उन्नाव में सपा-कांग्रेस की जोड़ी से क्या बाजी पलटेगी या फिर मोदी लहर में बीजेपी की होगी हैट्रिक
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand2121640

उन्नाव में सपा-कांग्रेस की जोड़ी से क्या बाजी पलटेगी या फिर मोदी लहर में बीजेपी की होगी हैट्रिक

UP loksabha chunav 2024:  यूपी की हॉट लोकसभा सीटों में शामिल उन्नाव को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है. वर्तमान में भाजपा के साक्षी महाराज यहां से सांसद हैं. करीब 31 लाख आबादी वाले इस जिले के सियासी समीकरण क्या हैं, आइए समझते हैं. 

उन्नाव में सपा-कांग्रेस की जोड़ी से क्या बाजी पलटेगी या फिर मोदी लहर में बीजेपी की होगी हैट्रिक

Unnao Lok Sabha Chunav 2024:  गंगा और सई नदी के बीच स्थित उन्नाव जिला राजनीति के लिहाज से भी खास माना जाता है. लोकसभा चुनाव अब मुहाने पर हैं, ऐसे में यूपी की हॉट लोकसभा सीटों में शामिल उन्नाव को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है. वर्तमान में भाजपा के फायर ब्रांड नेता साक्षी महाराज  यहां से सांसद हैं. करीब 31 लाख आबादी वाले इस जिले के सियासी समीकरण क्या हैं, आइए समझते हैं. 

2024 लोकसभा चुनाव में कौन प्रत्याशी ( Unnao Lok Sabha Chunav 2024 Candidate)
सपा-कांग्रेस गठबंधन - अनू टंडन
बीजेपी - साक्षी महाराज
बसपा -  अशोक पांडेय 

साक्षी महाराज हैं सांसद
वर्तमान में भाजपा के फायर ब्रांड नेता साक्षी महाराज  यहां से सांसद हैं. ऐसे में यह सीट वीआईपी सीटों की गिनती में आती है. वहीं सपा ने यहां पर पूर्व सांसद अन्नू टंडन को टिकट दिया है. अगर भाजपा साक्षी महाराज का टिकट कायम रखती है तो साक्षी और अन्नू के बीच यहां सीधा मुकाबला होता दिखेगा. कांग्रेस और सपा का गठबंधन के बाद कांग्रेस की तरफ से कोई भी प्रत्याशी इस सीट पर नहीं होगा.

सभी विधानसभा सीटों पर बीजेपी का कब्जा
कभी कांग्रेस और सपा का गढ़ माने जाने वाला उन्नाव अब भाजपा के कब्जे में  है. सभी 6 विधानसभाओं में विधायक भाजपा के हैं. जिला पंचायत अध्यक्ष पर भी भाजपा का कब्जा है. सभी 16 ब्लॉक प्रमुखों और 19 नगर निकायों के अध्यक्ष भी भाजपा में हैं.  भाजपा लगातार तीसरी बार इस सीट को अपने खाते में लाने की दावेदारी कर रही है. अगर साक्षी महाराज जी ही भाजपा सांसद हुए तो  वह लगातार तीसरी बार उन्नाव से सांसद बनने वाले दूसरे सांसद बनेंगे. इसके पहले गंगा बक्स सिंह लगातार तीन बार यहां से सांसद रह चुके हैं. 

उन्नाव लोकसभा सीट पर साल 1952 में पहला आम चुनाव हुआ था. 1952 से लेकर 1977 तक इस सीट पर कांग्रेस का कब्जा रहा. 1977 लोकसभा चुनाव में राघवेंद्र सिंह ने जनता पार्टी के टिकट पर यहां से जीत दर्ज कर कांग्रेस के जीत के सिलसिले को तोड़ा. जिया उर्रहमान अंसारी यहां से रिकॉर्ड तीन बार ( 1991, 1980, 1984) सांसद रहे. वर्ष 1989 में राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर अनवार अहमद चुने गए वह यहां 1991 तक लोकसभा सदस्य रहे. 

1991 में बीजेपी की शुरुआत 
1991, 1996 और 1998 में यहां से बीजेपी के देवी बक्श सिंह यहां से तीन बार सांसद बने. इसके बाद ऐसा सूखा पड़ा कि भाजपा के दुबारा कमल खिलने में 16 साल का लंबा समय लग गया. साल 1999 में यहां समाजवादी पार्टी का खाता खुला. दीपक कुमार यहां से सांसद बने. 2004 से 2009 तक बसपा के ब्रजेश पाठक सांसद रहे.  2014, 2019 आम चुनाव में मोदी लहर से देश, प्रदेश के साथ ही जनपद भी अछूता नहीं रहा. जनता ने मोदी के नाम पर ही वोट किया और साक्षी महाराज को चुनाव जिताकर लोकसभा पहुंचाया. 

जातीय समीकरण
उन्नाव लोकसभा सीट में मुस्लिम वोटरों की संख्या करीब 2 लाख 15 हजार, एससी मतदाता कीरब 5.50 लाख, ओबीसी वोटर करीब 7 लाख और सवर्ण मतदाता करीब 5.50 लाख हैं. 

अब तक हुए सांसद
जिले के सांसद अबतक
1952: विश्वंभर दयालु त्रिपाठी
1957: विश्वंभर दयालु त्रिपाठी
1962: कृष्णदेव त्रिपाठी
1967: कृष्णदेव त्रिपाठी
1971: जियाउर रहमान अंसारी
1977: राघवेंद्र सिंह
1980: जियाउर रहमान अंसारी
1984: जियाउर रहमान अंसारी
1989: अनवार अहमद
1991: देवी बक्श सिंह
1996: देवी बक्श सिंह
1998: देवी बक्श सिंह
1999: दीपक कुमार
2004: ब्रजेश पाठक
2009: अन्नू टंडन
2014: साक्षी महाराज
2019:साक्षी महाराज

जातिगत आंकड़े
मुस्लिम मतदाता-215000
एससी मतदाता-550000
ओबीसी मतदाता-705000
सवर्ण मतदाता-545000

मोदी लहर में भी BJP हार गई लालगंज लोकसभा सीट, क्या 2024 में भाजपा पलटेगी बाजी

बदायूं में BJP बचा पाएगी सीट?सपा के MY फैक्टर को 5 बार के सांसद सलीम शेरवानी का झटका

 

 

Trending news