khesari lal yadav Birthday: 11 हजार में पहली फिल्म करने वाले खेसारी आज करोड़ों में हैं खेलते, नेटवर्थ-फीस जानकर उड़ जाएंगे होश!
Advertisement

khesari lal yadav Birthday: 11 हजार में पहली फिल्म करने वाले खेसारी आज करोड़ों में हैं खेलते, नेटवर्थ-फीस जानकर उड़ जाएंगे होश!

khesari lal yadav Birthday: खेसारी के गाने न आज न केवल भोजपुरी दर्शक बल्कि हिंदी दर्शकों की जुबां पर छाए रहते हैं. उनकी गिनती भोजपुरी के बड़े सितारों में होती है. कभी लिट्टी-चोखा बेचने वाले खेसारी आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक (Khesari Lal Yadav Net Worth) हैं. 

खेसारी लाल यादव ( Khesari Lal Yadav), File Photo

khesari lal yadav Birthday: खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) को भोजपुरी इंडस्ट्री की हिट मशीन कहा जाता है. खेसारी के गाने रिलीज होते ही धमाल मचा देते हैं. भले ही वह आज इंडस्ट्री के जाने माने चेहरे हों लेकिन एक समय उनको भी बेहद संघर्ष करना पड़ा था. जिसके बाद अपने गानों से वह करोड़ों लोगों के दिलों पर आज राज कर रहे हैं. उनके गाने न केवल भोजपुरी दर्शक बल्कि हिंदी दर्शकों की जुबां पर छाए रहते हैं. आज उनकी गिनती भोजपुरी के बड़े सितारों में होती है. कभी लिट्टी-चोखा बेचने वाले खेसारी आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक (Khesari Lal Yadav Net Worth) हैं. 

आज है खेसारी का जन्मदिन
खेसारी लाल यादव का आज जन्मदिन है. फैंन्स और भोजपुरी स्टार्स उनको बर्थडे की बधाई दे रहे हैं. काजल राघवानी और यामिनी सिंह ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर खेसारी को बर्थडे विश किया है. 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

खेसारी का शुरुआती जीवन (khesari lal yadav early life)
खेसारी लाल यादव का जन्म बिहार के सीवान जिले में एक निम्नमध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था. उनके परिवार में पिता मंगरूलाल यादव, पत्नी और दो बेटे हैं. परिवार की जिम्मेदारी के चलते उन्होंने 10वीं तक ही पढ़ाई की है. लेकिन अपनी कड़ी मेहनत और लगन के चलते उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में अलग मुकाम हासिल किया है. उनको एक समय आर्केस्ट्रा में भी काम करना पड़ा था. साल 2012 में आई उनकी पहली फिल्म साजन चले ससुराल ने उनको बड़ी कामयाबी दिलाई. इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्म में अपने काम का लोहा मनवाया. 

Khesari Lal Yadav Top 10 Songs: खेसारी के ये 10 गाने आज भी इंटरनेट पर उड़ा रहे हैं गर्दा, सुनकर आप भी झूमने को हो जाएंगे मजबूर

कितनी संपत्ति के मालिक हैं खेसारी (khesari lal yadav net worth )
खेसारी आज लग्जरी लाइफ जीते हैं. उनके चाहने वालों की सोशल मीडिया पर बड़ी फैन फॉलोइंग है, उनकी रॉयलटी को लोग खूब पसंद करते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस समय खेसारी लाल यादव 15 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति के मालिक हैं. वह एक फिल्म के लिए करीब 50 से 60 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं. इसके अलावा उनके एक गाने की फीस 2 से 3 लाख रुपये तक है. वह आज भले मोटी रकम लेते हों लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि उनको पहली फिल्म के लिए 11 हजार रुपये ही मिले थे. 

महंगी गाड़ियों का भी रखते हैं शौक
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खेसारी लाल यादव का पटना में एक आलीशान घर है जबकि  मायानगर मुंबई में भी उनके नाम लाखों का एक फ्लैट है. हिटमशीन को गाड़ियों का भी बेहद शौक है. उनके पास BMW, फॉर्च्यूनर,लैंड रोवर जैसी कई लग्जरी कार हैं. बता दें कि खेसारी लाल यादव बिग बॉस 13 में भी हिस्सा ले चुके हैं. जहां उन्होंने शोर के लिए 2 से तीन लाख रुपये हफ्ता चार्ज किया था. 

Trending news