों में छिड़ा संग्राम, दिल दहला देगा CCTV वीडियो

Trending news