Vat Savitri Vrat 2023: सुहागिनें क्यों रखती हैं वट सावित्री व्रत, जानिए डेट, शुभ मुहूर्त और महत्व
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand1669363

Vat Savitri Vrat 2023: सुहागिनें क्यों रखती हैं वट सावित्री व्रत, जानिए डेट, शुभ मुहूर्त और महत्व

Vat Savitri Vrat 2023: वट सावित्री व्रत पर दिन महिलाएं बरगद के पेड़ की पूजा कर पति की लंबी उम्र के लिए उपवास रखती हैं. जानिए वट पूजा कब है और इसके शुभ मुहूर्त, पूजाविधि और महत्व के बारे में. 

Vat Savitri Vrat 2023: सुहागिनें क्यों रखती हैं वट सावित्री व्रत, जानिए डेट, शुभ मुहूर्त और महत्व

Vat Savitri Vrat 2023:  हिंदू पंचांग के मुताबिक ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को वट सावित्री का व्रत होता है. इस दिन महिलाएं बरगद के पेड़ की पूजा कर पति की लंबी उम्र के लिए उपवास रखती हैं. जानिए वट पूजा कब है और इसके शुभ मुहूर्त, पूजाविधि और महत्व के बारे में. 

कब है वट सावित्री व्रत 2023 (Vat Savitri Vrat 2023 Date) 
वट सावित्री व्रत ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को रखा जाता है. इस साल यह तिथि 18 मई गुरुवार रात 9 बजकर 42 मिनट से लेकर 19 मई शुक्रवार रात 9 बजकर 42 मिनट तक रहेगी. उदयातिथि के मुताबिक इस साल वट सावित्री व्रत 2023 19 मई शुक्रवार को रखा जाएगा. 

वट सावित्री व्रत 2023 शुभ मुहूर्त (Vat Savitri Vrat 2023 Shubh Muhurt) 
वट सावित्री व्रत 2023 के लिए इस साल  19 मई शुक्रवार को सुबह सात बजकर 19 मिनट से 10 बजकर 42 मिनट तक शुभ मुहूर्त रहेगा. 

वट सावित्री व्रत 2023 पूजा विधि (Vat Savitri Vrat 2023 Pooja Vidhi) 
वट पूजा पर महिलाएं अपने पति की तरक्की और लंबी उम्र की कामना के लिए व्रत रखती हैं. इस दिन बरगद की परिक्रमा और कलावा बांधकर पूजा अर्चना की जाती है. साथ ही कथा सुनने के बाद गरीबों को दान दिया जाता है.  

वट सावित्री व्रत 2023 महत्व (Vat Savitri Vrat 2023 Importance) 
पौराणिक कथा के अनुसार इस व्रत के प्रभाव के चलते ही यमराज ने उनके पति सत्यवान को जीवनदान दिया था. मान्यता है कि बरगद के पेड़ की जटाओं ने ही सावित्री के पति के शरीर को सुरक्षित रखा था. जिसके जलते बरगद के पेड़ की पूजा की जाती है और सुहागिन पति की लंबी उम्र की मनोकामना करती हैं.  

Budhwar Upay:गणपति को जरूर अर्पित करें ये चीज, तनाव और मानसिक कष्ट से मिलेगी मुक्ति

जानिए केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम से जुड़ा वो रहस्य जो आप नहीं जानते होंगे

 

 

Trending news