Hathras Nagar Palika Chunav Result 2023: निर्दलीयों ने बिगाड़ा अच्छे- अच्छों का खेल, जानें पूरे चुनावी समीकरण
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand1694151

Hathras Nagar Palika Chunav Result 2023: निर्दलीयों ने बिगाड़ा अच्छे- अच्छों का खेल, जानें पूरे चुनावी समीकरण

यूपी निकाय में निर्दलीय प्रत्याशी कब किसका खेल बिगाड़ दें इस बारे में कोई कुछ नहीं कह सकता. हाथरस के हर निकाय में बागी और निर्दलियों ने सबका खेल बिगाड़ दिया है. 

 

Hathras Nagar Nigam

UP Nagar Nikay Chunav Result 2023: उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव की मतगणना चल रही है. लगभग सभी सीटों पर रुझान आने शुरु हो गए हैं. हाथरस की बात करें तो यहां अभी तक के रुझानों में भाजपा आगे चल रही है. कुछ सीटों पर सपा को भी बढ़त मिल रही है. नगर पालिका और नगर निकाय में निर्दलीय प्रत्याशियों ने सभी बड़ी पार्टियों की नाक में दम कर रखा है. बागियों को भी काफी सीटों पर बढ़त मिल रही है. 

कहां कितना मतदान हुआ
हाथरस जनपद में कुल मतदान प्रतिशत 57.57 रहा.  सबसे ज्यादा मतदान हसायन नगर पंचायत में 82.58 प्रतिशत हुआ. सबसे कम हाथरस नगर पालिका में 48.88 रहा.  
नगर पालिका परिषद्-सिकन्दराराऊ    66.11    
नगर पालिका परिषद्-हाथरस             48.88    
नगर पंचायत-पुरदिल नगर                 69.91    
नगर पंचायत-मैंण्डू                           72.25    
नगर पंचायत-मुरसान                        70.36    
नगर पंचायत-सहपऊ                        69.72
नगर पंचायत-सादाबाद                      63.04    
नगर पंचायत-सासनी                         76.21    
नगर पंचायत-हसायन                         82.58
मतदान समाप्ति तक कुल वोट प्रतिशत 57.57 रहा

जिले की हाथरस नगर पालिका अनुसूचित जाति व सिकन्दराराव अनारक्षित किया गया था. 

2 नगर पालिकाओं की स्थिति

हाथरस नगर पालिका- अनुसूचित जाति

सिकंदराराव नगर पालिका - अनारक्षित

हाथरस के 7 नगर पंचायत की सूची

नगर पंचायत हसायन- पिछड़ा वर्ग महिला

नगर पंचायत पुरदिलनगर- अनारक्षित

नगर पंचायत मुरसान-अनारक्षित

नगर पंचायत सादाबाद- महिला

3,06,433 मतदाता डालेंगे वोट

नगर पंचायत मेंडू - अनारक्षित

नगर पंचायत सहपऊ- अनुसूचित जाति महिला

नगर पंचायत सासनी- अनारक्षित

हाथरस जिले में 3,06,433 मतदाता  हैं. जनपद में 144 वार्डों पर वोट डाले जाएंगे.  इसके लिए 98 मतदान केंद्र पर वोटिंग होगी.  जिले में 2 नगर पालिका व सात नगर पंचायतों पर चुनाव होगा.  जिले में 2 नगर पालिका हाथरस और सिकंदराराव हैं, जबकि सादाबाद, सहपऊ, मेंडू, पुरदिलनगर, सासनी, हसायन, मुरसान नगर पंचायतें हैं. 

98 मतदान केंद्र बनाए गए
सभी नगर पालिका और नगर पंचायतों के लिए 98 मतदान केंद्रों पर 344 मतदेय स्थलों पर वोट डाले जाएंगे. 

Trending news