Dhanu Sankranti 2023: धनु संक्राति पर सूर्य देव के बीज मंत्र और चालीसा का करें पाठ, सुख-समृद्धि-आरोग्यता का मिलेगा वरदान
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand2008518

Dhanu Sankranti 2023: धनु संक्राति पर सूर्य देव के बीज मंत्र और चालीसा का करें पाठ, सुख-समृद्धि-आरोग्यता का मिलेगा वरदान

Dhanu Sankranti 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल 16 दिसंबर 2023 को धनु संक्रांति है. इस दिन पितृ तर्पण, दान, धर्म और स्नान आदि का बहुत महत्व माना जाता है. इस दिन सूर्य देव की पूजा की जाती है. 

Dhanu Sankranti 2023

Dhanu Sankranti 2023: हिंदू धर्म में संक्रांति का विशेष महत्व होता है. सूर्य के एक राशि को छोड़कर दूसरी राशि में प्रवेश करने को संक्रांति कहते हैं. हर महीने संक्रांति होती है. शास्त्रों में संक्रांति की तिथि और समय को काफी महत्वपूर्ण माना गया है. हर साल पौष माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को सूर्य देव धनु राशि में प्रवेश करते हैं, जिसे धनु संक्रांति कहा जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल 16 दिसंबर 2023 को धनु संक्रांति है. इस दिन पितृ तर्पण, दान, धर्म और स्नान आदि का बहुत महत्व माना जाता है. संक्रांति में सूर्यदेव, की पूजा करना फलदायी माना जाता है. इस दिन सूर्यदेव के बीज मंत्र और चालीसा का पाठ करना बेहद शुभ माना गया है. ऐसा करने से सुख-समृद्धि, धन-वैभव में बढ़ोतरी होती है. इसके साथ ही आरोग्य का वरदान मिलता है.  

धनु संक्रांति शनिवार, 16 दिसंबर 2023 
धनु संक्रांति पुण्य काल- 04:09 पीएम से 05:27 पीएम
अवधि- 01 घण्टा 17 मिनट्स
धनु संक्रांति महा पुण्य काल - 04:09 पीएम से 05:27 पीएम
अवधि - 01 घण्टा 17 मिनट्स

धनु संक्रांति मुहूर्त
संक्रांति करण: विष्टि
संक्रांति दिन: शनिवार
संक्रांति अवलोकन दिनांक: दिसम्बर 16, 2023
संक्रांति गोचर दिनांक: दिसम्बर 16, 2023
संक्रांति का समय: 04:09 पी एम, दिसम्बर 16
संक्रांति घटी: 27 (दिनमान)
संक्रांति चन्द्रराशि: मकर 
संक्रांति नक्षत्र: श्रवण (चर संज्ञक) 

सूर्य बीज मंत्र
।। ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः ।।

श्री सूर्य देव चालीसा

॥ दोहा ॥
कनक बदन कुण्डल मकर, मुक्ता माला अङ्ग,
पद्मासन स्थित ध्याइए, शंख चक्र के सङ्ग॥

॥ चौपाई ॥
जय सविता जय जयति दिवाकर,
सहस्त्रांशु सप्ताश्व तिमिरहर॥

भानु पतंग मरीची भास्कर,
सविता हंस सुनूर विभाकर॥

विवस्वान आदित्य विकर्तन,
मार्तण्ड हरिरूप विरोचन॥

अम्बरमणि खग रवि कहलाते,
वेद हिरण्यगर्भ कह गाते॥ 4

सहस्त्रांशु प्रद्योतन, कहिकहि,
मुनिगन होत प्रसन्न मोदलहि॥

अरुण सदृश सारथी मनोहर,
हांकत हय साता चढ़ि रथ पर॥

मंडल की महिमा अति न्यारी,
तेज रूप केरी बलिहारी॥

उच्चैःश्रवा सदृश हय जोते,
देखि पुरन्दर लज्जित होते॥8

मित्र मरीचि, भानु, अरुण, भास्कर,
सविता सूर्य अर्क खग कलिकर॥

पूषा रवि आदित्य नाम लै,
हिरण्यगर्भाय नमः कहिकै॥

द्वादस नाम प्रेम सों गावैं,
मस्तक बारह बार नवावैं॥

चार पदारथ जन सो पावै,
दुःख दारिद्र अघ पुंज नसावै॥12

नमस्कार को चमत्कार यह,
विधि हरिहर को कृपासार यह॥

सेवै भानु तुमहिं मन लाई,
अष्टसिद्धि नवनिधि तेहिं पाई॥

बारह नाम उच्चारन करते,
सहस जनम के पातक टरते॥

उपाख्यान जो करते तवजन,
रिपु सों जमलहते सोतेहि छन॥16

धन सुत जुत परिवार बढ़तु है,
प्रबल मोह को फंद कटतु है॥

अर्क शीश को रक्षा करते,
रवि ललाट पर नित्य बिहरते॥

सूर्य नेत्र पर नित्य विराजत,
कर्ण देस पर दिनकर छाजत॥

भानु नासिका वासकरहुनित,
भास्कर करत सदा मुखको हित॥20

ओंठ रहैं पर्जन्य हमारे,
रसना बीच तीक्ष्ण बस प्यारे॥

कंठ सुवर्ण रेत की शोभा,
तिग्म तेजसः कांधे लोभा॥

पूषां बाहू मित्र पीठहिं पर,
त्वष्टा वरुण रहत सुउष्णकर॥

युगल हाथ पर रक्षा कारन,
भानुमान उरसर्म सुउदरचन॥24

बसत नाभि आदित्य मनोहर,
कटिमंह, रहत मन मुदभर॥

जंघा गोपति सविता बासा,
गुप्त दिवाकर करत हुलासा॥

विवस्वान पद की रखवारी,
बाहर बसते नित तम हारी॥

सहस्त्रांशु सर्वांग सम्हारै,
रक्षा कवच विचित्र विचारे॥28

अस जोजन अपने मन माहीं,
भय जगबीच करहुं तेहि नाहीं ॥

दद्रु कुष्ठ तेहिं कबहु न व्यापै,
जोजन याको मन मंह जापै॥

अंधकार जग का जो हरता,
नव प्रकाश से आनन्द भरता॥

ग्रह गन ग्रसि न मिटावत जाही,
कोटि बार मैं प्रनवौं ताही॥32

मंद सदृश सुत जग में जाके,
धर्मराज सम अद्भुत बांके॥

धन्य-धन्य तुम दिनमनि देवा,
किया करत सुरमुनि नर सेवा॥

भक्ति भावयुत पूर्ण नियम सों,
दूर हटतसो भवके भ्रम सों॥

परम धन्य सों नर तनधारी,
हैं प्रसन्न जेहि पर तम हारी॥36

अरुण माघ महं सूर्य फाल्गुन,
मधु वेदांग नाम रवि उदयन॥

भानु उदय बैसाख गिनावै,
ज्येष्ठ इन्द्र आषाढ़ रवि गावै॥

यम भादों आश्विन हिमरेता,
कातिक होत दिवाकर नेता॥

अगहन भिन्न विष्णु हैं पूसहिं,
पुरुष नाम रविहैं मलमासहिं॥40

॥ दोहा ॥
भानु चालीसा प्रेम युत, गावहिं जे नर नित्य,
सुख सम्पत्ति लहि बिबिध, होंहिं सदा कृतकृत्य॥

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है.  सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक पहुंचाई गई हैं. हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है. इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी. ZEE UPUK इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा. 

Trending news