बसपा ने 'भीमराव अंबेडकर' को चुनावी मैदान में उतारा, छठी लिस्ट के 11 प्रत्याशियों में 4 मुस्लिम
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand2212335

बसपा ने 'भीमराव अंबेडकर' को चुनावी मैदान में उतारा, छठी लिस्ट के 11 प्रत्याशियों में 4 मुस्लिम

BSP 6th Lok Sabha Candidate List:  बसपा ने लोकसभा चुनाव के लिए छठवी सूची जारी कर दी है. फतेहपुर लोकसभा सीट से मनीष सचान को उम्मीदवार बनाया है. इसके अलावा 10 और सीटों से प्रत्याशियों का ऐलान किया है. 

बसपा ने 'भीमराव अंबेडकर' को चुनावी मैदान में उतारा, छठी लिस्ट के 11 प्रत्याशियों में 4 मुस्लिम

BSP Lok Sabha Candidate List: लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बीच बसपा ने उम्मीदवारों की छठवीं लिस्ट जारी कर दी है. जिसमें 11 और लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है. फतेहपुर लोकसभा सीट से बसपा ने  मनीष सचान को उम्मीदवार बनाया है. देखें किसे कहां से टिकट मिला है. बसपा की ओर से जारी नई लिस्ट में चार मुस्लिम उम्मीदवार शामिल हैं. 

किसे कहां से टिकट 
बसपा ने वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ़ प्रत्याशी बदलाकर सैयद नेयाज़ अली को वाराणसी से उम्मीदवार बनाया है. हरदोई सुरक्षित सीट से एमएलसी भीमराव अंबेडकर, संतकबीरनगर से मोहम्मद आलम, फतेहपुर से मनीष सिंह सचान, फिरोजाबाद से चौधरी बशीर, सीतापुर से महेंद्र सिंह यादव, महराजगंज से मोहम्मद मौसमे आलम, बीआर अहिरवार को मिश्रिख से, वाराणसी से नेयाज अली, मछलीशहर से कृपाशंकर सरोज, भदोही से अतहर अंसारी और फूलपुर से जगन्नाथ पाल को टिकट दिया है. 

इन सीटों पर हो चुकी घोषणा
सहारनपुर - माजिद अली
कैराना - श्रीपाल सिंह
मुजफ्फरनगर - दारा सिंह प्रजापति
बिजनौर - विजेंद्र सिंह 
नगीना (आरक्षित) - सुरेंद्र पाल सिंह
मुरादाबाद -  मोहम्मद इरफान सैफी
रामपुर - जीशान खां
संभल - सौलत अली
अमरोहा - मुजाहिद हुसैन
मेरठ - देववृत्त त्यागी
बागपत- प्रवीण बंसल 
गौतम बुद्ध नगर - राजेंद्र सिंह सोलंकी
बुलंदशहर (आरक्षित) - गिरीश चंद्र जाटव
आंवला सीट - आबिद अली
पीलीभीत - अनीस अहमद खान उर्फ फूल बाबू
शाहजहांपुर (आरक्षित) - डॉक्टर दोदराम वर्मा 
हाथरस (आरक्षित) - हेम बाबू धनगर
आगरा (आरक्षित) - पूजा अमरोही
फतेहपुर सीकरी - राम निवास शर्मा
फिरोजाबाद - सतेन्द्र जैन सौली
इटावा (आरक्षित)- सारिका सिंह बघेल
कानपुर - कुलदीप भदौरिया
अकबरपुर (कानपुर देहात) - राजेश कुमार द्विवेदी
जालौन (आरक्षित) - सुरेश चंद्र गौतम 
लखनऊ - सरवर मलिक
मथुरा - सुरेश सिंह
गाजियाबाद - नंदकिशोर पुंडीर
अलीगढ़ - हितेंद्र कुमार उर्फ बंटी उपाध्याय
मैनपुरी - गुलशन देव शाक्य
खीरी - अंशय कालरा रॉकीजी
उन्नाव - अशोक कुमार पांडे
मोहनलालगंज - राजेश कुमार उर्फ मनोज प्रधान
कन्नौज - इमरान बिन जफर
कौशांबी - शुभ नारायण
लालगंज - इंदू चौधरी
मिर्जापुर - मनीष त्रिपाठी 

क्या भाजपा की जीत से फ्री हो जाएगी बिजली! ओपी राजभर ने राहुल और अखिलेश को बताया.....

पश्चिमी यूपी में वोटिंग के बीच अमरोहा पहुंचे पीएम मोदी,जाटलैंड से दो शहजादों पर हमला

 

 

 

Trending news