Congress Mayor Candidate List : कांग्रेस ने 11 नगर निगम सीटों पर मेयर प्रत्याशी घोषित किए, आगरा से लता कुमारी
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand1655621

Congress Mayor Candidate List : कांग्रेस ने 11 नगर निगम सीटों पर मेयर प्रत्याशी घोषित किए, आगरा से लता कुमारी

Congress Mayor Candidate List : कांग्रेस ने 11 नगर निगम सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है. इसमें कई महिला प्रत्याशियों को उतारकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपनी रणनीति पर आगे बढ़ने के संकेत दिए हैं.

Nagar Nigam Election 2023 in UP

Congress Mayor Candidate List : कांग्रेस ने 11 सीटों पर नगर निगम प्रत्याशी की लिस्ट जारी की है, उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के मेयर प्रत्याशियों की घोषणा के साथ चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है. प्रदेश कांग्रेस आज जारी किया 11 नगर निगमों के मेयर पद के उम्मीदवारों की जो सूची जारी की है. इसमें गोरखपुर से नवीन सिन्हा और प्रयागराज से प्रभाशंकर मिश्रा को कांग्रेस मेयर उम्मीदवार बनाया गया है. 

प्रदेश कांग्रेस ने नगर निगम मथुरा-वृंदावन से राजकुमार रावत पूर्व विधायक पुत्र स्व. मूलचंद को चुनाव टिकट दिया है. नगर निगम आगरा से श्रीमती लता कुमारी को महापौर पद का प्रत्याशी कांग्रेस की ओर से घोषित कर दिया गया है. नगर निगम फिरोजाबाद श्रीमती नुजहत अंसारी पत्नी वकार खालिक को महापौर उम्मीदवार बनाया है.

नगर निगम बरेली डॉ0 कुलभूषण त्रिपाठी की उम्मीदवार नगर निगम चुनाव में घोषित की गई है. नगर निगम शाहजहांपुर से निकहत इकबाल को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है.  सहारनपुर नगर निगम से प्रदीप वर्मा पुत्र कल्याण सिंह वर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है.  मेरठ नगर निगम से नसीम कुरैशी और मुरादाबाद नगर निगम से रिजवान कुरैशी पंजे पर चुनाव लड़ेंगे. नगर निगम झांसी से अरविंद कुमार को मेयर पद का उम्मीदवार घोषित किया है.

 

Atiq Ashraf Buried: शाम 7 बजे अतीक-अशरफ होंगे सपुर्द-ए-ख़ाक, इस जगह खोदी गई कब्र

Trending news