ICC Women T20 World Cup 2023: भारत-ऑस्ट्रेलिया वॉर्मअप मैच 6 फरवरी को,जानिए शेड्यूल से लेकर कहां देखें मैच
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand1556743

ICC Women T20 World Cup 2023: भारत-ऑस्ट्रेलिया वॉर्मअप मैच 6 फरवरी को,जानिए शेड्यूल से लेकर कहां देखें मैच

ICC Women T20 World Cup 2023 Warmup Matches: आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्डकप 10 फरवरी से शुरू हो रहा है. टूर्नामेंट शुरू होने से पहले भारतीय टीम को दो वॉर्मअप मैच खेलने हैं. देखें शेड्यूल. 

ICC Women T20 World Cup 2023: भारत-ऑस्ट्रेलिया वॉर्मअप मैच 6 फरवरी को,जानिए शेड्यूल से लेकर कहां देखें मैच

ICC Women T20 World Cup 2023 Warmup Matches: आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्डकप का आगाज 10 फरवरी होने जा रहा है. भारतीय टीम भी इसमें हिस्सा ले रही है, जिसका पहला ही मुकाबला चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से होगा. वहीं टूर्नामेंट शुरू होने से पहले भारतीय टीम दो वॉर्मअप मैच भी खेलेगी. जानिए वॉर्मअप मैच से लेकर वर्ल्डकप का पूरा शेड्यूल.

महिला टी-20 वर्ल्डकप 2023 वॉर्मअप मैच कब से शुरू होंगे? ICC Women's T20 World Cup 2023 Warm up Matches
महिला वर्ल्डकप के वॉर्मअप मैच 6 फरवरी और 8 फरवरी को दो दिन खेले जाएंगे. 6 फरवरी को भारतीय टीम का ऑस्ट्रेलिया के साथ वॉर्मअप मैच होगा, इस मैच से गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम को मदद मिल सकती है. टीम इंडिया का दूसरा वॉर्मअप मैच 8 फरवरी को  बांग्लादेश के साथ होगा. दोनों मैच भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे से शुरू होंगे. 

नीचे देखिए वर्ल्डकप का पूरा शेड्यूल
महिला टी-20 विश्वकप 2023 कहां खेला जाएगा ?  ICC Women's T20 World Cup 2023  Venue
साल 2023 के महिला टी-20 वर्ल्डकप का आयोजन दक्षिण अफ्रीका में होने वाला है. 

महिला टी-20 विश्वकप 2023 कब से शुरू होगा ?  ICC Women's T20 World Cup 2023 Date
महिला टी-20 वर्ल्डकप 10 फरवरी 2023 से शुरू हो रहा है. 

महिला टी-20 विश्वकप 2023 के मैच किस समय शुरू होंगे?  ICC Women's T20 World Cup 2023  Time
वर्ल्डकप के मैच शाम 6.30 और रात 10.30 बजे से खेले जाएंगे. 

महिला टी-20 विश्वकप 2023 में शामिल टीम ?  ICC Women's T20 World Cup 2023  Team
टी-20 विश्वकप में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिसमें भारतीय टीम के अलावा चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, श्रीलंका, इंग्लैंड, आयरलैंड, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश शामिल है. 

महिला टी-20 विश्वकप 2023 फाइनल डेट ? ICC Women's T20 World Cup 2023  Final
महिला टी-20 विश्वकप 2023 का फाइनल मैच 26 फरवरी 2023 को खेला जाएगा.

महिला टी-20 विश्वकप 2023 में  ग्रुप का हिस्सा है? ICC Women's T20 World Cup 2023 Group
10 टीमों को 5-5 के दो ग्रुप में बांटा गया है, ग्रुप राउंड में हर टीम बाकी चार टीमों से आमना-सामना होगा. ग्रुप की दो टॉप टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेगी. ग्रुप ए में - ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, बांग्लादेश. ग्रुप बी में - इंग्लैंड, भारत, वेस्टइंडीज, पाकिस्तान, आयरलैंड की टीम हैं. 

भारत और पाकिस्तान के बीच कब मैच होगा ? IND vs Pak ICC Women's T20 World Cup 2023
भारतीय टीम का अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से 12 फरवरी को मुकाबला होगा. 

महिला टी-20 वर्ल्डकप कहां देख सकते हैं ? ICC Women's T20 World Cup 2023 Live streaming
महिला टी-20 वर्ल्डकप के मैचों का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स के चैनल्स पर किया जाएगा. इसके अलावा आप डिज्नी+हॉटस्टार पर भी मैच का लुत्फ ले सकते हैं. 

Trending news