दीपोत्‍सव में दिखेगी रामायण के सातों अध्‍याय की झलकियां, 7 लाख दीये से जगमगाएंगे अयोध्‍या के सभी मठ और मंदिर
Advertisement

दीपोत्‍सव में दिखेगी रामायण के सातों अध्‍याय की झलकियां, 7 लाख दीये से जगमगाएंगे अयोध्‍या के सभी मठ और मंदिर

Ayodhya Deepotsav 2023 : दीपोत्सव में पर्यटन विभाग की ओर से झांकियां निकाली जाएंगी जाएंगी, जो रामायण के सातों अध्याय (कांड) पर आधारित होंगी. इसके अलावा पंचकोसी, 14 कोसी और 84 कोसी परिक्रमा मार्ग पर स्थापित मठ मंदिरों और सामाजिक स्थलों पर पर्यटन विभाग सात लाख दीये जलाएगा. 

दीपोत्‍सव में दिखेगी रामायण के सातों अध्‍याय की झलकियां, 7 लाख दीये से जगमगाएंगे अयोध्‍या के सभी मठ और मंदिर

Ayodhya Deepotsav 2023: रामनगरी अयोध्‍या में इन दिनों दीपोत्‍सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. यूपी के सभी सरकारी विभाग भी अपनी-अपनी ओर से तैयारियां कर रहे हैं. इस बीच पर्यटन विभाग एक नए कीर्तिमान रचने को तैयार है. 

रामायण पर आधरित होंगी झांकियां 
दीपोत्सव में पर्यटन विभाग की ओर से झांकियां निकाली जाएंगी जाएंगी, जो रामायण के सातों अध्याय (कांड) पर आधारित होंगी. इसके अलावा पंचकोसी, 14 कोसी और 84 कोसी परिक्रमा मार्ग पर स्थापित मठ मंदिरों और सामाजिक स्थलों पर पर्यटन विभाग सात लाख दीये जलाएगा. 

कुल 8 झांकियां निकाली जाएंगी 
पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दीपोत्सव पर कुल 8 झांकियां निकाली जाएंगी. इसमें सात झाकियां तुलसीकृत राम चरित मानस के सात अध्याय बाल काण्ड, अयोध्या काण्ड, अरण्य काण्ड, सुन्दर काण्ड, किष्किंधा काण्ड, लंका काण्ड व उत्तर काण्ड पर आधारित सात झांकियां होंगी. इसके अलावा एक राम रथ की झांकी निकाली जाएगी. ये झांकियां साकेत महाविद्यालय से प्रारंभ होकर नया घाट तक जाएंगी. झांकियों को सजाने का काम शुरू हो गया है. 

7 लाख दीपक जलाएगा पर्यटन विभाग 
इस बार दीपोत्सव में 24 लाख दीपक जलाने का लक्ष्‍य रखा गया. इसे पूरा करने के लिए पर्यटन विभाग सात लाख दीपक जलाकर सहयोग करेगा. क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी आरपी यादव ने बताया अयोध्या की पंचकोसी, 14 कोसी व 84 कोसी परिक्रमा मार्ग पर स्थापित सभी मठ मंदिरों एवं सामाजिक स्थलों पर पर्यटन विभाग की ओर से दीपोत्सव पर दीये जलाने की व्यवस्था की जा रही है. योगी सरकार इस बार दीपोत्सव पर एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगी. 

Karwa Chauth 2023 Moon Rise Time: आपके शहर में कब निकलेगा करवा चौथ का चांद, यहां जानें सही समय

Trending news