Dussehra 2022: जानें कब है दशहरा! पंचांग के अनुसार जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और रावण दहन का समय
Advertisement

Dussehra 2022: जानें कब है दशहरा! पंचांग के अनुसार जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और रावण दहन का समय

Dussehra 2022: हिंदू कैलेंडर के अनुसार दशहरा का पर्व आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है.... इस दिन भगवान श्री राम की विशेष पूजा अर्चना की जाती है....

Dussehra 2022: जानें कब है दशहरा! पंचांग के अनुसार जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और रावण दहन का समय

Dussehra 2022: नौ दिनों के शारदीय नवरात्रि के बाद दशमी तिथि को दशहरा का पर्व मनाया जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बुराई पर अच्छाई की जीत का महापर्व विजयादशमी या फिर दशहरा पर्व मनाया जाता है. पंचांग के अनुसार दशहरे का पावन पर्व हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है. जिसे विजयादशी पर्व को आयुध पूजा के नाम से भी जाना जाता है. पर इस बार इसे लेकर इस साल लोगों में कन्फ्यूजन बना हुआ है. आइए दशहरा पर्व की सही तारीख और इस दिन की जाने वाली पूजा के सभी शुभ मुहूर्त जानते हैं.

दशहरा 2022 कब है?

हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्वन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा का त्योहार मनाते हैं.  इस साल दशमी तिथि 4 अक्टूबर 2022 को दोपहर 2 बजकर 21 मिनट से शुरू होकर 5 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे तक रहेगी.  उदयातिथि के अनुसार, विजयदशमी 5 अक्टूबर को मनाया जाएगा.

शुभ मुहूर्त दशहरा-( Dussehra 2022 Puja Time in India)

दशमी तिथि प्रारंभ: 4 अक्टूबर 2022-दोपहर 2:20 से

दशमी तिथि समाप्ति: 5 अक्टूबर 2022-दोपहर 12:00

श्रवण नक्षत्र प्रारंभ: 4 अक्टूबर 2022-रात 10:51 से

श्रवण नक्षत्र समाप्ति: 5 अक्टूबर 2022-रात 09:15 तक

विजय मुहूर्त: 5 अक्टूबर 2022-दोपहर  02:13 से 2: 54 तक

अमृत काल: 5 अक्टूबर 2022-सुबह 11:33 से दोपहर 01:02 मिनट तक

दुर्मुहूर्त: 5 अक्टूबर 2022- सुबह 11:51 से 12:38 तक

Shardiya Navratri 2022: कब से शुरू हो रहे हैं शारदीय नवरात्रि, जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त, इस बार किस पर सवार होकर आएंगी मां

 

इस विधि से करें पूजा
दशहरा के दिन शमी के पेड़ की पूजा करें. शमी के कुछ पत्ते तोड़कर उन्हें अपने पूजा घर में रखें. साथ ही दीपक जलाएं. ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है. मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. इसके बाद एक लाल कपड़े में अक्षत, एक सुपारी और शमी की कुछ पत्तियों को डालकर उसकी एक पोटली बना लें.  इस पोटली को घर के किसी बड़े व्यक्ति से ग्रहण करके भगवान राम की परिक्रमा करने से लाभ मिलता है.
 
दशहरा के दिन शस्त्रों की पूजा करें

अगर आप नौकरी और व्‍यापार में उन्नति पाना चाहते हैं तो दशहरा के दिन 'ऊँ विजयायै नमः' मंत्र का जाप करें. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नीलकंठ पक्षी को देखना शुभ माना जाता है. इस दिन नीलकंठ के दर्शन करें और पान खाएं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं-धार्मिक जानकारियों और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है.  यहां यह बताना जरूरी है कि ZEE UPUK किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

Shardiya Navratri 2022: अगर आप भी नवरात्रि में जलाते हैं अखंड ज्योति तो बरतें ये सावधानी, जान लें ये जरूरी नियम
 

 

Trending news