ICC Womens T20 World Cup 2023: 10 फरवरी से होगा आगाज, देखें शेड्यूल से लेकर लाइव स्ट्रीमिंग की डिटेल
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand1555059

ICC Womens T20 World Cup 2023: 10 फरवरी से होगा आगाज, देखें शेड्यूल से लेकर लाइव स्ट्रीमिंग की डिटेल

ICC Women's T20 World Cup 2023: आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्डकप का आगाज 10 फरवरी 2023 से होने जा रहा है. यहां जानिए वर्ल्डकप का शेड्यूल, लाइव स्ट्रीमिंग, टाइमिंग से लेकर वॉर्मअप मैच सहित पूरी डिटेल.

ICC Womens T20 World Cup 2023: 10 फरवरी से होगा आगाज, देखें शेड्यूल से लेकर लाइव स्ट्रीमिंग की डिटेल

ICC Women's T20 World Cup 2023: 10 फरवरी से महिला टी-20 विश्वकप 2023 का आगाज होने जा रहा है.अंडर-19 महिला टीम के वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद अब बारी भारतीय महिला टीम की है, जिस पर वर्ल्डकप में दमदार प्रदर्शन दिखाने का दारोमदार होगा. तो चलिए आइए जानते हैं वर्ल्डकप का शेड्यूल (T20 World Cup 2023 full schedule) क्या है, कौन-कौन सी टीमें हिस्सा ले रही हैं, कौन-कौन से खिलाड़ी खेलते दिखाई देंगे और इसकी लाइव स्ट्रीमिंग ((T20 World Cup 2023 Live streaming) आप कहां देख पाएंगे. 

महिला टी-20 विश्वकप 2023 कहां खेला जाएगा ?  ICC Women's T20 World Cup 2023  Venue
साल 2023 के महिला टी-20 वर्ल्डकप का आयोजन दक्षिण अफ्रीका में होने वाला है. 

महिला टी-20 विश्वकप 2023 कब से शुरू होगा ?  ICC Women's T20 World Cup 2023 Date
महिला टी-20 वर्ल्डकप 10 फरवरी 2023 से शुरू हो रहा है. 

महिला टी-20 विश्वकप 2023 के मैच भारतीय समयानुसार किस टाइम शुरू होंगे?  ICC Women's T20 World Cup 2023  Time
वर्ल्डकप के मैच शाम 6.30 और रात 10.30 बजे से खेले जाएंगे. 

महिला टी-20 विश्वकप 2023 में कौन-कौन सी टीम हिस्सा ले रही हैं ?  ICC Women's T20 World Cup 2023  Team
टी-20 विश्वकप में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिसमें भारतीय टीम के अलावा चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, श्रीलंका, इंग्लैंड, आयरलैंड, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश शामिल है. 

महिला टी-20 विश्वकप 2023 का फाइनल कब खेला जाएगा ?  ICC Women's T20 World Cup 2023  Final
महिला टी-20 विश्वकप 2023 का फाइनल मैच 26 फरवरी 2023 को खेला जाएगा.

महिला टी-20 विश्वकप 2023 में कौन सी टीम किस ग्रुप का हिस्सा है? ICC Women's T20 World Cup 2023 Group
10 टीमों को 5-5 के दो ग्रुप में बांटा गया है, ग्रुप राउंड में हर टीम बाकी चार टीमों से आमना-सामना होगा. ग्रुप की दो टॉप टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेगी. ग्रुप ए में - ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, बांग्लादेश. ग्रुप बी में - इंग्लैंड, भारत, वेस्टइंडीज, पाकिस्तान, आयरलैंड की टीम हैं. 

टी-20 वर्ल्डकप में भारत और पाकिस्तान के बीच कब मैच होगा ? IND vs Pak ICC Women's T20 World Cup 2023
भारतीय टीम का अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से 12 फरवरी को मुकाबला होगा. 

 

महिला टी-20 वर्ल्डकप 2023 को कहां देख सकते हैं ? ICC Women's T20 World Cup 2023 Live streaming
महिला टी-20 वर्ल्डकप के मैचों का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स के चैनल्स पर किया जाएगा. इसके अलावा आप डिज्नी+हॉटस्टार पर भी मैच का लुत्फ ले सकते हैं. 

महिला टी-20 वर्ल्डकप 2023 प्रैक्टिस मैच कब से शुरू होंगे? ICC Women's T20 World Cup 2023 Warm up Matches
महिला टी-20 वर्ल्डकप 2023 के प्रैक्टिस मैच 6 फरवरी और 8 फरवरी दो दिन खेले जाएंगे. 

Trending news